Friday, May 17"खबर जो असर करे"

सुख-दु:ख में शामिल होने वालों को दिमनी जनता जानती है : रविन्द्र सिंह तोमर

मुरैना। दिमनी विधानसभा क्षेत्र की जनता उस व्यक्ति को पहचानती है जो हर समय उसके सुख-दु:ख में शामिल रहता है। आवश्यकता पडऩे पर अल्प समय में मौके पर उपस्थित हो जाता है। यह व्यक्ति दिमनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह तोमर है। चुनाव प्रचार-प्रसार वर्षों से जनता के बीच जाकर कर रहे हैं। दिमनी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने के लिये जा रहे कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी-बड़ी बातें कर मतदाताओं को गुमराह किया जा सकता है। समय पर सुख-दु:ख में शामिल न होने वाले बड़े से बड़े लोगों को जनता भली-भांती जानती है। आवश्यकता पडऩे पर मंदिर में भगवान की शरण जाना, दर्शन करना ओपचारिकता है या व्यंग विरोधी प्रत्याशी के मंदिर जाने पर करते हुये रविन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल के दौरान दिमनी क्षेत्र के अनेक मंदिरों के संरक्षण व संवद्र्धन के लिये मेरे द्वारा कई प्रयास किये गये, लेकिन सरकार के झूठे लोग सिर्फ आश्वासन ही देते रहे। प्रत्याशी में मंदिरों के प्रति भाव है तो वह अपनी सरकार से राशि जारी करवाकर संरक्षण करते। भाजपा प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार क्षेत्र से बाहर के लोगों पर निर्भर है। जबकि उनके साथ क्षेत्र के ही लोग चुनावी जंग लड़ रहे हैं। रविन्द्र सिह तोमर ने विरोधी प्रत्याशी केन्द्रीय कृषि मंत्री पर आरोप लगाते हुये कहा कि किसानों के उत्थान व उन्हें सुविधा की चिंता है तो खाद्, बीज, बिजली, पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। इसके लिये किसान को डण्डे खाने न पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि वह सुबह से देर रात तक चुनावी मोड़ में रहते हैं। कार्यकर्ताओं का ध्यान जरूर रखा जाता है।