Wednesday, May 8"खबर जो असर करे"

Tag: Delhi Capitals

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराया

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals- RR) को 20 रन से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की है। अरुण जेटली स्टेडियम में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221/8 का स्कोर बनाया। जवाब में RR की टीम संजू सैमसन की संघर्षपूर्ण पारी (86) के बावजूद 201/8 का स्कोर ही बना सकी। DC को जैक फ्रेजर-मैक्गर्क (50) और अभिषेक पोरेल (65) ने अर्धशतक लगाते हुए अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। जवाब में RR को यशस्वी जायसवाल (4) और जोस बटलर (19) के रूप में 2 झटके लगे। जल्दी विकेट गिरने के बाद सैमसन ने संघर्षपूर्ण पारी (86) खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अभिषेक ने मैच में 36 गेंद ...
IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 (Indian Premier League (IPL) 2024) के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को सात विकेट (lost seven wickets) से हरा दिया है। इस जीत के साथ केकेआर आठ मैच में पांच मैच जीत कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वरुण चक्रवर्ती को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोलकाता के इडेन गार्डेन में सोमवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने कोलकाता को 153 रन का लक्ष्य दिया। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने सात विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। कोलकाता की तरफ से फिल सॉल्ट ने जड़ा तूफानी अर्धशतक। उन्होंने 33 गेंद पर सात चौके और पांच छक्के लगाकर 68 रन बनाए। सुनील नारायण 15, रिंकू सिंह 11 रन बनाए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर 33 नाबाद और वेंकटेश अय्यर 2...
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans.- GT) को 4 रन से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की है। यह GT की इस संस्करण में 5वीं हार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बना दिए थे। जवाब में GT की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन ही बना पाई। GT ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम के कप्तान ऋषभ पंत (88*) और अक्षर पटेल (66) ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर स्कोर 224 रन तक पहुंचाया। संदीप वॉरियर ने GT के लिए 3 विकेट झटके। जवाब में GT के लिए साई सुदर्शन (65) और डेविड मिलर (55) ने कमाल की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। DC के लिए रसिख दार सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मैच में 43 गेंद का सामना करते हुए पंत ...
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से हराया

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (Indian Premier League - IPL) के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को उसके होम ग्राउंड पर 67 रन के बड़े अंतर (Defeated huge margin of 67 runs) से हरा दिया है। हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 267 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में दिल्ली की टीम 199 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची गई। इस सीजन में घर से बाहर हैदराबाद की यह तीसरी जीत है। ट्रेविस हेड को उनकी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 32 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 89...
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals-DC) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans- GT) को 6 विकेट (beat by 6 wickets) से हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में GT के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 89 रन पर सिमट गई। जवाब में छोटे से लक्ष्य को DC ने 8.5 ओवर में आसानी से हासिल किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने शुभमन गिल (8) और रिद्धिमान साहा (2) के विकेट सस्ते में गंवा दिए। खराब शुरुआत करने वाली GT ने पॉवरप्ले के बाद 30/4 का स्कोर बनाया। इसके बाद भी नियमित अंतराल पर विकेट खोते हुए टीम सस्ते में सिमट गई। जवाब में DC ने 31 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। इसके बाद शाई होप ने 19 रन का योगदान दिया और ऋषभ पंत (16*) ने जीत दिलाई। यह GT का...
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स  ने लखनऊ सुपर ज्वाइंट  को छह विकेट से हराया

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर ज्वाइंट को छह विकेट से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 (Indian Premier League (IPL) 2024) के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने लखनऊ सुपर ज्वाइंट (Lucknow Super Joint) को छह विकेट से हरा दिया है। इस सीजन में अपने घर में लखनऊ की यह पहली हार है। शुक्रवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत खराब रही। 24 के स्कोर पर डेविड वॉर्नर का विकेट गिरा। 63 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ आउट हुए। इसके बाद पंत और जेक फ्रेजर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। अपने डेब्यू मैच में जेक फ्रेजर मैक्गर्क 55 रन बनाकर आउट हुए जबकि ऋषभ पंत 41 रन बनाकर आउट हुए। अंत में शाई होप और ट्रिस्टन स्टब्स ने मैच जिता दिया। लखनऊ की तरफ से रवि ...
IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League (IPL) 2024-के 16वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders- KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC) को 106 रन से हराते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में जीत के लिए 273 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC की टीम 166 रन पर ढेर हो गई। DC की यह मौजूदा सीजन में तीसरी हार है। KKR को सुनील नरेन (85) और फिल सॉल्ट (18) की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी (54) और आंद्रे रसेल (41) ने टीम को 272/7 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में DC ने 33 रन तक ही अपने शीर्षक्रम के 4 विकेट गंवा दिए। मुश्किल घड़ी में ऋषभ पंत (55) और ट्रिस्टन स्टब्स (54) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। KKR से वैभव अरोड़ा ने 27 रन देते हुए 3 विकेट लिए। नरेन ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और सिर्...
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स  ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 20 रन से हराया

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 20 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League - IPL) 2024 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals - DC) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings- CSK) को 20 रन से हराते हुए सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191/5 का स्कोर बनाया। जवाब में CSK की टीम 171/6 का स्कोर ही बना सकी। ये मौजूदा सीजन में CSK की पहली हार है। DC को पृथ्वी शॉ (43) और डेविड वार्नर (52) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक (51) लगाए और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। CSK से मथीशा पथिराना ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में CSK की टीम को रुतुराज गायकवाड़ (1) और रचिन रविंद्र (2) के रूप में झटके लगे। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (45) और डेरिल मिचेल (34) ने उम्दा पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके। वार्नर ने अपने IPL करियर...
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals- RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC) को 12 रन से हरा दिया। यह RR की इस सीजन लगातार दूसरी जीत है। वहीं, DC की इस सीजन लगातार दूसरी हार है। मैच में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। जवाब में DC की टीम पूरे ओवर खेलकर 173/5 रन ही बना पाई। DC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RR की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय 90 रन तक 4 बल्लेबाज आउट हो गए थे। यहां से रियान पराग (84) और रविचंद्रन अश्विन (29) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और स्कोर 185 रन तक पहुंचाया। जवाब में DC के लिए सबसे बड़ा स्कोर डेविड वार्नर (49) ने बनाया। हालांकि, उनकी टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल को 2-2 सफलता मिली। पराग ने 45 गेंदो...