Saturday, May 4"खबर जो असर करे"

Tag: Asia Cup 2022

Asia Cup 2022: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया, टूर्नामेंट से लगभग बाहर

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर 4 के मुक़ाबले (super 4 matche) में श्रीलंका (Sri Lanka) ने भारत ( India) को छह विकेट (defeated six wickets) से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 173 रन का लक्ष दिया था, जिसे श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ भारतीय टीम पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय टीम सुपर 4 मुक़ाबले में लगातार दो मैच हार चुकी है। भारत का भाग्य अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर होगा। वहीं, श्रीलंका की टीम ने फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। भारत से मिले 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका जबरदस्त शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की साझेदारी की। इस जोड़ी को यजुवेंद्र चहल ने 52 के निजी योग पर निसांका को आउट क...

Asia Cup 2022: सुपर-4 का तीसरा मुकाबला आज, भारत-श्रीलंका होंगे आमने-सामने

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर-4 के तीसरे मुकाबले (Super 4 match) में भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) की भिड़ंत होने वाली है। यह मैच 06 सितंबर (मंगलवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। श्रीलंका ने अपना पहला मुकाबला जीता था तो वहीं भारत को पहले मैच में हार मिली है। श्रीलंका लगातार दूसरी जीत हासिल करके फाइनल के लिए दावा मजबूत करना चाहेगी तो वहीं भारत फाइनल की रेस में बनी रहना चाहेगी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत और श्रीलंका के बीच 25 मैच हुए हैं जिसमें से 17 में भारत को तो वहीं सात में श्रीलंका को जीत मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया है। पिछले मैच में भारत को गेंदबाजी आक्रमण में संतुलन की कमी के कारण हार झेलनी पड़ी थी। आवेश खान की फिटेनस भारत के लिए काफी जरूरी होगी। यदि वह फिट नहीं...

Asia Cup 2022 : पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर-4 के मुकाबले (super-4 match) में पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत (India) को पांच विकेट (beat five wickets) से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली जबकि मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन बनाए। 181 रन के पीछा करने उतरी पाकिस्तान शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका कप्तान बाबर आजम के रूप में लगा। 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम को दूसरा झटका फखर ज़मान के रूप में लगा। फखर 15 रन ही बना सके। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने मोहम्मद नवाज के साथ पारी को आगे बढ़ाया। मोहम्मद रिजवान ने टी-20...

Asia Cup 2022 : प्रशंसकों के लिए एक और ‘सुपर संडे’, आज फिर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

खेल
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में रविवार को एक बार फिर एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले (Another high-voltage match) में आज भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) आमने सामने होंगे। भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए सुपर फोर में प्रवेश किया है। भारत ग्रुप ए में दो मैचों में दो जीत और चार अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। जबकि पाकिस्तान दो मैचों में एक जीत और दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई थी। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 43 रन बनाए थे। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 25 रन देकर 3 और भुवनेश्वर कुमार ने 26 रन देकर 4 विकेट लिया था। 148 रनों का पीछा करते हुए, भारतीय टीम विराट कोहली (35), रवींद्र ...

Asia Cup 2022, सुपर-4: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर-4 के पहले मुकाबले (Super 4 first match) में श्रीलंका (Sri Lanka) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को चार विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज (84) की बदौलत 175/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका ने बल्लेबाजों ने एकजुट प्रयास के दम पर मैच अपने नाम कर लिया और जीत के साथ सुपर-4 की शुरुआत की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के लिए गुरबाज (84) और इब्राहिम जादरान (40) ने दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 62 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। कुशल मेंडिस (36) और पथुम निसंका (35) की शानदार पारी के बाद दनुश्का गुनाथिलका (33) और भानुका राजपक्षे (31) की बेहतरीन पारियों ने श्रीलंका को जीत दिलाई। अफगानिस्त...

Asia Cup 2022: सुपर-4 का पहला मुकाबला आज, श्रीलंका-अफगानिस्तान होंगे आमने-सामने

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का पहला सुपर-4 मुकाबला (first Super-4 match) श्रीलंका (Sri Lanka) और अफगानिस्तान ((Afghanistan)) के बीच 03 सितंबर को शारजाह में खेला जाएगा। श्रीलंका को ग्रुप-B के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी, ऐसे में उनके पास अपनी हार का बदला लेने का मौका होगा। शुरुआती दो मैच जीतकर शानदार लय में चल रही अफगानिस्तान के विजय रथ को रोकने के लिए श्रीलंका को बेहतर खेल दिखाना होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिसमें से एक-एक में दोनों में जीत दर्ज की है। एशिया कप के मौजूदा संस्करण में ग्रुप मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया था। उस मैच में श्रीलंका सिर्फ 105 पर सिमट गई थी और अफगान टीम ने आसान जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2016 के टी-20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। मोहम्म...

Asia Cup 2022: पाकिस्तान सुपर-4 में, हांगकांग को 155 रनों से हराया

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने हांगकांग (Hong Kong) को 155 रनों (beating 155 runs) से हराते हुए सुपर-4 में जगह (Place in Super-4) बना ली है। इसके साथ ही रविवार (04 सितंबर) को उनका भारत के खिलाफ मुकाबला भी पक्का हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (78*) की बदौलत 193/2 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में हांगकांग की टीम 38 रनों पर ही ढेर हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 13 के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद रिजवान (78*) और फखर जमान (53) ने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की थी। खुशदिल शाह ने अंत में 15 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। शादाब खान ने चार विकेट लेते हुए हांगकांग की पारी को 38 रनों पर ही समेट दिया। मोहम्मद नवाज ने भी तीन विकेट लिए। मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंदों में नाबाद 78 रनों की पार...

Asia Cup 2022 : श्रीलंका सुपर-4 में, बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पांचवे मैच में श्रीलंका (Sri Lanka) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को दो विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह (place in super-4) बना ली है। दुबई में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए अफिफ हुसैन (39) और मेहदी हसन मिराज (38) की पारियों की मदद से 183/7 का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका ने कुसल मेंडिस (60) की पारी की मदद से 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। बांग्लादेश ने हसन मिराज की 26 गेंदों में 38 रनों की पारी की मदद से तेज शुरुआत दिलाई। वहीं मध्यक्रम में अफीफ ने 22 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलकर रन गति को बढ़ाया। अंतिम ओवरों में मोसादेक हुसैन ने नौ गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में कुसल मेंडिस (60) और दसुन शनाका (45) की पारियों की मदद से श्रीलंका ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुसल...

Asia Cup 2022 : आज बांग्लादेश से भिड़ेगी अफगानिस्तान की टीम

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के तीसरे मैच में बांग्लादेश और अफगानिस्तान (Bangladesh and Afghanistan) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच 30 अगस्त (मंगलवार) को शारजाह में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से होगी। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। मोहम्मद नबी (Muhammad Nabi) की कप्तानी में अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में श्रीलंका पर जोरदार जीत दर्ज की हुई है और दूसरी तरफ बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। शाकिब अल हसन की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम से फजलहक फारूकी और नवीन उल हक ने तेज गेंदबाजी में प्रभावित किया था। वहीं स्पिन विभाग में मुजीब और नबी सफल रहे थे। अगर बल्लेबाजी की बात करें तो रहमानुल्ला गुरबाज और हजरतुल्ला...