Monday, May 6"खबर जो असर करे"

Tag: Pivot

राजनीति के सांस्कृतिक बदलाव की धुरी बनी भाजपा

राजनीति के सांस्कृतिक बदलाव की धुरी बनी भाजपा

अवर्गीकृत
- विष्णु दत्त शर्मा 1980 के दशक का कालखंड भारतीय राजनीति का टर्निंग प्वाइंट था, जब जनसंघ के बाद भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। स्वाधीनता मिले अभी तीन दशक ही हुए थे कि देश भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अपराधीकरण, जातिवाद, तुष्टिकरण, आतंकवाद और आपातकाल जैसे घावों से छलनी होने लगा था। किसे पता था कि आजादी के बाद जिन्होंने राजनीति का उत्तराधिकार पाया, वे अपनी स्वार्थलिप्सा में इतने कम समय में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा देंगे।वे सत्ता में बने रहने के लिए तुष्टिकरण का ऐसा भ्रमजाल फैलाएंगे कि राष्ट्रीय अस्मिता भी धूमिल हो जाएऔर राष्ट्र की सच्ची पहचान उनके क्षुद्र राजनीतिकनारों से नष्ट हो जाएगी। परन्तु तत्कालीन राष्ट्रवादी समूहों को इसका भान हो गया था और वे भारतीय राजनीति को सही दिशा देने व एक सम्यक विकल्प देने के लिए आगे आए,तब भाजपा की स्थापना हुई। थोड़ा गहराई में विचार करने से पता चलता है क...

अभियंता दिवस विशेष: इंजीनियर देश के विकास की धुरी

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल इंजीनियरिंग अब विस्तृत क्षेत्र है। देशभर के महत्वपूर्ण विषयों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कराई जाती है। भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को अभियंता दिवस मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य देश के विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करना है। भारत आज इंजीनियरिंग तथा आईटी के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश है। सही मायनों में देश के विकास के धुरी इंजीनियर हैं। दरअसल आपदा प्रबंधन से लेकर निर्माण तक कोई भी कार्य इंजीनियरों के बिना सम्पन्न नहीं हो सकता। आजादी के बाद प्रतिभावान इंजीनियरों ने नए भारत के निर्माण तथा विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इंजीनियरिंग के बारे में अमेरिका के जाने-माने इंजीनियर हेनरी पेट्रोस्की ने कहा था कि विज्ञान का अर्थ है जानना जबकि इंजीनियरिंग का अर्थ है करना अथवा करके दिखाना। भारत के महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ...