Friday, May 10"खबर जो असर करे"

मप्रः मुख्यमंत्री चौहान से स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने भेंट की

भोपाल (Bhopal)। श्रीराम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के कोषाध्यक्ष एवं महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान (Maharishi Vedvyas Foundation) के प्रमुख स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज (Swami Govind Dev Giri Ji Maharaj) ने शुक्रवार को भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज का माला पहना कर श्रीफल और अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि – “संत हृदय नवनीत समाना”। परमार्थ की वृहत्तर अभिव्यक्ति से युक्त राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज के आलोकमय दर्शन से अंतःकरण की परिशुद्धि, परिष्करण और दिव्य-दैवीय संभावनाओं का प्रस्फुटन हुआ। आपका आशीष निरंतर मिलता रहे। (एजेंसी, हि.स.)