21 अक्टूबर को पहली परीक्षण उड़ान के लिए तैयार गगनयान
नई दिल्ली । विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organization – ISRO) 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) से पहले पहली परीक्षण उड़ान आयोजित करेगा। अगले साल के अंत में मानव अंतरिक्ष उड़ान (human space flight) के दौरान भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को रखने वाले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करने को परीक्षण वाहन विकास उड़ान (टीवी-डी-1) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में आयोजित की जाएगी।
परीक्षण में मॉड्यूल को बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च करना, इसे पृथ्वी पर वापस लाना और बंगाल की खाड़ी में उतरने के बाद इसे पुनर्प्राप्त करना शामिल है। सिंह ने चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 मिशन में शामिल इसरो इंजीनियरों के अभिनंदन कार्यक्रम में कहा कि नौसेना ने मॉड्यूल को पुन:प्राप्त करने के लिए मॉक ...