Wednesday, May 15"खबर जो असर करे"

राजनीति

जी-20 डिजिटल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

जी-20 डिजिटल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को भारत की मेजबानी में होने वाले जी-20 नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के बयान का हवाला देते हुए कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 22 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले जी20 समूह देशों के नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बैठक में भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता के परिणामों, वैश्विक अर्थव्यवस्था और वित्त की स्थिति, जलवायु एजेंडा, डिजिटलीकरण के मुद्दे और अन्य विषयों पर चर्चा की उम्मीद है। इस साल सितंबर में नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में पुतिन शामिल नहीं हुए थे। उनके स्थान पर विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में आयोजित श...
मप्र विस चुनावः खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया मतदान, मतदाताओं से की वोटिंग की अपील

मप्र विस चुनावः खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया मतदान, मतदाताओं से की वोटिंग की अपील

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को विधानसभा के लिए मतदान जारी है। प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा चुनाव के लिए शिवपुरी पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने की कामना की। उन्होंने इस दौरान मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।   यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मैं इस बार अपनी तबीयत खराब होने के कारण घूम नहीं पाई, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुत मेहनत की है, उनकी मेहनत रंग लाए, यही कामना है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का काम करती है और सरकार वापस आए। उन्होंने कहा कि मैं हर बार मतदान कर अपनी भागीदारी लोकतंत्र में निभाती हूं। इसी क्रम में मतदान करने के लिए आई हूं।   खेल मंत्री सिंधिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपुरी से देवेंद्र जैन और अन्य कार्यकर...
*वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, भाजपा को जिताना है: विष्णुदत्त शर्मा

*वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, भाजपा को जिताना है: विष्णुदत्त शर्मा

मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश लोकतांत्रिक मूल्यों को हमेशा से बढ़ाने में अग्रणी रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश के पुरूष, माता, बहनें पूर्ण मनोयोग से मतदान के लिये आगे आयेंगी और कीर्तिमान बनाकर प्रदेश के गौरव में चार चांद लगायेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने 17 नवंबर को हो रहे मतदान में स्वतंत्रतापूर्वक, निर्भीकता के साथ मतदान करने की प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहली बार बड़ी संख्या में नव मतदाता मतदान करेंगे। मतदान लोकतंत्र का उत्सव है, यह हमें लोकतंत्र के संवर्धन और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने का अवसर देता है। *मोदी की गारंटी, भाजपा के विकास पर करें मतदान* *डबल इंजन की सरकार के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा को मतदान दें* *लाडली बहनों और माताओ...
आज मतदान का महापर्व- प्रदेश और राष्ट्रहित में अपने मत का उपयोग अवश्य करें

आज मतदान का महापर्व- प्रदेश और राष्ट्रहित में अपने मत का उपयोग अवश्य करें

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
डॉ. राघवेंद्र शर्मा आज मतदान का महापर्व है। वह महत्वपूर्ण पर्व जो 5 साल में एक बार आता है। साथ में यह सहूलियत भी लाता है कि जिसे चाहो चुन लो, यह अधिकार आपके पास सुरक्षित है। तब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह होता है कि हम अपना मत किसे दें। क्योंकि सभी राजनीतिक दलों के बढ़-चढ़कर दावे सामने है। सबके द्वारा परोसे गए प्रलोभन भी मन मस्तिष्क को आकर्षित करते हैं। तब आवश्यक हो जाता है कि हम ईश्वर द्वारा प्रदत्त अपने उस विवेक का इस्तेमाल करें जो संपूर्ण प्रकृति में केवल और केवल मनुष्य को ही सुलभ है। हम एकाग्र चित्त होकर चिंतन मनन करें कि वह कौन लोग हैं, अथवा वह कौन संगठन है जो प्रदेश समेत समूचे देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और उसकी वैश्विक प्रतिष्ठा को बचाए रखने तथा उसे बढ़ाने में समर्थ दिखाई देते हैं। हमें इसलिए भी बड़ा सोचकर मतदान करना है, क्योंकि देश है तो प्रदेश है और प्रदेश है तो हम हैं। सत्त...
मतदान कराने लिये सामग्री का वितरण तैयारी कार्य जारी

मतदान कराने लिये सामग्री का वितरण तैयारी कार्य जारी

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
मुरैना। जिले की सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य सबलगढ़ के नेहरू महाविद्यालय में हो रहा है वही जिले की जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह सहित पांच विधानसभा सीटों के लिए सामग्री वितरण का कार्य मुरैना के पॉलिटेक्निक कॉलेज पर किया जा रहा है। सामग्री वितरण के कार्य में किसी भी तरह की सुविधा न हो पाए इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी, कलेक्टर अंकित अस्थाना एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सीबी प्रसाद सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी लगातार वितरण केंद्र पर भ्रमण कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार मतदान को सहज, सुचारु, शांति के साथ संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम को रूप दिया गया है। किसी भी प्रकार का अवरोध असहनीय है इसके लिए कानून अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।...
वृद्ध होने के बावजूद भी मतदान के लिये उत्साहित हैं सावित्री शर्मा

वृद्ध होने के बावजूद भी मतदान के लिये उत्साहित हैं सावित्री शर्मा

मध्य प्रदेश, राजनीति
मुरैना।  मतदान की प्रक्रिया से बचने का प्रयास करने वाले शासकीय कर्मचारियों को एक वृद्ध महिला शासकीय शिक्षक प्रेरणा का कार्य कर रहीं हैं। सेवानिवृत्ति के कगार पर होने के बावजूद भी उन्हें मतदान अधिकारी का दायित्व सौंपा गया। उनकी उम्र को देखते हुये ऐसा लगता ही नहीं था कि वह मतदान कराने के लिये उत्साहित होंगी, लेकिन जब निर्वाचन अधिकारियों से उन्होंने मतदान कराने के लिये सहयेागी के रूप में एक सशक्त महिला कर्मचारी की गुहार लगाई, तब अधिकारियों का ध्यान उनकी ओर गया। अम्बाह शहर के मतदान केन्द्र 041 पर मतदान कराने का दायित्व उन्हें सौंपा गया है। इस बूथ को पिंक बूथ में तब्दील कर अधिक से अधिक मतदान कराने का लक्ष्य निर्धारित है। इसे पूरा करने के लिये मतदान अधिकारी अपनी निर्भीकता व निष्पक्षता के साथ कार्य करने को उत्साहित दिखाईं दे रहीं हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का भय भी नहीं है। मतदान अधिकारी श्रीमती ...
गृह मंत्री का काम कानून का पालन कराना है लेकिन वो दिनभर फिल्मे ही देखते रहते हैं: प्रियंका गांधी

गृह मंत्री का काम कानून का पालन कराना है लेकिन वो दिनभर फिल्मे ही देखते रहते हैं: प्रियंका गांधी

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल/ दतिया, ! हम कर्नाटक में महिलाओं को 2000 रू. सम्मान राशि पहले से दे रहे हैं। हम मप्र में कांग्रेस सरकार आने पर 1500 प्रति महीने महिलाओं को सम्मान राशि देंगे। हम किसानों की धान का 2500 समर्थन मूल्य में खरीदेंगे, हम किसानों के कर्ज माफ करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जब आपने कांग्रेस की सरकार को चुना था तो 15 महीने में हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। हमारी सरकार आने पर हम पुरानी पेंशन लागू करने का काम करेंगे। कांग्रेस की हिमाचल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ मैं कांग्रेस की सरकार पुरानी पेंशन लागू कर चुकी है। श्री प्रियंका गाँधी ने दतिया में अपने भाषण की शुरुआत करने से पहले माँ बगुलामुखी की जय और माँ धुआँवती के जयकारा के नारे लगाते हुये कहा कि यह संतो और महात्माओं की तपोभूमि है यह जैन धर्म की पावन भूमि है। श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस क...
स्मृति ईरानी ने जबलपुर व बालाघाट जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

स्मृति ईरानी ने जबलपुर व बालाघाट जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

मध्य प्रदेश, राजनीति
जबलपुर। कांग्रेस पार्टी की सरकार और इनके घमंडी नेताओं ने प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकार दिया था। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस पार्टी की केंद्र सरकार ने प्रस्तुत दस्तावेज में कहा था कि राम काल्पनिक हैं, राम का कोई ऐतिहासिक आधार नहीं है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और देश की जनता ने धर्म के लिए धैर्य धारण कर तथ्यों के साथ संघर्ष किया और आज परिणाम सबके सामने है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का लोकार्पण होने जा रहा है और इसी दिन रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। आप लोगों को मुद्दों का समाधान चाहिए तो 17 नवंबर को कमल का बटन दबाकर फिर एक बार मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें। यह बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जबलपुर जिले की सिहोरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी श्री संतोष बरवडे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए ...
मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य तय करेगा आपका एक वोटः अमित शाह

मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य तय करेगा आपका एक वोटः अमित शाह

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (Bhopal)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपका एक वोट न केवल यहां भाजपा को जिताएगा, बल्कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य भी तय करेगा। कांग्रेस खेमो और परिवारवाद की पार्टी है। तीन परिवार प्रदेश और देश में शासन करना चाहते हैं। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ को और दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वहीं सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जब परिवार राजनीति में अपनों को स्थापित करने में लगे हों तो वे जनता का भला कैसे कर सकते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह मंगलवार को मऊगंज जिले के देवतालाब में भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का भला सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार कर सकती है। कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश का विकास नहीं हुआ शाह...