Monday, May 20"खबर जो असर करे"

Tag: Delhi Capitals

WPL 2023: मुबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

WPL 2023: मुबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

खेल
मुबई (Mumbai)। विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (Women's Premier League 2023-WPL) के 7वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals-DC) को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 18 ओवर में सिर्फ 105 रन बनाने के बाद ऑलआउट हो गई थी। जवाब में यास्तिका भाटिया (41) और हेली मैथ्यूज (32) की शानदार पारियों के दम पर मुंबई ने आसानी से जीत हासिल कर ली। दिल्ली की गेंदबाज मैच में सिर्फ 2 विकेट लेने में कामयाब रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 18 ओवरों सिर्फ 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मेग लैनिंग (46) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 106 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी मुंबई टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए सायका इशाका और हेली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट झटके। दिल्ली का कोई भी ग...
WPL: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 60 रन से हराया

WPL: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 60 रन से हराया

खेल
मुम्बई (Mumbai)। मुम्बई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार को खेले गए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) (Women's Premier League (WPL)) के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) (Royal Challengers Bangalore (RCB)) को 60 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल में अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 45 गेंदों में चार छक्कों और 10 चौकों की मदद से 84 रन और टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने 43 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज तारा नौरिस ने शानदा...
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्रिकेट निदेशक के तौर पर जुड़ेंगे सौरव गांगुली

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्रिकेट निदेशक के तौर पर जुड़ेंगे सौरव गांगुली

खेल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ रहे हैं। उन्हें दिल्ली ने डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार गांगुली,आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ-साथ दुबई और प्रिटोरिया कैपिटल्स के संचालन की भी देखरेख करेंगे। गांगुली आगामी सत्र के लिए डीसी के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे पहले आईपीएल में गांगुली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पुणे वारियर्स के लिए खेल चुके हैं। लीग में उनकी आखिरी उपस्थिति 2012 में पुणे स्थित फ्रेंचाइजी के लिए आई थी। इसके अलावा गांगुली 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे। पूर्व भारतीय कप्तान ने हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। (एजेंसी, हि.स.)...