Tuesday, May 14"खबर जो असर करे"

खेल

राष्ट्रमंडल खेल: 10वें दिन आई स्वर्ण की बारिश, भारत ने जीते 4 स्वर्ण सहित 9 पदक

खेल
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) का 10वां दिन भारत (India) के लिए स्वर्णिम दिन साबित हुआ। भारत ने आज चार स्वर्ण सहित कुल नौ पदक (nine medals including four gold) जीते, जिनमें तीन स्वर्ण मुक्केबाजी (three gold boxing) में आए। चौथा स्वर्ण पदक ट्रिपल जंप में आया। मुक्केबाजी में आए तीन स्वर्ण पदक आज 10वें दिन तीन मुक्केबाजों - निकहत जरीन (महिला लाइट फ्लाईवेट), अमित पंघाल (पुरुषों का फ्लाईवेट) और नीतू (महिलाओं का न्यूनतम वजन) ने अपने-अपने फाइनल जीते। भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को भारत को 17वां स्वर्ण पदक दिलाया। निकहत ने महिला लाइट फ्लाईवेट (50 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जरीन से पहले आज भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास और अमित पंघाल ने भारत के लिए स्वर्ण पद...

राष्ट्रमंडल खेल : ट्रिंपल जंप में भारत ने रचा इतिहास, एल्डहॉस पॉल ने स्वर्ण और अबदुल्ला ने जीता रजत

खेल
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में रविवार को ट्रिंपल जंप में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय एथलीट्स (Indian athletes) एल्डहॉस पॉल (Aldhaus Paul ) और अबदुल्ला अबूबैकर (Abdullah Abubacker) ने ट्रिपल जंप में पहले दो स्थान हासिल कर क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा किया। एल्डहॉस ने 17.03 मीटर की दूरी तय करने के साथ ही स्वर्ण पर कब्जा किया तो, वहीं, अबदुल्ला अबूबैकर ने 17.02 मीटर की दूरी तय करने के साथ रजत पदक पर कब्जा किया है। भारत के ही प्रवीन चितरले चौथे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीतने से सिर्फ 0.03 मीटर दूर रह गए। उन्होंने 16.89 मीटर की दूरी तय की। पॉल सीडब्ल्यूजी इवेंट में 17 मीटर क्लियर करने वाले पहले जम्पर बने, उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 17.03 मीटर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) की छलांग लगाई। पॉल यूजीन में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हों...

राष्ट्रमंडल खेल : मुक्केबाज निकहत जरीन ने भारत को दिलाया 17वां स्वर्ण पदक

खेल
बर्मिंघम। भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन (Indian boxer Nikhat Zareen) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में रविवार को भारत (India) को 17वां स्वर्ण पदक (17th Gold Medal) दिलाया। निकहत ने महिला लाइट फ्लाईवेट (50 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का दिन का चौथा और बर्मिंघम में कुल मिलाकर 17वां स्वर्ण पदक है। भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है। निकहत ने इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की स्टबले अलफिया सवानाह को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से पराजित किया। जरीन से पहले आज भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास और अमित पंघाल ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। नीतू ने महिलाओं के मिनीममवेट कैटेगरी (45-48 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता। नीतू ने रविवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्...

राष्ट्रमंडल खेल महिला हॉकी : कप्तान सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जीता कांस्य पदक

खेल
बर्मिंघम। कप्तान और गोलकीपर सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टीशूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद पेनल्टीशूट आउट का सहारा लिया गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में आक्रामक शुरूआत की और टीम को पहले मिनट में ही गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम इसमें सफल नहीं हो सकी। 11वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी गोलपोस्ट के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से 1 मिनट पहले, मैच के 29वें मिनट में सलिमा टेटे ने गोल कर भारत का खाता खोला। मैच के 43वें मिनट में न्यूजीलैंड की कप्तान ओलिविया मेरी ने बराबरी का गोल किया, हालांकि इस गोल को अवैध करार दिया गया और मध्यांतर तक भारत ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखा। तीसरा क्वार्टर गोल ...

राष्ट्रमंडल खेल : कुश्ती में विनेश ने जीता पांचवां स्वर्ण, पूजा को कांस्य

खेल
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में कुश्ती स्पर्धा में भारत (India) का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। शनिवार को रवि दहिया के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट (Female wrestler Vinesh Phogat) ने भारत को एक और स्वर्ण पदक दिला दिया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया। विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया। इसी के साथ महिला पहलवान विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक भी लगा ली है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता था। विनेश के अलावा पूजा गहलोत ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में कांस्य जीता। पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया। पूजा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है। उन...

राष्ट्रमंडल खेल: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां स्वर्ण

खेल
बर्मिंघम। ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के 9वें दिन यानी शनिवार को भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया (Indian wrestler Ravi Kumar Dahiya) ने 57 किग्रा वर्ग में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इन खेलों में भारत का यह 10वां स्वर्ण और कुल 31वां पदक है। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि ने पहले राउंड में एक के बाद एक लगातार 8 अंक अर्जित किये। अंत में दो अंक और हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत के 24 वर्षीय रवि ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के सूरज सिंह को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में रवि ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के अली असद को 14-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रवि ने 2018 में वर्ल्ड अं...

राष्ट्रमंडल खेल: इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

खेल
बर्मिंघम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) ने इंग्लैंड (England) को चार रन से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ भारत ने पदक पक्का कर लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही। तीसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले को दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेज दिया। सोफिया ने 10 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके बाद 63 रन के कुल स्कोर पर एलिस कैप्से 13 रन बनाकर रन आउट हो गईं। इसके बाद 81 रन के कुल स्कोर पर डेनियल व्याट को स्नेह राना ने बोल्ड कर इंग्लिश टीम को तीसरा झटका दिया। व्याट ने 27 गेंदों पर 35 रन बनाए। इसके बाद इंग्लिश टीम मैच में हावी रही। कप्तान...

राष्ट्रमंडल खेल नौवां दिन: भारतीय एथलीटों ने दिखाया दम, प्रियंका और अविनाश ने जीता रजत

खेल
बर्मिंघम/नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के नौवें दिन एथलेटिक्स में भारत (India in athletics) के लिए शानदार दिन रहा। एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए तो वहीं, लॉन बाउल्स में भारतीय फोर पुरूष टीम (Indian four men's team in lawn bowls) ने रजत पदक जीता। मुक्केबाजी में तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए पदक पक्के किये। तो जैस्मीन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एथलेटिक्स में भारत को मिले दो पदक एथलेटिक्स में भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल में रजत पदक जीता, तो वहीं,अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता। प्रियंका ने 43 मिनट और 38 सेकंड में मैराथन दूरी को कवर करते हुए अपना व्य...

शिवसेना नेता संजय राऊत की पत्नी वर्षा राउत से ईडी की पूछताछ

खेल
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राऊत की पत्नी वर्षा राऊत से पात्रा चॉल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शनिवार को मुंबई स्थित दफ्तर में पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम वर्षा राऊत के बैंक खाते में अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजे गए एक करोड़ 6 लाख रुपये के बारे में भी छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम इसी मामले में आज संजय राऊत और उनकी पत्नी वर्षा राऊत को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ करने वाली है। संजय राऊत की पत्नी वर्षा राऊत को ईडी ने 4 अगस्त को समन जारी कर 5 अगस्त को दफ्तर में हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन वर्षा राऊत कल ईडी दफ्तर में नहीं उपस्थित नहीं हुई थी। आज दिन में 11 बजे वर्षा राऊत ईडी दफ्तर में उपस्थित हुई और उनकी पूछताछ शुरु कर दी गई है। संजय राऊत के भाई सुनील राऊत ने कहा कि ईडी की टीम भाजपा के इशारे पर सिर्फ फंसाने के लिए संजय राऊत से पू...