सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरू हैं, इन्हीं के विचारों पर कांग्रेस कार्य करती है: शिवराज सिंह
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विरासत टैक्स लगाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है। कांग्रेस विरासत टैक्स से जातियों में देश को बांटकर भारत की परंपरा को खत्म करना चाहती है। विरासत टैक्स और सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के पीछे कांग्रेस के खतरनाक इरादे हैं। कांग्रेस का हिडन एजेंडा देश के सामने आ गया है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर मीडिया को बाइट देते हुए कही।
*विरासत टैक्स इंदिरा गांधी जी के निधन के समय राजीव गांधी ने हटाया था*
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स लगाने के बयान पर कहा कि विरासत टैक्स लगाकर कांग्रेस पार्टी देश की परंपरा को ...