Friday, May 10"खबर जो असर करे"

Tag: Speed

आयकर की फेसलेस कर मूल्यांकन सुविधा से शिकायत निवारण में आई तेजी: सीतारमण

आयकर की फेसलेस कर मूल्यांकन सुविधा से शिकायत निवारण में आई तेजी: सीतारमण

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को कहा कि आयकर विभाग (Income Tax Department) की फेसलेस कर मूल्यांकन सुविधा (Faceless tax assessment facility) के परिणामस्वरूप करदाताओं की शिकायतों का तेजी से निवारण हो रहा है। यह व्यापार करने में आसानी की दिशा में एक बड़ा कदम है। सीतारमण ने बेंगलुरु में आज केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) आवासीय क्वार्टर भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फेसलेस मूल्यांकन प्रणाली इसलिए लाई गई, ताकि किसी अधिकारी के विवेक का प्रभाव करदाताओं पर न पड़े। इससे करदाताओं को बड़ी राहत मिली है और शिकायतों का निवारण तेजी से हुआ है। यह व्यापार करने में आसानी और करदाताओं की सुविधा के लिए एक बहुत बड़ा कदम है। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र ने ब...
फिर बढ़ रही कोरोना की तेज रफ्तार

फिर बढ़ रही कोरोना की तेज रफ्तार

अवर्गीकृत
- ऋतुपर्ण दवे देश में एक बार फिर कोरोना दस्तक दे चुका है? लेकिन सच यही है कि कोरोना आने के बाद से ही कभी गया ही नहीं? हां, पाबंदियां हटती गईं और दबा संक्रमण धीरे-धीरे पसरता रहा और हम सब बेफिक्र रहे। देश हो या प्रदेश, जिले हों या नगर या गांव हों या पंचायतें लोग इतनी जल्दी उस दर्दनाक मंजर को भूल भी गए जो हफ्ते, महीने दिन नहीं पूरे दो साल तक दुनिया में तबाही मचाता रहा! वो वाकये भी याद नहीं रहे जो जिन्दगी भर का दर्द दे गए? शायद इसी गलती, चूक या लापरवाही का नतीजा है, जो कोरोना की डरावनी रफ्तार फिर उसी अंदाज में बेखौफ बढ़ती जा रही है।कोविड-19 द्वारा लोगों की जान को लीलना कभी थमा नहीं था। हां, कम या बीच में कुछ वक्त ब्रेक लगने का भ्रम जरूर था। अब दिसंबर आखिरी हफ्ते में आई तेजी ने जनवरी 2020 की याद दिला दी। अभी गंभीर संक्रमण या अस्पताल में भर्ती होने के मामले ज्यादा नहीं होने के कारण लोग हल्...
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की रफ्तार, चुनौती अपार

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की रफ्तार, चुनौती अपार

अवर्गीकृत
- ऋतुपर्ण दवे जितनी रफ्तार से हम विज्ञान के साथ रचते-बसते और जीने की नई-नई तरकीबें सीखते जा रहे हैं, ठीक वैसे ही तमाम चुनौतियां मुंह बाएं आ खड़ी हैं। वास्तव में यह दौर इंटरनेट मीडिया का है जिससे हर हाथ को दुनिया तक अपने संदेशों को पहुंचाने की बहुत बड़ी ताकत मिली। अक्सर यही स्वतंत्रता के उपयोग और दुरुपयोग से झूठे संदेश या फेक न्यूज समाज, देश और दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं। इस पर लगाम या कहें झूठे प्रसार को लेकर भारत सहित दुनिया भर में तमाम जतन किए जा रहे हैं, लेकिन सच यही है कि यह बड़ी चुनौती है। तमाम तरह के कानूनों के बावजूद अक्सर लोग उनके मोबाइल में आए या बनाए मैसेज को बिना सोचे, समझे और बुद्धि, विवेक से काम लिए सीधे आगे बढ़ा देते हैं या फॉरवर्ड कर देते हैं। बस इसी खेल के चलते बेहद कामयाब इंटरनेट तकनीक बड़ी चुनौती बन गई है। जब इंटरनेट नहीं था तब लोग अखबारों पर ही खबरों के लिए ...
देश की आर्थिक स्थिति बेहतर, समावेशी विकास को मिलेगी गति: सीतारमण

देश की आर्थिक स्थिति बेहतर, समावेशी विकास को मिलेगी गति: सीतारमण

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली/मुंबई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश केंद्रीय बजट में आर्थिक वृद्धि पर ध्यान दिया गया है। बजट में जो प्रस्ताव लाए गए हैं, उससे राजकोषीय मजबूती और वृद्धि के साथ समावेशी विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति अच्छी है। वित्त मंत्री ने एक फरवरी को बजट पेश करने के बाद मुंबई में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बातें कहीं। सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश बजट में मुख्य ध्यान आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित किया गया है। अडाणी समूह के मामले में पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि आरबीआई पहले ही इसको लेकर जबाव दे चुका है। देश की एजेंसियां अपना काम बखूबी कर रही हैं। वहीं, अडाणी एंटरप्राइजेज के 20 हजार करोड़ रुपये के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को वापस लेने के फैसले से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा क...
भारतीय त्योहार देते हैं अर्थव्यवस्था को गति

भारतीय त्योहार देते हैं अर्थव्यवस्था को गति

अवर्गीकृत
- प्रहलाद सबनानी भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। भारतीय नागरिक इन त्योहारों को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाते है। गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, होली, ओणम, रामनवमी, महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि त्योहारों को देश में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में गिना जाता है। कुछ त्योहारों, जैसे दीपावली, के तो एक दो माह पूर्व ही सभी परिवारों द्वारा इसे मनाने की तैयारियां प्रारम्भ कर दी जाती हैं। यह त्योहार अक्सर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लाते हैं, क्योंकि देश के सभी नागरिक मिलकर इन त्योहारों के शुभ अवसर पर वस्तुओं की खूब खरीदारी करते हैं जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलता है। इन त्योहारों के दौरान देश में एक से लेकर दो लाख करोड़ रुपये के बीच खुदरा व्यापार होता है जो पूरे वर्ष के दौरान होने वाले खुदरा व्यापार का एक बहुत बढ़ा हिस्सा रहता है। ...

साम्राज्यवादी चीन की रफ्तार पर ब्रेक आवश्यक

अवर्गीकृत
- डॉ. अनिल कुमार निगम साम्राज्यवादी देश चीन एशिया में अपना प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ाता जा रहा है। चीन के मिसाइल ट्रैकिंग शिप युआन वांग 5 को श्रीलंका द्वारा हंबनटोटा बंदरगाह में आने की इजाजत देने और चीन से नेपाल के बीच रेलवे लाइन बनाने के प्रस्ताव से भारत की न केवल चिंता बढ़ गई है बल्कि भारत को साम्राज्यवादी देश चीन से सामरिक खतरा पैदा हो गया है। चीन, श्रीलंका और पाकिस्तान को पहले ही आर्थिक कर्ज के तले दबाकर वहां पर अपनी दखलंदाजी शुरू कर चुका है। वहीं वह नेपाल को भी अपनी ऋण नीति के आईने में उतारता जा रहा है। आगामी समय में चीन की यह नीति भारत के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है। श्रीलंका सरकार ने भारत के विरोध के बावजूद चीन के विवादित जासूसी जहाज को अनुमति दी है। भारत के लिए हिंद महासागर क्षेत्र सांमरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह पारंपरिक प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। वास्तविकत...