Sunday, May 19"खबर जो असर करे"

Tag: people

मध्यप्रदेश में जनता की खुशहाली के लिए हो रहे अद्भुत कार्य : राज्यपाल पटेल

मध्यप्रदेश में जनता की खुशहाली के लिए हो रहे अद्भुत कार्य : राज्यपाल पटेल

देश, मध्य प्रदेश
- बाबा साहेब के आदर्शों के अनुरूप चल रही है मध्यप्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री चौहान भोपाल (Bhopal)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ के संकल्प से निरंतर बहन-बेटियाँ सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मैंने मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले घूमे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जनता की खुशहाली के लिए हर जगह अद्भुत कार्य हो रहे हैं, जिन्हें मैं गिना नहीं सकता। बहन-बेटियों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश में अनेक योजनाएँ संचालित हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना अनूठी योजनाएँ हैं। राज्यपाल पटेल शुक्रवार को खरगोन जिले के महेश्वर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह एवं लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा...
विश्व कठपुतली दिवस: मनोरंजन करती कठपुतलियां

विश्व कठपुतली दिवस: मनोरंजन करती कठपुतलियां

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा हम हर साल 21 मार्च को विश्व कठपुतली दिवस मनाते हैं। इसका उद्देश्य कठपुतली को वैश्विक कला के रूप में मान्यता देना है। यह दुनिया भर के कठपुतली कलाकारों का सम्मान करने का एक प्रयास भी है। एक समय कठपुतली को सिर्फ मनोरंजन का माध्यम समझा जाता था। आज कठपुतली कला मनोरंजन के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है। प्राचीनकाल से ही जादू टोनों एवं कुदरती प्रकोपों से बचने के लिए मानव जीवन में पुतलों का प्रयोग होता रहा है। भारत में ही नहीं बल्कि अन्यत्र भी काष्ठ, मिट्टी व पाषाण से निर्मित ये पुतले जातीय एवं पारिवारिक देवताओं के रूप में प्रतिष्ठित होते रहे हैं। कठपुतलियों का इतिहास बहुत पुराना है। ईसा पूर्व चौथी शताब्दी में पाणिनी की अष्टाध्यायी के नटसूत्र में पुतला नाटक का उल्लेख मिलता है। कुछ लोग कठपुतली के जन्म को लेकर पौराणिक आख्यान का जिक्र करते हैं कि शिवजी ने काठ की मूर्ति में प्र...
आसमान में दिखी रहस्यमी रोशनी, ट्यूबलाइट जैसी चमकीली चीज देख लोग हैरान

आसमान में दिखी रहस्यमी रोशनी, ट्यूबलाइट जैसी चमकीली चीज देख लोग हैरान

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों (many districts) में गुरुवार देर शाम आसमान में रहस्यमयी रोशनी (mysterious light in the sky) दिखाई दी। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। ट्यूबलाइट जैली चमकने वाली (tubelight jelly glitter) इस चीज को देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि कुछ समय बाद यह रोशनी अपने आप गायब हो गई। यह नजारा बुरहानपुर धार, खरगोन, उमरिया, देवास समेत कई जिलों में दिखाई दिया। बुरहानपुर के नेपानगर में गुरुवार शाम करीब 7.00 से 7.30 बजे के बीच आसमान में एक अजीब सी आकृति चमकती हुई दिखाई दी जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इसी तरह की रोशनी धार, देवास और खरगोन जिले में भी देखी गई। उमरिया जिले के चंदिया में भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, मोबाइल से वीडियो बना लिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। धार जिले के मनावर कस्बे के लोगों ने बत...
अस्पताल ऐसा बने जहां लोग रोते हुए आएं तो वापस हंसते हुए जाएं: कोकिला बेन

अस्पताल ऐसा बने जहां लोग रोते हुए आएं तो वापस हंसते हुए जाएं: कोकिला बेन

देश, मध्य प्रदेश
- अभिनेता अमिताभ बच्चन ने किया कोकिलाबेन अस्पताल का उद्घाटन - नई दिल्ली से वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री, शुभारंभ पर दी शुभकामनाएं इंदौर। देश के सबसे स्वच्छतम शहर इंदौर में मंगलवार शाम को सर्वसुविधायुक्त कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का लोकार्पण किया गया। सदी के महानायक प्रख्यात फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी धर्मपत्नी जया बच्चन के अलावा कोकिलाबेन अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में अस्पताल के चेयरपर्सन अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोकिला बेन भी वर्चुअली जुड़ीं और गुजराती में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल ऐसा बने, जहां पर लोग अगर रोते हुए आएं तो वापस हंसते हुए जाएं। उद्घाटन के बाद अमिनेता बच्चन ने कहा कि इंदौर आकर मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है। यह भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इंदौर देश का सबसे स्वस्थ शहर भी...
प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन ऐसा हो कि लोग रखें याद : शिवराज

प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन ऐसा हो कि लोग रखें याद : शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि इन्दौर में 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas) के कार्यक्रम का आयोजन ऐसा हो कि लोग याद रखें। प्रवासी भारतीय अच्छी स्मृतियाँ (good memories) लेकर वापस जाएँ। कार्यक्रम में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार की रात अपने निवास से प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अंतिम समीक्षा कर रहे थे। कॉन्फ्रेसिंग में अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रवासी भारतीयों के समक्ष मध्यप्रदेश की खूबियाँ बताने का दुर्लभ अवसर है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि कार्यक्रम जीरो डिफेक्ट के साथ हो। व्यवस्थाओं के संबंध में अगर कोई बात ध...

बांके बिहारी मंदिर हादसे को लेकर लोगों ने सुनाई आपबीती, कहा- कभी नहीं भूल सकते वो 30 मिनट

देश
मथुरा । वृंदावन (Vrindavan) में मंगला आरती के दौरान हादसे (accidents) के शिकार हुए श्रद्धालुओं (pilgrims) के आंसू रुक नहीं रहे हैं। जान बचने पर बारंबार बांकेबिहारी (banke bihari) को प्रणाम कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रभु की कृपा से ही उनकी जान बची, अन्यथा वह तो मौत निश्चित मान चुके थे। दम घोंटू माहौल के वह 30 मिनट लोग कभी नहीं भूल सकते जो उस समय वहां मौजूद थे। अचानक गेट नंबर-1 पर एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने के बाद अफरा तफरी का जो माहौल बना तो हर कोई जान बचाने की जुगत लगाने लगा था। फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी से बांकेबिहारी के दर्शन को आईं मनीता पत्नी नेत्रपाल ने बताया कि उन्हें मंगला आरती के बारे में पता चला तो वह वृंदावन में रुक गए। उन्हें नहीं पता था कि मंगला आरती में इतनी भीड़ होगी। वह और उनके पति एवं पड़ोसी भीड़ में बुरी तरह से फंस गए। वह जैसे ही नीचे हुईं भीड़ में दब गईं। पति ने जब उन...

मध्य प्रदेश में जन-जन तक पहुंची भाजपा

अवर्गीकृत
- विष्णुदत्त शर्मा मध्य प्रदेश में हाल में हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हुई जीत-हार राजनीतिक विश्लेषण का विषय हो सकती है, लेकिन जनता के संदेश को समझने के लिए किसी विशेषज्ञ की जरूरत नहीं है। सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर तेजी से महानगर बन रहे शहरों तक यह संदेश एक ही भाषा में है। इससे पता चलता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण तथा विकास की योजनाओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी भी जन-जन तक पहुंच चुकी है। एक राजनीतिक दल और जन का आपसी जुड़ाव अब इतना परिपक्व हो चुका है कि विरोधियों के तमाम झूठ और दुष्प्रचार भी इन्हें अलग नहीं कर पा रहे हैं। पार्टी और जन के इस जुड़ाव के शिल्पकार वे परिश्रमी और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर मुसीबत में लोगों का सहारा बने। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ भी दिलाया। राष्ट्रवाद और अंत्योदय के रास्ते पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी की सर...

बूस्टर डोज के रूप में कॉर्बेवैक्स को मिली मंजूरी, 12 अगस्त से लगवा सकेंगे लोग

देश
नई दिल्ली। बायलॉजिक ई कंपनी (Biologic E Co.'s) की कॉर्बेवैक्स बूस्टर डोज (Corbevax Booster Dose) को केन्द्र सरकार (central government) ने मंजूरी दे दी है। यह बूस्टर डोज 18 साल से ऊपर के वयस्कों को दी जाएगी। इसके साथ कॉर्बेवैक्स टीके को एहतियाती खुराक के रूप में उन लोगों को भी दी जा सकेगी जिन्होंने पहली दो खुराक कोविशील्ड या कोवैक्सीन की ली है। बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयों के अधिकारियों ने बताया कि यह अनुमति टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) (National Technical Advisory Group (NTAGI)) के कोरोना कार्य समूह द्वारा पिछले सप्ताह की गई अनुशंसा पर आधारित है। कॉर्बेवैक्स देश का पहला टीका है जो पहली और दूसरी खुराक के तौर पर दिए गए टीके से अलग बतौर एहतियाती खुराक दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत के पहले स्वदेशी आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट टीका कॉर्बेवैक्स का इस्तेमाल मौजूद...