Thursday, May 2"खबर जो असर करे"

राजनीति

सुख-दु:ख में शामिल होने वालों को दिमनी जनता जानती है : रविन्द्र सिंह तोमर

सुख-दु:ख में शामिल होने वालों को दिमनी जनता जानती है : रविन्द्र सिंह तोमर

मध्य प्रदेश, राजनीति
मुरैना। दिमनी विधानसभा क्षेत्र की जनता उस व्यक्ति को पहचानती है जो हर समय उसके सुख-दु:ख में शामिल रहता है। आवश्यकता पडऩे पर अल्प समय में मौके पर उपस्थित हो जाता है। यह व्यक्ति दिमनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह तोमर है। चुनाव प्रचार-प्रसार वर्षों से जनता के बीच जाकर कर रहे हैं। दिमनी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने के लिये जा रहे कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी-बड़ी बातें कर मतदाताओं को गुमराह किया जा सकता है। समय पर सुख-दु:ख में शामिल न होने वाले बड़े से बड़े लोगों को जनता भली-भांती जानती है। आवश्यकता पडऩे पर मंदिर में भगवान की शरण जाना, दर्शन करना ओपचारिकता है या व्यंग विरोधी प्रत्याशी के मंदिर जाने पर करते हुये रविन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल के दौरान दिमनी क्षेत्र के अनेक मंदिरों के संरक्षण व संवद्र्धन के ...
भगवान श्रीगोपाल जी के केन्द्रीय कृषि मंत्री ने किये दर्शन

भगवान श्रीगोपाल जी के केन्द्रीय कृषि मंत्री ने किये दर्शन

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
- किशनपुर पंचायत से शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान मुरैना। केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं दिमनी विधानसक्षा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी  नरेन्द्र सिंह तोमर ने नामांकन दाखिल करने के साथ ही शुक्रवार से अपना चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी तोमर ने किशनपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने भगवान श्रीगोपाल जी से आशीर्वाद लेकर प्रचार की पहली सभा किशनपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की।  इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभा में  केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विकास एक दूसरे के पर्याय हैं। प्रदेश सहित क्षेत्र का विकास भाजपा ही कर सकती है। अन्य लोग झूठे, लोक लुभावन वादे जरूर करेंगे, लेकिन क्षेत्र का विकास व अन्य कार्य नहीं करेंगे। तोमर ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता सीजनल हिंदू है। राम मंदिर और राम स...
कांग्रेस सरकार आई तो बंद कर सकती है लाड़ली बहना योजनाः शिवराज

कांग्रेस सरकार आई तो बंद कर सकती है लाड़ली बहना योजनाः शिवराज

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
- कांग्रेस सरकार ने गरीबों की तीर्थ यात्रा और प्रसूताओं के लड्डू योजना बंद की थीः मुख्यमंत्री भोपाल (Bhopal)। वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार (Congress government) बनी थी तो कमलनाथ (Kamal Nath) ने गरीब बुजुर्गों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Chief Minister Teerth Darshan Scheme) बंद कर दी। कमलनाथ ने प्रसूता बहनों को लड्डू देने वाली योजना (Scheme to give laddus to pregnant sisters) तक बंद कर दी। हमारे भांजे-भांजियों की साइकिल योजना भी बंद कर दी थी। बहनों की आंखों में आंसू न रहे, इसलिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाकर प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपये प्रतिमाह दे रहे हैं। यह योजना तभी तक है, जब तक मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार है। अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो लाड़ली बहना योजना भी बंद हो जाएगी, क्योंकि कांग्रेस सरकार सबसे पहले गरीब कल्याण की योज...
भाजपा से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रघुराज, ऐंदल सिंह, कांग्रेस के पंकज, रविंद्र भड़ोसा ने दाखिल किया नामांकन

भाजपा से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रघुराज, ऐंदल सिंह, कांग्रेस के पंकज, रविंद्र भड़ोसा ने दाखिल किया नामांकन

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
-कोई रैली के साथ, तो कोई परिजनों और समर्थकों के साथ पहुंचा नामांकन दाखिल करने, कलेक्ट्रेट परिसर में रही गहमागहमी मुरैना। नामांकन दाखिली के सातवें दिन भाजपा के सीनियर नेता एवं कें द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज अपने समर्थकों तथा बेटी के साथ पहुंचकर दिमनी विधानसभा सीट नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह भडोसा ने भी अपने समर्थकों के साथ रिटर्निग अधिकारी के सामने पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। मुरैना सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुराजसिंह कंसाना, सुमावली से प्रत्याशी एंदलसिंह कंसाना जौरा सीट से कांगे्रस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि मैं और  मेरी पार्टी जातिवाद, भाषावाद में भरोसा नहीं करती। हम राष्ट्रवाद को लेकर  जनता के बीच जा रहे हैं। उम्मीद है कि जनता हमें...
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने लिया राजनीति से संन्यास

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने लिया राजनीति से संन्यास

देश, राजनीति
- सोलापुर संसदीय सीट पर बेटी प्रणीति शिंदे लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव मुंबई (Mumbai)। पूर्व केंद्रीय मंत्री (Former Union Minister) और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे (senior Congress leader Sushil Kumar Shinde) ने मंगलवार को राजनीति से संन्यास (retirement from politics) लेने का ऐलान किया है। शिंदे ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन समाप्त होने के बाद सोलापुर संसदीय सीट (Solapur parliamentary seat) पर उनकी बेटी प्रणीति शिंदे (Daughter Praniti Shinde) लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha elections) लड़ेंगी। सुशील कुमार शिंदे सोलापुर में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। शिंदे ने 67वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के मौके पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को नमन किया और सामूहिक बुद्ध पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि आज देशभर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाया जा रहा है। हर...
महाराष्ट्र में बीयर की घटती बिक्री से राज्य सरकार की बढ़ी चिंता

महाराष्ट्र में बीयर की घटती बिक्री से राज्य सरकार की बढ़ी चिंता

देश, राजनीति
मुंबई। महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में बीयर की कम होती बिक्री और उसके कारण घटते राजस्‍व ने राज्‍य सरकार को चिंता में डाल दिया है. यही कारण है कि सरकार ने बीयर उद्योग के माध्यम से राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए अध्‍ययन करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (राज्य उत्पाद शुल्क) की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है. महाराष्ट्र में बीयर की बिक्री में कमी आने पर सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (राज्य उत्पाद शुल्क) के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया है. बीयर की बिक्री में गिरावट आने पर राज्य सरकार घटते राजस्व के चलते चिंतित है. इसके चलते बीयर उद्योग के जरिए राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए अध्यन करने के लिए इस समिति का गठन किया गया है. यह समिति राजस्व बढ़ाने को लेकर सुझाव देगी. सरकार ने समिति को एक महीने का समय दिया है. राज्य सरकार के अनुसार बीयर पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद बीयर की बिक्री कम ह...
कांग्रेस योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनके अधिकार छीनती हैः शिवराज

कांग्रेस योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनके अधिकार छीनती हैः शिवराज

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
- महावनमी पर शिवराजमय हुआ इछावर, मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को किया संबोधित भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) जनकल्याणकारी योजनाओं (Public welfare schemes closed) को बंद कर गरीबों से उनके अधिकार छीनती है। अपने स्वार्थों के लिए इंडी गठबंधन (Indie Coalition) बनाने वाले देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मेरे लिए बहनें जागृत माता हैं। मैं बेटियों की जिंदगी बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। करण सिंह वर्मा इछावर के विकास पुरूष हैं। असंभव शब्द मामा के शब्दकोष में नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी करण सिंह वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित...
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

दिल्ली, देश, राजनीति
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) ने शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जो मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और स्मृति ईरानी सहित कई नेताओं के नाम हैं। उल्लेखनीय है कि मिजोरम में सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसका परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। मिजोरम चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की छानबीन 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने यह भी बताया है कि पूरे मिजोरम में 1276 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।(हि.स.)...
हेलीकॉप्टर खराब : बाल-बाल बचे मंत्री जयंतमल्ल बरुवा

हेलीकॉप्टर खराब : बाल-बाल बचे मंत्री जयंतमल्ल बरुवा

देश, राजनीति
गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री जयंतमल्ल बरुवा का हेलीकॉप्टर आज अचानक खराब हो गया। मंत्री की जान बाल-बाल बच गई। उनके हेलीकॉप्टर के इंजन में उस समय खराबी आ गई जब हेलीकॉप्टर हवा में उड़ रहा था। उनका हेलीकॉप्टर मानकचार से गुवाहाटी जा रहा था। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। खराबी की जांच की जा रही है। (हि.स)...