Saturday, May 18"खबर जो असर करे"

Tag: Asia Cup 2022

पाकिस्तान के पास एशिया कप 2022 जीतने की क्षमता है : मोइन खान

खेल
कराची। पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर (former pakistani wicketkeeper) मोइन खान (Moin Khan) का मानना है कि पाकिस्तान के पास एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) जीतने की क्षमता है। मोइन ने कहा कि यदि पाकिस्तानी खिलाड़ी आक्रामक दृष्टिकोण और एक साथ होकर खेलते हैं तो वह एशिया कप जीत सकते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अभी तक सिर्फ दो बार एशिया कप का खिताब जीते हैं। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने अपने 2022 एशिया कप अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच से की। मोइन ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा, "यह भ्रम कि भारत हमारे लिए बहुत बड़ी टीम है और हम उन्हें हरा नहीं सकते हैं, टूट गया है। भारत ने कई बदलाव भी किए हैं और उनकी टीम उतनी मजबूत नहीं है। अगर हम एक आक्रामक दृष्टिकोण अपनाते हैं और एक साथ खेलते हैं, तो हमारे पास टूर्नामेंट जीतने की क्षमता है।" पाकिस्तान को अपने एशिया क...

Asia Cup 2022: श्रीलंका मात्र 105 रन पर ढेर, अफगानिस्तान ने 8 विकेट से हराया

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पहले मुकाबले (first match) में अफगानिस्तान (Afghanistan ) ने श्रीलंका (Lanka ) को आठ विकेट (beat eight wickets) से हरा दिया है। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए निराश किया और पूरी टीम 105 रनों पर ही सिमट गई। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जवाब में अफगानिस्तान ने हजरतुल्लाह जजई (37*) और गुरबाज (40) की बदौलत आसानी 11वें ओवर में मैच जीत लिया। श्रीलंका ने पांच के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिए। खराब शुरुआत के बाद भी श्रीलंका के विकेटों के गिरने का क्रम जारी रहा। इस बीच मध्यक्रम में भानुका राजपक्षे ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए जबकि निचले क्रम में चमिका करुणारत्ने के 31 रनों की पारी खेलकर स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। जवाब में अफगानिस्तान से हजरतुल्लाह जजई और गुरबाज ने 83 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिलाई और आसानी से जीत दिला दी। रह...

Asia Cup 2022 : पहले मैच में आज अफगानिस्तान का श्रीलंका से होगा सामना

खेल
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आज (शनिवार) से आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में अफगानिस्तान (Afghanistan) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) से होगा। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाला यह मैच दुबई में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से होगी। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। अफगानिस्तान को अपनी पिछली टी-20 सीरीज (T20 Series) में आयरलैंड के खिलाफ शिकस्त मिली है। दूसरी तरफ श्रीलंका ने इस साल में 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में से सिर्फ दो में जीत हासिल की है। दोनों टीमें शुरुआती मैच को जीतकर प्रतियोगिता का जीत से आगाज करना चाहेंगी। श्रीलंका ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक टी-20 मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है। 2016 के टी-20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। अफगानिस्त...

Asia Cup 2022 : अपने नाम एक और शतक जोड़ने को तैयार विराट कोहली

खेल
नई दिल्ली। रविवार को दुनियाभर के क्रिकेट फैंस (cricket fans) की नजरें एशिया कप (Asia Cup 2022) में होने वाले दो चिर-प्रतिद्वन्दियों, भारत-पाक (arch-rivals, Indo-Pak) के बीच होने वाले मुकाबले पर होगी। वहीं इस मैच से पहले सबसे अधिक चर्चा, भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Former Captain Virat Kohli) के फॉर्म को लेकर हो रही है। पिछले लम्बे समय से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे किंग कोहली के लिए धुरविरोधी पाकिस्तान के सामने अपने फॉर्म को वापस लाने का चैलेंज भी होगा। एक ख़ास बात यह भी है कि पाकिस्तान के खिलाफ कोहली अपना 100वां टी-20 मुकाबला भी खेलेंगे। ऐसे में फैंस उनके बल्ले से शतक की उम्मीद भी कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक कू हैंडल से कोहली के 100वें टी-20 मैच से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 11 जून 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए उनके 100वें एकदिनी के साथ 4 मा...

Asia Cup 2022: श्रीलंका की जगह UAE में खेला जाएगा, ACC ने की घोषणा

खेल
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के आयोजन को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council-ACC) ने साफ कर दिया है कि 27 अगस्त से शुरू होने वाला एशिया कप इस बार संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates-UAE) में ही खेला जाएगा। पहले इसका आयोजन श्रीलंका में होना था, लेकिन देश के आर्थिक संकट से जूझने के चलते इस प्रतियोगिता को UAE शिफ्ट कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता के स्थानांतरित हो जाने के बावजूद भी श्रीलंका मेजबान बना रहेगा।ACC के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को एक बयान में कहा, "श्रीलंका में एशिया कप की मेजबानी के लिए हर संभव प्रयास किया गया था, लेकिन देश में खराब हालात के बीच इसे UAE में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। भले ही UAE नया आयोजन स्थल होगा लेकिन श्रीलंका मेजबानी का अधिकार बरकरार रखेगा।" इस बार एशिया कप टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा...