Friday, May 10"खबर जो असर करे"

जून में 20.27 लाख नए श्रमिकों का ईएसआई योजना में नामांकन

नई दिल्ली (New Delhi)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) (Employees’ State Insurance Corporation – ESIC) से जून, 2023 (June, 2023) के महीने में 20.27 लाख नए कर्मचारी (20.27 lakh new employees) जुड़े हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जून महीने में 20.27 लाख नए श्रमिकों ने ईएसआई योजना के तहत नामंकन कराया है। आंकड़ों के मुताबिक जून के महीने में लगभग 24,298 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है। इसे कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत लाया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित हुआ है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं।

मंत्रालय के मुताबिक जून महीने के दौरान जोड़े गए कुल 20.27 लाख कर्मचारियों में से 25 साल के 9.77 लाख कर्मचारी हैं, जो कुल कर्मचारियों का 48.22 फीसदी है। इसी तरह जून में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.87 लाख रहा है। इसके अलावा जून में ईएसआई योजना के तहत कुल 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है। मंत्रालय ने कहा कि ये आंकड़ा दिखाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।