Friday, May 17"खबर जो असर करे"

Tag: Indian men’s hockey team

ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 3-1 से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 3-1 से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) यहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (five match test series) के अपने चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 1-3 से हार गई। भारत के लिए एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Captain Harmanpreet Singh) (12') ने किया। वहीं, जेरेमी हेवर्ड (19', 47') और जैक वेल्च (54') ने गोल करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत आक्रामक रुख के साथ की। शुरुआती मिनट में, मनदीप सिंह ने एक शक्तिशाली शॉट लगाया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर एंड्रयू चार्टर ने बचा लिया। हालाँकि, मेजबान टीम ने भी पलटवार किया, और उसे लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिन्हें वे भुना नहीं सके। पहला क्वार्टर समाप्त होने से ठीक पहले, हरमनप्रीत सिंह (12') ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। खेल में वापसी करने के उद्देश्य से, ऑस्ट्रेलिया ने दूसर...
Paris Olympics : ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम Pool B में

Paris Olympics : ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम Pool B में

खेल
लुसाने (Lausanne)। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) को पूल बी (Pool B) में बेल्जियम (Belgium) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) जैसी मजबूत टीमों (strong teams ) के साथ शामिल किया गया है। बेल्जियम पुरुषों की प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन है, वहीं, ऑस्ट्रेलिया तीन बार का विश्व कप चैंपियन है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। पेरिस ओलंपिक के लिए पूल इस प्रकार है- महिला वर्ग- पूल ए: नीदरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी, जापान, चीन और फ्रांस। पूल बी: ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका पुरुष वर्ग- पूल ए: नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका। पूल बी: बेल्जियम, भारत, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड। ...
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 देशों के टूर्नामेंट में फ्रांस को 5-4 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 देशों के टूर्नामेंट में फ्रांस को 5-4 से हराया

खेल
वालेंसिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वालेंसिया में हो रहे 5 देशों के टूर्नामेंट के अपने चौथे और अंतिम मैच में फ्रांस को 5-4 से हरा दिया। भारत के लिए मैच जुगराज सिंह (20'', 60'') और हरमनप्रीत सिंह (25'', 56'') ने दो-दो गोल किया, जबकि विवेक सागर प्रसाद (16'') ने एक गोल किया। पहले क्वार्टर में फ्रांस ने लुकास मोंटेकॉट (11'') के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद विवेक सागर प्रसाद (16'') ने फील्ड गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। इसके बाद जुगराज सिंह (20'') ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी, इस गोल के पांच मिनट बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। फ़्रांस को जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक मिला और एटिने टाइनेवेज़ (28'') ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए गोल किया, जिससे मध्यांतर तक भार...
एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, जापान को 5-1 से हराया

एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, जापान को 5-1 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को जापान को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपना नाम किया। एशियाई खेलों में भारत का यह 22वां स्वर्ण पदक था। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो (32वें और 59वें मिनट), मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट) और अभिषेक (48वें मिनट) ने 1-1 गोल किया। इस मैच में दोनों टीमों ने रक्षात्मक शुरुआत की, फलस्वरूप पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। मैच का पहला गोल दूसरे क्वार्टर में आया, जब मैच के 25वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक रूख अपनाया और मैच के 32वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टीकॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 36वें मिनट में अमित रोहिद...
Asian Games : भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में, कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराया

Asian Games : भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में, कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में कोरिया (Korea) पर 5-3 की रोमांचक जीत (Thrilling 5-3 win) के साथ 19वें एशियाई खेल (Asian Games) के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत का सामना जापान और चीन के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारत के लिएहार्दिक सिंह (5''), मंदीप सिंह (11''), ललित कुमार उपाध्याय (15''), अमित रोहिदास (24'') और अभिषेक (54'') ने गोल किया, जबकि कोरिया के लिए मंजे जंग (17'', 20'', 42'') ने हैट्रिक बनाई। मैच की शुरुआत भारत ने आक्रामक तरीके से की। हार्दिक सिंह ने मैच के पांचवें मिनट में ही गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। कुछ मिनट बाद, मनदीप सिंह (11'') ने गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। ललित कुमार उपाध्याय ने मैच के 15वें मिनट में गोल कर पहले क्वार्टर के अंत में भारत की बढ़त 3-0 ...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफीः जापान को 5-0 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में

एशियन चैंपियंस ट्रॉफीः जापान को 5-0 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में

खेल
- खिताबी मुकाबले में मलेशिया से होगा सामना नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने शुक्रवार को यहां के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में जापान (Japan) को 5-0 से करारी शिकस्त देकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के फाइनल में प्रवेश किया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह,मनप्रीत सिंह, सुमित और सेलवन कार्थी ने 1-1 गोल किया। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना मलेशिया से होगा, जिसने दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की और मैच के दूसरे ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत उसे गोल में नहीं बदल पाए। पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम आक्रामक रही और मैच के 19वें मिनट आकाशदीप सिंह ने बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। च...
Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत

खेल
- महिला टीम का सामना सिंगापुर से नई दिल्ली (New Delhi)। हांग्जो एशियाई खेलों (Hangzhou Asian Games) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि महिला हॉकी टीम (women's hockey team) 27 सितंबर को प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के अपने उद्घाटन मुकाबले में सिंगापुर से भिड़ेगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से मंजूरी के बाद, मंगलवार को हांग्जो एशियाई खेलों की आयोजन समिति और एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) द्वारा संयुक्त रूप से हॉकी के कार्यक्रम की घोषणा की गई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन जापान और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है। बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान पूल ए में हैं। कोरिया, मलेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया खेलों में प्रतिस्पर्धा क...
भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए लंदन रवाना

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए लंदन रवाना

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) यूरोप (Europe) में 26 मई से शुरू होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग (FIH Hockey Pro League) 2022/23 मैचों के लिए सोमवार को लंदन, यूनाइटेड किंगडम (London, United Kingdom) के लिए रवाना हुई। भारतीय टीम लंदन में पहला चरण शुरू करेगी, जहां उनका सामना मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम (26 मई और 2 जून) और मेजबान ग्रेट ब्रिटेन (27 मई और 3 जून) से होगा। इसके बाद वे मेजबान नीदरलैंड (7 और 10 जून) और अर्जेंटीना (8 और 11 जून) के खिलाफ अपने आखिरी सेट के मैचों के लिए आइंडहोवन जाएंगे। टीम के बेंगलुरु से रवाना होने से पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा,"एफआईएच प्रो लीग सीज़न के अंत में हमारे पास बहुत महत्वपूर्ण मैच आने वाले हैं। हम अब तक तालिका में मजबूत स्थिति में हैं और हम शेष मैचों में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। हम इस द...

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में, वेल्स को 4-1 से हराया

खेल
बर्मिंघम। हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक (Harmanpreet Singh's hat-trick) की बदौलत भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने गुरूवार को वेल्स को 4-1 से हराकर अजेय रहते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के सेमीफाइनल में प्रवेश (semifinal entry) किया। इस मैच में दोनों टीमों ने जोरदार शुरूआत की। मैच का पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक रूख अपनाया। मैच के 18वें और 19वें मिनट में दो पेनल्टीकॉर्नर मिले और हरमनप्रीत सिंह ने दोनों पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद एक बार फिर भारतीय टीम ने आक्रमण शुरू किया। मैच के 41वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की। मैच के 49वें मिनट में गुरजंत सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को 4-0 आ...