Saturday, May 18"खबर जो असर करे"

Tag: sky

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, पृथ्वी की रोशनी से चमका चंद्रमा

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, पृथ्वी की रोशनी से चमका चंद्रमा

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। खगोल विज्ञान (astronomy) में रुचि रखने वालों के लिए शनिवार की शाम बेहद रोचक रही। इस दौरान शाम के समय पश्चिमी आकाश (western sky) में चांद (Moon) का अद्भुद खगोलीय नज़ारा (Amazing astronomical view) दिखाई दिया। इस दौरान चंद्रमा का हंसियाकार भाग (Moon sickle-shaped part.) तो तेज चमक रहा था, लेकिन हल्की चमक के साथ पूरा गोलाकार चंद्रमा भी दिखाई दे रहा था।   इस खगोलीय घटना के बारे में नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इसे अर्थशाईन कहा जाता है। इस घटना में चंद्रमा का अप्रकाशित भाग भी दिखाई दिया जिससे पूरे चांद के गोलाकार दिखने का आभास हो रहा था। इस घटना के समय सूरज की रोशनी, पृथ्वी की सतह से परावर्तित हो रही थी और चंद्रमा के अंधेरे वाले भाग को रोशन कर रही थी। यह नज़ारा लगभग रात 10 बजे तक दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि सारिका घारू ने बताया कि ...
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुई सड़कें, आसमान से बरसे फूल

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुई सड़कें, आसमान से बरसे फूल

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार शाम भोपाल (Bhopal) में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा (BJP candidate Alok Sharma) के समर्थन में रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मालवीय नगर स्थित तिराहे से खुले रथ पर सवार (Riding on an open chariot) होकर मेजर नानके पेट्रोल पंप तिराहे तक जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा। रोड शो रोशनपुरा चौराहे से होते हुए मेजर नानके पेट्रोल पंप तिराहे तक पहुंचा। सड़कों पर गूंजे मोदी-मोदी और अबकी बार-400 पार के नारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें भगवामय हो गयी। महिलाएं जहां गले में भगवा दुपट्टा डालकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रही थीं, तो जोशीले युवाओं के समूह केसरिया पगड़ी में अपने प्रिय नेता का स्वागत करने आए थे। कुछ महिलाओं ने सड़क के किनारे स...
अब अयोध्या के आसमान में सप्तऋषि भी चमकेंगे

अब अयोध्या के आसमान में सप्तऋषि भी चमकेंगे

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित अयोध्या अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर विश्व आकर्षण है। लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ आ रहे हैं। अयोध्या में दर्शनार्थियों का मेला है। प्रसन्नता का विषय है कि यहीं सप्तऋषियों का मंदिर भी बनाने की तैयारी है। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने यह घोषणा की है। सप्तऋषि मंदिर का निर्माण मार्च से शुरू होना है। भारत के अंतःकरण में ऋषियों के प्रति श्रद्धा है। ऋषि अनूठे हैं। वे प्रकृति की प्रत्येक गतिविधि के द्रष्टा हैं। सो उन्हें ऋषि कहा गया-ऋषयो मंत्र द्रष्टार। जो मंत्र देखता है वही ऋषि है। वैदिक साहित्य के कवि ऋषि कहे जाते हैं। वे संन्यासी नहीं हैं। साधारण गृहस्थ हैं। वे परिवार चलाते हैं। खेती सहित जीविका के अन्य काम भी करते हैं लेकिन मंत्र सृजन भी करते हैं। वे प्रकृति के प्रति आत्मीय हैं। वे मधु प्रिय हैं। मधु और आनंद पर्यायवाची है...
सनातन हिन्दू संस्कृति : गाय के गोबर से आकाश में उड़ते रॉकेट

सनातन हिन्दू संस्कृति : गाय के गोबर से आकाश में उड़ते रॉकेट

अवर्गीकृत
- डॉ. मयंक चतुर्वेदी भारत की ऋषि और ज्ञान परम्परा में गाय का सदा से महत्व बताया जाता रहा है, ऋग्वेदकालीन समाज से लेकर सनातन हिन्दू धर्म में आज का आधुनिक समाज ही क्यों न हो, गाय को एक माता के रूप में पूज रहा है। गाय के बारे में अनेक मंत्र, श्लोक भी मिल जाते हैं जोकि उसके प्रत्येक तत्व (दूध, घी, दही, मक्खन, मूत्र, गोबर) तक को पवित्र मानकर उसके विविध प्रकार से मनुष्य जीवन में व्यवहार करने की आज्ञा देते हैं। किंतु इस विचार के विपरीत भी कुछ जन हैं जिन्हें गाय सदैव से अन्य पशुओं के समान ही नजर आती रही है और उसकी कोई विशेषता उन्हें दिखाई नहीं देती बल्कि जो उसके लिए श्रद्धा भाव रखते हैं, ऐसे लोगों को ये जन मूर्ख, जड़वत और घोर अंधकारवादी नजर आते हैं। अभी हमने देखा भी कि एक संसद सदस्य ने कैसे गाय के प्रति श्रद्धा रखनेवालों का खुले में मजाक बनाया ! चलिए, गाय और उसके प्रति सम्मान भाव रखनेवालों स...
मित्रता के आकाश पर राफेल की ऊंची उड़ान

मित्रता के आकाश पर राफेल की ऊंची उड़ान

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री भारतीय वायुसेना ने यूपीए सरकार के समय ही राफेल विमानों की खरीदा को अपरिहार्य बताया था। यह भी कहा गया था कि फ्रांस के साथ यह सौदा बिना समय गंवाए करना चाहिए। चीन की रक्षा तैयारियों के दृष्टिगत भारत को देर नहीं करनी चाहिए। लेकिन यूपीए सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं कर सकी। नरेन्द्र मोदी सरकार ने वायुसेना और रक्षा विशेषज्ञों के सुझाव को गंभीरता से लिया। राफेल सौदे को पूरा किया गया। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस का हंगामा हैरान करने वाला रहा। चीन हमारा शत्रु है। वह नहीं चाहता था कि भारत को राफेल मिले। उसे पता था कि इससे भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ जाएगी। कांग्रेस ने भी राफेल सौदे पर निशाना लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित में जो उचित समझते हैं, वही करते हैं। ऐसे विषयों पर विपक्षी हंगामे को वह नजरअंदाज करते हैं। राफेल सौदा भी सम्पन्न...
आकाश में स्ट्राबेरी मून की चमक का मुकाबला करता दिखा वीनस

आकाश में स्ट्राबेरी मून की चमक का मुकाबला करता दिखा वीनस

देश, मध्य प्रदेश
-आंखों से पूरा चमकदार दिखने वाला वीनस टेलिस्कोप से दिख रहा था आधा भोपाल (Bhopal)। खगोल विज्ञान (astronomy) में रूचि रखने वालों के लिए वट पूर्णिमा के अवसर पर रविवार की शाम आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना (wonderful celestial event) देखने को मिली। इस दौरान तारामंडल का सबसे चमकदार ग्रह शुक्र (वीनस) (Brightest Planet Venus (Venus) पश्चिमी आकाश (Western Sky) में अपनी चमक बिखेर रहा था, तो वहीं पूर्वी आकाश (Eastern Sky) में स्ट्राबेरी मून चमचमाता (Strawberry Moon Glistens) नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था मानो वीनस स्ट्राबेरी मून की चमक का मुकाबला कर रहा हो। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विद्या विज्ञान कार्यक्रम में रविवार शाम घटित हुई इस खगोलीय घटना से संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी आकाश में स्ट्राबेरी मून के साथ ही पश्चिमी आकाश में चमकता और आमलोगों का ध्यान अपन...
आकाश में दिखा अद्भुत नजारा, मिथुन तारामंडल के साथ मून, वीनस और मार्स का हुआ मिलन

आकाश में दिखा अद्भुत नजारा, मिथुन तारामंडल के साथ मून, वीनस और मार्स का हुआ मिलन

देश, मध्य प्रदेश
- चंद्रमा और शुक्र की चमक ने मंगल की लालिमा के साथ दिखाया मनोहारी दृश्य भोपाल (Bhopal)। खगोल विज्ञान (astronomy) में रुचि रखने वालों के लिए मंगलवार की शाम बेहद रोमांचक रही। इस दौरान आसमान में अद्भुत नजारा (amazing view in the sky) देखा गया। आकाश में मंगलवार शाम को सूर्य की लालिमा कम होते ही हंसियाकार चांद (मून) (sickle moon) का साथ देते चमकता शुक्र (वीनस) (bright venus) और लालिमा के साथ मंगल (मार्स) ग्रह (planet mars) नजर आए। शाम से लेकर रात करीब 10 बजे तक मून, वीनस और मार्स मिथुन तारामंडल की पृष्ठभूमि में मिलते से दिख रहे थे। भोपाल की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्वी से लगभग 4 लाख 500 किमी दूर स्थित चंद्रमा का 14 प्रतिशत भाग चमकता दिखते हुए उसके मुस्कुराने सा आभास करा रहा था। उसके साथ माइनस 4.33 मैग्नीट्यूड से चमक...
आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चंद्रमा ने चमकते शुक्र के साथ बनाई जोड़ी

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चंद्रमा ने चमकते शुक्र के साथ बनाई जोड़ी

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। आसमान में रविवार की शाम अद्भुत नजारा (amazing view in the sky) देखने को मिला। इस दौरान दो चमकते खगोलीय पिंडों (two shining celestial bodies) की जोड़ी ने सबका मन मोह लिया। शुक्ल पक्ष तीज का हंसियाकार चंद्रमा (sickle moon) और चमकता शुक्र ग्रह (bright venus) एक-दूसरे से मेल मुलाकात करते नजर आए। यानी आसमान में चंद्रमा ने चमकते शुक्र के साथ जोड़ी बनाई। भोपाल की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज मून और वीनस के बीच एक डिग्री से कुछ अधिक का ही अंतर दिख रहा था। रविवार शाम को सूर्यास्त के बाद जैसे-जैसे आकाश की लालिमा कम होती गई, इस जोड़ी की चमक बढ़ती दिखने लगी। ये दोनों वृषभ तारामंडल के सामने थे। सारिका ने बताया कि इस खगोलीय घटना को अर्थशाइन कहते हैं। इसमें चंद्रमा हंसियाकार होते हुये भी पूरे गोलाकार दिखने का आभास करा रहा था। इस घटना के समय सूरज की रोशनी ...
आसमान में दिखी रहस्यमी रोशनी, ट्यूबलाइट जैसी चमकीली चीज देख लोग हैरान

आसमान में दिखी रहस्यमी रोशनी, ट्यूबलाइट जैसी चमकीली चीज देख लोग हैरान

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों (many districts) में गुरुवार देर शाम आसमान में रहस्यमयी रोशनी (mysterious light in the sky) दिखाई दी। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। ट्यूबलाइट जैली चमकने वाली (tubelight jelly glitter) इस चीज को देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि कुछ समय बाद यह रोशनी अपने आप गायब हो गई। यह नजारा बुरहानपुर धार, खरगोन, उमरिया, देवास समेत कई जिलों में दिखाई दिया। बुरहानपुर के नेपानगर में गुरुवार शाम करीब 7.00 से 7.30 बजे के बीच आसमान में एक अजीब सी आकृति चमकती हुई दिखाई दी जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इसी तरह की रोशनी धार, देवास और खरगोन जिले में भी देखी गई। उमरिया जिले के चंदिया में भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, मोबाइल से वीडियो बना लिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। धार जिले के मनावर कस्बे के लोगों ने बत...