Monday, May 6"खबर जो असर करे"

Tag: people

‘इसलिए’ लोगों को पसंद हैं नरेन्द्र मोदी

‘इसलिए’ लोगों को पसंद हैं नरेन्द्र मोदी

अवर्गीकृत
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में फरवरी में आई अमेरिकी थिंकटैंक प्यू रिसर्च सेंटर की लोकतांत्रिक देशों को लेकर जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट समीचीन हो गई है। यह रिपोर्ट कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली हो सकती है। वह इसलिए कि देशवासियों को डेमोक्रेसी का ऑटोक्रेसी मॉडल अधिक लुभा रहा है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार देश की लोकतांत्रिक सरकार की कार्य व्यवस्था को लेकर स्वीडन के बाद दूसरे नंबर पर भारत के लोग संतुष्ट है। स्वीडन में जहां 75 फीसदी लोग वहां लोकतांत्रिक सरकार के काम करने के तौर तरीके से संतुष्ट हैं वहीं भारत में 72 प्रतिशत लोग लोकतांत्रिक सरकार के काम करने के तौर-तरीकों को पसंद करते हैं। इस साल भारत समेत दुनिया के करीब 50 देशों में चुनाव होने जा रहे हैं। इस मायने में 24 देशों में किया गया यह सर्वेक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर खास महत्व रखता है। मजे की बात...
Ujjain: नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

Ujjain: नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

देश, मध्य प्रदेश
-शाही अंदाज में निकली कार्तिक-मार्गशीर्ष माह की आखिरी सवारी उज्जैन (Ujjain.)। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल (World famous Jyotirlinga Lord Mahakal) की कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में सोमवार शाम को अगहन मास की अंतिम एवं शाही सवारी (last and royal ride of Aghaan month) धूमधाम से निकाली गई। अवंतिकानाथ ने चांदी की पालकी में सवार होकर शाही अंदाज में ठाट-बाट के साथ नगर का भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जाना। इस दौरान भगवान महाकाल (Lord Mahakal) ने मनमहेश स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन दिया। सवारी में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान महाकाल के दर्शन किए। सवारी निकलने से पूर्व सोमवार को दोपहर 3.30 बजे मंदिर के सभामंडप में भगवान महाकालेश्वर के मनमहेश स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। मंदिर...
चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

देश, मध्य प्रदेश
- धूमधाम से निकली कार्तिक-अगहन मास की तीसरी सवारी उज्जैन। कार्तिक अगहन मास में निकलने वाली सवारियों की क्रम में सोमवार शाम को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की कार्तिक अगहन मास की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान अवंतिकानाथ बाबा महाकाल ने चांदी की पालकी में सवार होकर नगर का भ्रमण किया और अपनी प्रजा का हाल जाना। सवारी में शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप के दर्शन किए। सवारी निकलने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में भगवान महाकालेश्वर के चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने किया। इसके बाद शाम चार बजे भगवान चन्द्रमौलेश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। पालकी को मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा सलामी (गॉड ऑफ ऑनर) दी गई। बाबा महाकाल की सवारी में...
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम जन-जन के कार्यक्रम : मुख्यमंत्री चौहान

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम जन-जन के कार्यक्रम : मुख्यमंत्री चौहान

देश, मध्य प्रदेश
- भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम (independence day program) जन-जन का कार्यक्रम है। इसके लिए 15 अगस्त को हर नागरिक अपने घर तिरंगा जरूर फहराए (hoist tricolor at home) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के पंच-प्रण की शपथ भी लें। तिरंगा झंडा देश-भक्ति, विकास और हमारे आत्म-सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री चौहान स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जन-प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीदों, स्वतंत...

पूरे प्रदेश में चल रहा विकास का महायज्ञ, जनता का सुख-दुख मेरा सुख-दुख: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने की चकल्दी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा, 81 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन/लोकार्पण भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि जनता का सुख-दुख (public happiness) मेरा सुख-दुख है। प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए मैं दिन-रात काम कर रहा हूँ। विकास पर्व के तहत पूरे प्रदेश में विकास का महायज्ञ (Mahayagya of development) चलाया जा रहा है। अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा भूमि-पूजन किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई के लिए पानी तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को चकल्दी में विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चकल्दी में 81 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया और चकल्दी में महाविद्यालय खोलने की घ...
हिन्दी पत्रकारिता दिवसः लोगों का भरोसा जिंदा है

हिन्दी पत्रकारिता दिवसः लोगों का भरोसा जिंदा है

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल भारत-चीन लड़ाई हो या भारत-पाकिस्तान युद्ध या फिर कोरोना से जंग का कठिन दौर, प्रेस ने प्रत्येक ऐसे विकट अवसर पर अपनी महत्ता सिद्ध की है। कहना गलत नहीं होगा कि इसमें हिन्दी पत्रकारिता का स्थान सर्वोपरि है। चाहे हिन्दीभाषी टीवी चैनलों की बात हो या हिन्दी के समाचार पत्र और पत्रिकाओं की, देश की बहुसंख्य आबादी के साथ उसका विशेष जुड़ाव रहा है। इस दृष्टि से राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं विकास की दिशा में हिन्दी पत्रकारिता की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हालांकि हिन्दी पत्रकारिता के 197 वर्ष के इतिहास में समय के साथ पत्रकारिता के मायने और उद्देश्य बदलते रहे हैं। बावजूद इसके सुखद स्थिति यह है कि हिन्दी पत्रकारिता के पाठकों या दर्शकों की रुचि में कोई कमी नहीं आई। यह अलग बात है कि अंग्रेजी मीडिया और कुछ अंग्रेजीदां पत्रकारों ने सदैव उसकी प्रामाणिकता एवं विश्वसनीयता पर सवाल...
‘मन की बात’ यूं ही नहीं बनी जन-जन की बात

‘मन की बात’ यूं ही नहीं बनी जन-जन की बात

अवर्गीकृत
- प्रो. जसीम मोहम्मद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दुनिया के सबसे अग्रणी नेताओं में सर्वाधिक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली और अनूठी पहल से वैश्विक राजनीतिक मंच पर अलग पहचान स्थापित की है। प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति में अनेक दूरगामी कठोर निर्णयों के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक नवाचार के विविध आयोजनों में सदैव लीक से हटकर कुछ न कुछ नया करने का प्रयास किया है। अनेक अवसरों पर अपने निर्णयों से सहयोगियों के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को न केवल चौंकाया, बल्कि आश्चर्यचकित किया है। प्रधानमंत्री की अग्रगामी सोच और अनूठी पहल का उत्कृष्ट उदाहरण है, उनका मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’। यह उनकी कार्यशैली को लेकर अलग प्रतिमान स्थापित करता है। आज 'मन की बात' रेडियो-टेलीविजन के माध्यम से सुना जाने वाला सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम है। इससे नियमित जुड़ने वालों श्रोताओं और दर्शकों...
‘मन की बात’ के माध्यम से लोगों को स्वस्थ भारत की प्रेरणा

‘मन की बात’ के माध्यम से लोगों को स्वस्थ भारत की प्रेरणा

अवर्गीकृत
- डॉ. विनोद के. पॉल स्वास्थ्य और विकास आपस में जुड़े हुए हैं- केवल स्वस्थ नागरिक ही किसी राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार इस आदर्श के लिए प्रतिबद्ध है और भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए अथक प्रयास किया है। प्रधानमंत्री हमारे लोगों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार पर अत्यधिक जोर देते हैं और उन्होंने भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्राथमिकता से संचालित कार्यवाही सुनिश्चित की है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए गहरे संरचनात्मक और निरंतर सुधार किए हैं और देश भर में सैचुरेशन लेवल का कवरेज प्राप्त करने के लिए अनुकूल रणनीतियों को भी लागू किया है। सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। आज, केवल बीमारों का इलाज करने के बजाय ह...
मध्यप्रदेश में जनता की खुशहाली के लिए हो रहे अद्भुत कार्य : राज्यपाल पटेल

मध्यप्रदेश में जनता की खुशहाली के लिए हो रहे अद्भुत कार्य : राज्यपाल पटेल

देश, मध्य प्रदेश
- बाबा साहेब के आदर्शों के अनुरूप चल रही है मध्यप्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री चौहान भोपाल (Bhopal)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ के संकल्प से निरंतर बहन-बेटियाँ सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मैंने मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले घूमे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जनता की खुशहाली के लिए हर जगह अद्भुत कार्य हो रहे हैं, जिन्हें मैं गिना नहीं सकता। बहन-बेटियों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश में अनेक योजनाएँ संचालित हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना अनूठी योजनाएँ हैं। राज्यपाल पटेल शुक्रवार को खरगोन जिले के महेश्वर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह एवं लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा...