Friday, May 10"खबर जो असर करे"

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत के समुद्री खाद्य वस्तुओं का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर

-वित्त वर्ष 2022-23 में समुद्री खाद्य 4.31 फीसदी बढ़कर 8.09 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली (New Delhi)। वैश्विक चुनौतियों (global challenges) के बावजूद भारत (India’s ) का समुद्री खाद्य वस्तुओं का निर्यात (seafood exports ) रिकॉर्ड स्तर (record level) पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 63,969.14 करोड़ रुपये (8.09 बिलियन अमरीकी डॉलर) के समुद्री खाद्य पदार्थ का अबतक का सर्वाधिक निर्यात हुआ है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में 17,35,286 मीट्रिक टन समुद्री खाद्य पदार्थ का निर्यात हुआ, जो 63,969.14 करोड़ रुपये (8.09 बिलियन अमरीकी डॉलर) का रहा। वित्त वर्ष 2021-22 में 57,586.48 करोड़ रुपये (7,759.58 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मूल्य के 13,69,264 मीट्रिक टन समुद्री खाद्य पदार्थ का निर्यात किया गया था।

आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान मात्रा के लिहाज से निर्यात में 26.73 फीसदी, रुपये के हिसाब से 11 फीसदी और डॉलर के हिसाब से 4.31 फीसदी की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक सूखी झींगा मछली मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से प्रमुख निर्यात की वस्तु बनी रही, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन, भारत के समुद्री खाद्य पदार्थ के प्रमुख आयातक बन गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारतीय समुद्री खाद्य पदार्थ का सबसे बड़ा आयातक है। इसके बाद चीन, यूरोपीय संघ, दक्षिण पूर्व एशिया, जापान और मध्य पूर्व का स्थान है। वहीं, प्रमुख निर्यात समुद्री खाद्य वस्तु के रूप में सुखाई हुई झींगा मछली शीर्ष स्थान बरकरार है।