Sunday, April 28"खबर जो असर करे"

खेल

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : भारत के लिए शानदार रहा दूसरा दिन, एक स्वर्ण सहित मिले 3 पदक

खेल
बर्मिंघम/नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत (India) के लिए दूसरा दिन काफी शानदार रहा। भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू (Indian weightlifter Mirabai Chanu) ने बर्मिंघम में इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। चानू ने 49 किग्रा क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भारोत्तोलक संकेत सरगर ने 55 किग्रा पुरुष फाइनल में रजत पदक जीता। सरगर ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 135 किलो वजन उठाया और फाइनल में अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में 139 किलो का वजन उठाया। भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। गुरुराजा कुल 269 किग्रा भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे। सरगर की जीत के बाद, भारत ने बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में श्रीलंका को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, भारत ने लॉन बाउल्स के पुरुष ट्रिपल इ...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

Breaking News, खेल, देश
बर्मिंघम। भारतीय स्टार महिला भारोत्तोलक (Indian star female lifter) मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में भारत (India) को पहला स्वर्ण पदक (first gold medal) दिलाया। चानू ने अपने पहले क्लीन एंड जर्क प्रयास में 109 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 201 किग्रा (स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा) का भार उठाया। चानू क्लीन एंड जर्क दौर में अपने तीसरे प्रयास में 115 किग्रा भार उठाने में विफल रही। बहरहाल टीम इंडिया को बर्मिंघम में पहला स्वर्ण पदक मिला। चानू ने इससे पहले 49 किग्रा वर्ग के स्नैच दौर में अपने दूसरे प्रयास में 88 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ अपना नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। यह एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड भी है। हालांकि इसके ...

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, धवन के हाथ फिर कमान

खेल
-कोहली, रोहित, बुमराह, हार्दिक और पंत को आराम नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (Board of Control for Cricket in India (BCCI)) ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ (against Zimbabwe) होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला (three match ODI series) के लिए भारतीय टीम की घोषणा (Indian team announcement) कर दी है। इस श्रृंखला के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है। लंबे समय से बाहर चल रहे ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर की वापसी हुई है। सुंदर चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर हुए थे और उन्हें लगभग चार महीने के बाद दोबारा भारतीय टीम में जगह मिली है। फिलहाल सुंदर काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। वहीं चार महीने से अधिक समय से मैदान से बाहर चल रहे दीपक चाहर की भी टीम में वापसी हुई है। राहुल त्रिपाठी को भी इस बार मौका मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20...

CWG बैडमिंटन: मिश्रित टीम इवेंट ग्रुप मैच में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया

खेल
बर्मिंघम। भारत (India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 5-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के बैडमिंटन मिश्रित टीम इवेंट (badminton mixed team event) के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और माचिमांडा पोनप्पा ने अपने मिश्रित टीम इवेंट ग्रुप के पहले मैच में श्रीलंकाई जोड़ी सचिन डायस और थिलिनी हेंडाहेवा को 21-14, 21-9 से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दिन के दूसरे मैच में लक्ष्य सेन ने श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने के खिलाफ अपना मैच 21-18, 21-5 से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने श्रीलंका पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। दिन के तीसरे मैच में महिला एकल वर्ग में आकर्षी कश्यप का सामना सुहासिनी विदानगे से हुआ। आकर्षी ने यह मैच 21-3, 21-9 से जीता। दिन के चौथे मैच में सुमीत रेड्डी और चिराग शेट्टी ने श्रीलंका के सचिन डायस और डुमिंडु अबेविक्र...

Ind vs WI: पहले T-20 में भारत ने वेस्टडंडीज को 68 रनों से हराया

खेल
पोर्ट आफ स्पेन। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को पहले टी-20 (first t20) में 68 रनों से हराते हुए पांच मैचों की टी-20 सीरीज (Five match T20 series) में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने रोहित शर्मा (64) की बदौलत 190/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और वे 122/8 का स्कोर ही बना सके। भारत ने 44 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी, लेकिन फिर रोहित (64) के अलावा अन्य कोई कुछ नहीं कर पाया। अंत में दिनेश कार्तिक (41*) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 190 के स्कोर तक पहुंचाया। स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 87 रनों तक सात विकेट गंवा दिए थे और पूरी टीम 122 रन ही बना सकी। भारत के लिए तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 27वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने ...

NZ vs SCO: न्यूजीलैंड ने T-20 में 254 रन बनाकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, स्कॉटलैंड को 102 रनों से हराया

खेल
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड (New Zealand) ने स्कॉटलैंड (Scotland) को दूसरे टी20 मुकाबले (second t20 match) में 102 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 5 विकेट पर 254 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए स्कॉटलैंड की टीम 9 विकेट पर 152 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को दूसरे टी20 में 102 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए दो मैच की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने टी20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। निर्धारित 20 ओवर में न्यूजीलैंड ने मार्क चैपमैन और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतक के दम पर बोर्ड पर 254 रन लगाए। इस स्कोर के सामने स्कॉटलैंड की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 152 ही रन बना सकी। न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में मेजबानों को 68 रनों से मात दी थी। न्यू...

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को 58 रन से हराया, रिले रोसौव ने खेली आतिशी पारी

खेल
कार्डिफ। दक्षिण अफ्रीका ने रिले रोसौव और स्पिनर तबरेज़ शम्सी के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 58 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। दक्षिण अफ्रीका को रीजा हैंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक ने तेज शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 39 रन जोड़े। डी कॉक को मोईन अली ने जेसन रॉय के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। डी कॉक ने 11 गेंदों पर दो चौंकों की बदौलत 15 रन बनाए। इसके बाद हैंड्रिक्स और रोसौव ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 12वें ओवर में 112 के कुल स्कोर पर रिचर्ड ग्लेसन ने हैंड्रिक्स को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। हैंड्रिक्स ने 32 गेंदों में 3 चौके और दो छ्क्के की बदौलत 53 रन बनाए। 15वें ओवर में क्रिस जॉर्डन ने हेनरिक...

राष्ट्रमंडल खेल : ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हराया

खेल
बर्मिंघम। एश्ले गार्डनर (ashley gardner) (35 गेंदों पर 52 रन) के बेहतरीन नाबाद अर्धशतक (unbeaten half century) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया (Australia ) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) को 3 विकेट से हरा दिया। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (52) के अर्धशतक और शेफाली वर्मा (48) की तेज पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 154 रन बनाए। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही और रेनुका सिंह ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एलिसा हीली को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर में रेनुका ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग को 20 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज भारत को दूसरी सफलता दिलाई। लेनिंग ने 8 रन बनाए। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर रेनुका ने बेथ मूनी (10) को पवेलियन भेज भारत को...

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से हराया

खेल
बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने शुक्रवार को बर्मिंघम (Birmingham) में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में अपने शुरुआती मैच में घाना को 5-0 से हराया। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने बर्मिंघम हॉकी और स्क्वैश सेंटर विश्वविद्यालय में खेले गए इस मुकाबले के तीसरे मिनट में ही गोल किया और पूरे चार क्वार्टर घाना पर हावी रही। भारत के लिए गुरजीत कौर (3,''39''), नेहा (28''), संगीता कुमारी (36'') और सलीमा टेटे (56'') ने गोल किए। मैच के बाद भारत की कप्तान सविता पुनिया ने कहा, ''हमारे लिए शुरुआती मैच में जीत दर्ज करना वास्तव में महत्वपूर्ण है, निश्चित रूप से घाना ने अच्छा बचाव किया। हम पहले से ही जानते थे कि वे सर्कल में अधिक खड़े हैं, लेकिन हम और अधिक स्कोर कर सकते थे।'' मैच में भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की और मैच के तीसरे मिनट में गु...