Friday, May 17"खबर जो असर करे"

भगवान श्रीगोपाल जी के केन्द्रीय कृषि मंत्री ने किये दर्शन

– किशनपुर पंचायत से शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान
मुरैना। केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं दिमनी विधानसक्षा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी  नरेन्द्र सिंह तोमर ने नामांकन दाखिल करने के साथ ही शुक्रवार से अपना चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी तोमर ने किशनपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने भगवान श्रीगोपाल जी से आशीर्वाद लेकर प्रचार की पहली सभा किशनपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की।  इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभा में  केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विकास एक दूसरे के पर्याय हैं। प्रदेश सहित क्षेत्र का विकास भाजपा ही कर सकती है। अन्य लोग झूठे, लोक लुभावन वादे जरूर करेंगे, लेकिन क्षेत्र का विकास व अन्य कार्य नहीं करेंगे। तोमर ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता सीजनल हिंदू है। राम मंदिर और राम सेतु का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता बाद में घड़ियाली आंसू बहाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राम मंदिर का निर्माण वोट का नहीं आस्था का प्रश्र है। जनता कांग्रेस के ढकोसने को अच्छे से पहचानने लगी है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है।
भाजपा को मिलेगा अप्रत्याशित बहुमत – चुनाव कोई भी हो, हमेशा प्रतिष्ठापूर्ण और चुनौतीपूर्ण ही होते है। कांग्रेस पहले ही अप्रसांगिक थी, इस चुनाव में और अधिक अप्रासंगिक हो गई है।  कांग्रेस के नेता कपड़े फाडऩे में व्यस्त है, जबकि भाजपा चुनाव को जीतने के लिए जनता का आर्शीवाद लेने में व्यस्त है। विधानसभा चुनाव-2023 में भाजपा को अप्रत्याशित बहुमत मिलेगा।  यह बात केन्द्रीय मंत्री एवं दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर ने किशनपुर गांव में आमसभा के बाद प्रचार अभियान आरंभ करते हुये पत्रकारों से कही