Friday, May 10"खबर जो असर करे"

Tag: President

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

देश
नई दिल्ली (New Delhi)। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल (Election Commissioner Arun Goyal) ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आज उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय (Union Ministry of Law and Justice) के अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो अन्य सदस्य होते हैं। अरुण गोयल के इस्तीफा के बाद अब आयोग में केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही रह गए हैं। वहीं, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे पिछले महीने ही सेवानिवृत हो गए थे। अरुण गोयल के इस्तीफा का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। उनका कार्यकाल 2027 तक था। हाल ही में केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर एक कानून पारित किया है। इसके तहत प्रधानमंत्री लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी के नेता एवं एक केंद्रीय मंत्री मिलकर...
मप्र: सभी 46 निगम, मंडल और प्राधिकरणों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त

मप्र: सभी 46 निगम, मंडल और प्राधिकरणों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। डॉ. मोहन यादव सरकार (Dr. Mohan Yadav Government) ने मंगलवार देर रात बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में संचालित 46 निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग (46 Corporations, Boards, Boards and Commissions) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों (President and Vice Presidents) की नियुक्ति को रद्द (appointments canceled) कर दिया है। इन सभी भाजपा नेताओं की नियुक्तियां शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय की गई थी और इनमें अध्यक्षों को कैबिनेट और उपाध्यक्षों को राज्यमंत्रियों का दर्जा प्राप्त था। माना जा रहा है कि अब लोकसभा चुनाव के बाद नए सिरे से इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लोकसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार ने निगम, मंडल और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त करने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है। सरकार के निर्णय के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा...
दुनिया में गंभीर संकट के बावजूद भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति

दुनिया में गंभीर संकट के बावजूद भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बुधवार को बजट सत्र (Budget session.) के पहले दिन लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक (Joint meeting of Lok Sabha and Rajya Sabha.) को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियाभर में गंभीर संकट के बावजूद भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भारत पहले दुनिया की पांच सबसे नाजुक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था, लेकिन आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वालों की संख्या करीब सवा तीन करोड़ से बढ़कर लगभग सवा आठ करोड़ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत दस साल पहले मौजूदा बाजार मूल्यों पर 1,900 अरब अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। आज भारत 3,700 अरब अमेरिकी डॉलर ...
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए संजय सिंह

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए संजय सिंह

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई का नया अध्यक्ष चुना गया है। वर्ष की शुरुआत में कई बार स्थगन के बाद, भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव गुरुवार, 21 दिसंबर को हुए। नई दिल्ली में दिन के समय हुए मतदान के बाद उसी दिन मतगणना भी हुई, जिसमे संजय सिंह को विजयी घोषित किया गया। सिंह को 40 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी पूर्व भारतीय पहलवान अनीता श्योराण को सात वोट मिले। भारतीय कुश्ती महासंघ में शीर्ष पदों के लिए चुनाव वैश्विक कुश्ती संस्था, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के लिए डब्ल्यूएफआई पर लगाए गए निलंबन को हटाने का मार्ग भी प्रशस्त करता है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अगस्त में निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव कराने में विफल रहने के कारण डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था और भारत के पहलवानों ने पिछले ...
वर्ष 2027 तक स्पेनिश लीग ला लीगा के अध्यक्ष बने रहेंगे जेवियर टेवास

वर्ष 2027 तक स्पेनिश लीग ला लीगा के अध्यक्ष बने रहेंगे जेवियर टेवास

खेल
मैड्रिड (Madrid)। नेशनल प्रोफेशनल फुटबॉल लीग (ला लीगा) (National Professional Football League (La Liga)) के चुनाव आयोग ने जेवियर टेवास (Javier Tevas) मेड्रानो (Medrano) के स्पेनिश लीग (ला लीगा) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की पुष्टि की। टेवास इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिसे उन्होंने पहली बार 2013 में संभाला था। वह 2027 तक लीग के अध्यक्ष बने रहेंगे। लीग ने कहा कि 14 दिसंबर को टेवास की आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष के रूप में पुष्टि की जाएगी। हालाँकि, यदि चुनाव आयोग के प्रस्तावों के खिलाफ कोई अपील दर्ज नहीं की जाती है, तो अपील दर्ज करने की समय सीमा से पहले टेवास को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना जा सकता है। 61 वर्षीय टेवास को लीग के प्रसारण अधिकार बिक्री के सफल पुनर्गठन के साथ-साथ लीग के समग्र वित्त और टीमों के सुधार के लिए जाना जाता है। टेवास स्पेनिश लीग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर इंग्लि...
राष्ट्रपति ने मप्र के तीन व्यक्तियों को प्रदान किए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

राष्ट्रपति ने मप्र के तीन व्यक्तियों को प्रदान किए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के तीन व्यक्तियों को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2021-2022 के लिए भोपाल की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन और स्वयंसेवक अक्षिता शर्मा तथा जबलपुर के स्वयंसेवक अंकित लखेड़ा को सम्मानित किया। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी जकिया रूही ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों और विश्वविद्यालयों को उनके स्वैच्छिक सेवा योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन के नेतृत्व ...
विद्यार्थी अपनी सोच व कार्यों से देश व दुनिया की समस्याओं का समाधान खोजें : राष्ट्रपति

विद्यार्थी अपनी सोच व कार्यों से देश व दुनिया की समस्याओं का समाधान खोजें : राष्ट्रपति

देश, मध्य प्रदेश
-परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष काकोडकर डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से विभूषित ग्वालियर (Gwalior)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कहा कि विद्यार्थी (student) आत्मविश्वास के साथ दुनिया में कदम रखें और आगे बढ़ते जाएं। लक्ष्य से निगाह न हटने दें। कोई भी बाधा और कोई भी चुनौती आपको अपना लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक पाएगी। सफल होकर आप सब दूसरों को भी आगे बढ़ने में मदद करें। साथ ही शिक्षा का उपयोग कर देश को आगे ले जाएं और अपनी सोच व कार्यों से देश व दुनिया (Country and world) की समस्याओं का समाधान (finding solutions to problems) ढूंढने में योगदान दें। राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार को ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर (ट्रिपल आईटीएम) के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित कर...
सार्थक रही राष्ट्रपति की सर्बिया यात्रा

सार्थक रही राष्ट्रपति की सर्बिया यात्रा

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सर्बिया यात्रा सार्थक रही। इससे दोनों देशों के सम्बन्ध सुदृढ़ हुए। आपसी साझेदारी का विकास हुआ। इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू ने भारत के विकास और विश्व शांति के लिए उसके प्रयासों का प्रमुखता से उल्लेख किया। उनके इन विचारों की विश्व स्तर पर चर्चा हुई। इस प्रकार राष्ट्रपति की यात्रा द्विपक्षीय सम्बन्ध के साथ ही भारत के व्यापक हितों का संवर्धन करने वाली साबित हुई। सर्बिया की यात्रा करने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति हैं। सर्बिया उस यूगोस्लाविया का ही हिस्सा हुआ करता था, जिसके भारत के मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध थे। भारत और यूगोस्लाविया गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक हैं। 1990 में यूगोस्लाविया का विघटन हुआ। उससे कई देश बने। इसमें क्रोएशिया, सर्बिया, मोंटेनेग्रो, मैसेडोनिया, बोस्निया हर्ज़ेगोविना शामिल हैं। भारत के सर्बिया से अच्छे सम्बन्ध रहे हैं। साल...
अजय बंगा ने विश्व बैंक के अध्यक्ष का पदभार संभाला

अजय बंगा ने विश्व बैंक के अध्यक्ष का पदभार संभाला

बिज़नेस, विदेश
वाशिंगटन (Washington)। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा (Indian-American citizen Ajay Banga) ने विश्व बैंक के अध्यक्ष (world bank president) का पद संभाल लिया है। इसके साथ ही वह वैश्विक वित्तीय संस्थानों विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund - IMF)) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं। विश्व बैंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। विश्व बैंक ने बंगा की मुख्यालय में प्रवेश करते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, हमारे साथ मिलकर विश्व बैंक समूह के नए अध्यक्ष के तौर पर अजय बंगा का स्वागत करें। हम गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने तीन मई को 63 वर्षीय अजय बंगा को विश्व बैंक का 14वां अध्यक्ष चुना था। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में विश्व बैंक के अध्य...