Friday, May 17"खबर जो असर करे"

Tag: Indian womens hockey team

हॉकी इंडिया ने की 33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम कोर ग्रुप की घोषणा

हॉकी इंडिया ने की 33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम कोर ग्रुप की घोषणा

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। हॉकी इंडिया (Hockey India.) ने सोमवार को 33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा (33-member Indian women's hockey team announced.) की, जो 16 मई तक साई बेंगलुरु में प्रशिक्षण (Training at SAI Bengaluru.) जारी रखेगी। 1 अप्रैल को शिविर के लिए रिपोर्ट करने वाले 60 सदस्यीय मूल्यांकन दल में से इन 33 खिलाड़ियों का चयन 6 और 7 अप्रैल को आयोजित चयन परीक्षणों के बाद किया गया है। 33 खिलाड़ियों का यह दल उस टीम के गठन की दौड़ में होगी जो भविष्य के कोचिंग शिविरों और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन दौरों में हिस्सा लेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम इस साल के अंत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन का सामना करने के लिए एंटवर्प और लंदन की यात्रा करेगी। शॉर्टलिस्ट की गई टीम में गोलकीपर सविता, बिचू देवी खारीबाम, बंसारी सोलंकी और माधुरी किंडो शामिल...
एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी में लगी भारतीय महिला हॉकी टीम

एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी में लगी भारतीय महिला हॉकी टीम

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 (FIH Hockey Olympic Qualifier Ranchi 2024) को अब केवल तीन सप्ताह बचे हैं, भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) पेरिस 2024 ओलंपिक (Paris 2024 Olympics) में स्थान सुरक्षित करने के लक्ष्य के साथ रांची में प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी कर रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, “हमारे पास पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन की लड़ाई के लिए कुछ उच्च क्षमता वाली टीमें रांची आ रही हैं, लेकिन हमारे पास खिलाड़ियों का एक बड़ा समूह और एक उत्कृष्ट सहयोगी स्टाफ है। इसलिए, हमें यकीन है कि हम पोडियम पर पहुंच सकते हैं और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। इसके लिए हमें प्रत्येक मैच को अपनी शर्तों पर खेलना, खेल में अपने कार्यों के लिए अधिक जिम्मेदारी लेना, पीछे से मजबूत होना और हमारे द्वारा बनाए गए अ...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को 2-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को 2-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

खेल
रांची (Ranchi)। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए मंगलवार को यहां जापान (Japan) पर 2-1 की करीबी जीत दर्ज (close 2-1 win) की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट (Women's Asian Champions Trophy Hockey Tournament) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले दो क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद, नवनीत कौर (31वें मिनट) और संगीता कुमारी (47वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किया, जबकि जापान के लिए एकमात्र गोल काना उराता (37वें मिनट) ने किया। यह मैच टूर्नामेंट में दो अपराजित टीमों के बीच का मैच था और यह अपेक्षा के अनुरूप रहा। भारत ने पहले मैच में मलेशिया और चीन को क्रमशः 5-0 और 2-1 से हराने से पहले थाईलैंड को 7-1 से हराया था। जापानी भी मैच में अपराजित रहे, उन्होंने क्रमशः मलेशिया को 3-0, दक्षि...
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी महासंघ-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी महासंघ-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता

खेल
टेरासा (Terrasa)। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी महासंघ-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (100th Anniversary Spanish Hockey Federation - International Tournament) जीत लिया है। भारतीय टीम ने रविवार को मेजबान स्पेन के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम किया। मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से वंदना कटारिया ने 22वें मिनट, मोनिका 48वें मिनट और उदिता ने 58वें मिनट में गोल किया। मेजबान टीम का कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया और भारत ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में अपराजित रही है। भारतीय महिला टीम ने अपने पिछले मैचों में इंग्लैंड के साथ 1-1 और स्पेन के साथ 2-2 से ड्रा खेला था। इसके बाद इंग्लैंड को 3-0 से हराया। रविवार को खेले गए आखिरी मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं आया। दूसरे क्वार्...
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हराया, श्रृंखला में 2-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हराया, श्रृंखला में 2-0 की बढ़त

खेल
एडिलेड (Adelaide)। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने तीन मैचों की श्रृंखला (three match series) के दूसरे मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) को 3-2 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए टाटम स्टीवर्ट (12वें और 45वें मिनट) ने दो और पिप्पा मोर्गन (38वें) ने एक गोल किया। भारत के लिए संगीता कुमारी (13वें) और गुरजीत कौर (17वें) ने गोल किए। इस जीत के साथ ही विश्व रैकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। आठवें स्थान पर काबिज भारत इससे पहले गुरुवार को मेट स्टेडियम में श्रृंखला के पहले मैच में 2-4 से हार गया था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को यहां खेला जाएगा। भारत ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम से भी खेलेगा।...
ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सविता को मिली कमान

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सविता को मिली कमान

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (against australia) 18 मई 2023 से एडिलेड में होने वाली तीन मैचों की सीरीज (three match series) के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा (20-member Indian women's team announced) कर दी है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ दो मैच भी खेलेगी। यह दौरा हांग्जो एशियाई खेल 2023 से पहले टीम की तैयारियों का हिस्सा होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व शीर्ष गोलकीपर सविता करेंगी जिन्हें हाल ही में बलबीर सिंह सीनियर हॉकी इंडिया प्लेयर ऑफ द ईयर (2022) पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं, टीम की उप कप्तान दीप ग्रेस एक्का होंगी। टीम चयन को लेकर मुख्य कोच जेनेक शोपमैन ने कहा, "2 गहन प्रशिक्षण शिविर के बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन करने के लिए हम उत्साहित हैं। ऑस्ट्रेलिया एक दुर्जेय प्रतिद्वंद्व...
एशियाई खेलों की तैयारी के तहत ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

एशियाई खेलों की तैयारी के तहत ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) पांच मैचों की श्रृंखला (five match series) के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा (australia tour) करेगी, जो 18 मई से शुरू होगी और 27 मई को समाप्त होगी। भारत श्रृंखला के पहले तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैच होंगे। सभी मैच एडिलेड के मेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम 18, 20 और 21 मई को ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करेगी। इसके बाद भारतीय टीम 25 और 27 मई को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम इस समय दुनिया में तीसरे स्थान पर है, जबकि भारतीय टीम आठवें स्थान पर है। यह दौरा इस साल सितंबर-अक्टूबर में होने वाले हांग्जो एशियाई खेलों के वार्म-अप कार्यक्रम के रूप में काम करेगा। उसी के बारे में बात करते हुए, भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जनेके शोपमैन ने कहा, "ऑ...
एफआईएच महिला राष्ट्र कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान

एफआईएच महिला राष्ट्र कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान

खेल
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बुधवार को एफआईएच महिला राष्ट्र कप 2022 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट के लिए सविता को कप्तान और दीप ग्रेस एक्का को उप कप्तान बनाया गया है। यंग फॉरवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग को टीम में चुना गया है, जबकि अनुभवी मिडफील्डर नवजोत कौर ने टीम में वापसी की है। टीम के बारे में बात करते हुए भारतीय महिला हॉकी के मुख्य कोच जननेके शोपमैन ने कहा, मैं इस शिविर में पूरे खेल समूह के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हमारा स्तर ऊंचा हो रहा है और समूह बहुत प्रतिस्पर्धी है। 20 खिलाड़ियों को चुनना मुश्किल था, लेकिन मेरा मानना है कि इस समूह के पास अच्छा प्रदर्शन करने और यह दिखाने का अच्छा मौका होगा कि हम किस पर काम कर रहे हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम गोलकीपर्स- सविता (कप्तान), बिचु देवी खरीबाम डिफेंडर्स- दीप ग्रेस एक्का (उप कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उ...

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, कनाडा को 3-2 से हराया

खेल
बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने बुधवार को कनाडा (Canada) को 3-2 से हराकर बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham 2022 Commonwealth Games) के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत के लिए सलीमा टेटे (3') , नवनीत कौर (22') और लालरेम्सियामी (51') ने गोल किया, जबकि कनाडा के लिए ब्रायन स्टेयर्स (23') और हन्ना हॉन (39') ने गोल किया। 04 अगस्त को इंग्लैंड और वेल्स के बीच अंतिम पूल ए मैच के बाद सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम के प्रतिद्वंद्वी का फैसला होगा। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के तीसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। नवनीत कौर ने बाएं फ्लैंक से एक शानदार पास दिया और सलीमा टेटे ने गेंद को गोल में डालकर भारत को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 22वें मिनट में, लालरेम्सियामी ने नवनीत के दाहिने फ्लैंक से एक शानदार पास किया, जिसे नवनीत ने गोल में बदलकर भा...