Monday, May 20"खबर जो असर करे"

Tag: Mirabai Chanu

उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है मीराबाई चानू की सफलता

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलक भारतीय झंडे को जिस प्रकार ऊंचा किए हुए हैं, वह देश के लिए बड़े गर्व की बात है। वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में संकेत ने रजत पदक जीता, जो इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला पदक था। 61 किलोग्राम भारवर्ग में 269 किलोग्राम भार उठाकर गुरुराजा ने कांस्य पदक जीता। उसके बाद महिलाओं के 49 किलोग्राम भार वर्ग में मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर तो इतिहास रच दिया क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। मीराबाई के बाद 55 किलोग्राम भारवर्ग में बिंदिया रानी देवी रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं। 31 जुलाई को जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में पांचवां पदक डाल दिया और इसी दिन भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल करते हुए भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। यह लेख लिखे जाने तक भा...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

Breaking News, खेल, देश
बर्मिंघम। भारतीय स्टार महिला भारोत्तोलक (Indian star female lifter) मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में भारत (India) को पहला स्वर्ण पदक (first gold medal) दिलाया। चानू ने अपने पहले क्लीन एंड जर्क प्रयास में 109 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 201 किग्रा (स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा) का भार उठाया। चानू क्लीन एंड जर्क दौर में अपने तीसरे प्रयास में 115 किग्रा भार उठाने में विफल रही। बहरहाल टीम इंडिया को बर्मिंघम में पहला स्वर्ण पदक मिला। चानू ने इससे पहले 49 किग्रा वर्ग के स्नैच दौर में अपने दूसरे प्रयास में 88 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ अपना नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। यह एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड भी है। हालांकि इसके ...