Thursday, May 16"खबर जो असर करे"

Tag: Development

विकास और विरासत का बेहतरीन संतुलन ‘मोदी की गारंटी’ में

विकास और विरासत का बेहतरीन संतुलन ‘मोदी की गारंटी’ में

अवर्गीकृत
- डॉ. राघवेंद्र शर्मा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'भाजपा का संकल्प पत्र-मोदी की गारंटी' नाम से जारी चुनाव घोषणा पत्र प्रस्तुत कर जहां एक ओर मतदाताओं के हृदय को स्पर्श करने में सफलता प्राप्त की है, वही विरोधियों के मुंह पर ताले जड़ दिए हैं। सभी प्रकार की आशंकाओं को परे रखते हुए उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 04 जून के बाद इस गारंटी पर एक्शन प्लान शुरू कर दिया जाएगा। उनका यह कथन कि "जिन्हें कोई नहीं पूछता उन्हें हम पूजते हैं" यह प्रमाणित करता है कि यह संकल्प पत्र सुविधा की दृष्टि से अंतिम पायदान पर खड़े दरिद्र नारायण के लिए भी संभावनाओं के नए द्वार खोलता है। साथ ही यह भरोसा दिलाता है कि आम मतदाता को इस पर विश्वास करने में किसी भी प्रकार की शंका नहीं करनी चाहिए। ऐसा सोचने के लिए एक तर्क यह भी है कि अपने स्थापना काल से ही भारतीय जनता पार्टी जिन मुद्दों को लेकर संघर्ष करती आई ह...
देश के संपूर्ण विकास के लिए गौमांस खिलाने की नफरती मानसिकता से निजात मिले

देश के संपूर्ण विकास के लिए गौमांस खिलाने की नफरती मानसिकता से निजात मिले

अवर्गीकृत
- डॉ. मयंक चतुर्वेदी गुजरात के वडोदरा से सामने आई खबर समोसे में बीफ (गाय का मांस) भरकर बेचा जा रहा था से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों से गैर मुसलमानों को गौमांस खिलाने की कई घटनाएं पिछले दिनों घटती हुई पाई गई हैं । किसी को भ्रम में रखकर और सही जानकारी न देते हुए धोखे से गाय का मांस खिलाया जाना निश्चित ही क्रूरता के अंतर्गत आएगा।प्रति वर्ष इस प्रकार की अनेकों घटनाएं आपको होती दिखती हैं। इन सभी घटनाओं में जो समानता है वह है इस्लाम को माननेवाले लोग ही इस प्रकार के कृत्य को करते हुए पाए जाते हैं, जबकि वह यह अच्छे से जानते हैं कि गाय को मां के रूप में हिन्दुओं समेत अन्य गैर मुस्लिम पंथों मेंं मान्यता है। हिन्दुओं के धर्म ग्रंथों में अनेक उदाहरण हैं जो यह कहते हैं कि गाय का रक्षण हर हाल में होना चाहिए – यः पौरुषेयेण करविषा समङकते यो अश्वेयेन पशुयातुधानः। यो अघ्न्याया भरति कषीरमग्ने तेषां...
सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग

सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग

अवर्गीकृत
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा इसमें कोई दोराय नहीं कि किसी भी देश के आर्थिक-सामाजिक विकास में मध्यम वर्ग की प्रमुख भूमिका रही है। यह केवल हमारे देश के संदर्भ में ही नहीं अपितु समूचे विश्व की बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं का अध्ययन किया जाएगा तो कारण यही सामने आएगा। सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के बदलाव में मध्यम वर्ग की प्रमुख भूमिका रही है। औद्योगिक क्रांति के बाद जिस तरह से श्रमिक वर्ग उभर कर आया तो औद्योगिक क्रांति का ही बाई प्रोडक्ट मध्यम वर्ग का उत्थान माना जा सकता है। आर्थिक विश्लेषकों की माने तो आर्थिक विकास का कोई ग्रोथ इंजन है तो वह मध्यम वर्ग है। ज्यादा दूर नहीं जाएं और केवल वर्तमान दशक की शुरुआत बल्कि 2021 की ही बात करें तो देश में 30 फीसद परिवार मध्यम आय वर्ग की श्रेणी में आ गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि 2031 तक यह आंकड़ा बढ़कर 46 फीसद को छू जाएगा। यानी की इस दशक में बचे साढ़े पांच साल म...
ग्वालियर के विकास में ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में जुड़ा एक और आयाम

ग्वालियर के विकास में ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में जुड़ा एक और आयाम

देश, मध्य प्रदेश
- देश की मजबूती में कर्मचारियों की मेहनत का सबसे बड़ा योगदानः सिंधिया भोपाल (Bhopal)। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत (hard work of employees) की बदौलत ही देश को मजबूती व सुदृढ़ता मिलती है। इसलिए कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना सरकार का नैतिक दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस बात को भलीभाँति समझा है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका कल्याण का नारा देकर कर्मचारियों के कल्याण के लिये कारगर कदम उठाए हैं। उन्होंने देश में नई कार्य पद्धति विकसित की है, जिससे अब सरकार जरूरतमंदों के द्वार पर पहुँचकर योजनाओं का लाभ दे रही है। इसी तरह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) भी कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री सिं...
हिन्दुत्व से सभी का विकास, सभी का विश्वास

हिन्दुत्व से सभी का विकास, सभी का विश्वास

अवर्गीकृत
- संजय तिवारी अभी केवल सात वर्ष ही हुए हैं। बीमार उत्तर प्रदेश अब विकसित उत्तर प्रदेश के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय ब्रॉन्ड बन कर उभर रहा है। ब्रॉन्ड योगी जैसे सात्विक और सतत क्रियाशील नेतृत्व ने इस अति पिछड़े और माफियाओं की जकड़ में घुट रहे प्रदेश को आज ब्रॉन्ड यूपी बनाकर दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है। विश्व की औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक संस्थाएं उत्तर प्रदेश को अपना कार्यक्षेत्र बना रही हैं। लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है और लाखों करोड़ की मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव पड़ रही है। 2017 के बाद 2024 का उत्तर प्रदेश अब बिलकुल अलग है। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए यह आवश्यक है कि उस क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और श्रम की उपलब्धता के साथ ही कानून व्यवस्था उत्तम हो। सामान्य जन सुरक्षित महसूस करें। कोई भी औद्योगिक इकाई या व्यापारिक गतिविधि तभी सफल होकर परिणाम दे सकती है। 2017 स...
उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में विकास की नई सुबह

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में विकास की नई सुबह

अवर्गीकृत
- जी. किशन रेड्डी उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के अनूठे एवं खूबसूरत पहाड़ों व घाटियों में बदलाव की बयार बह रही है। दस वर्षों के अथक प्रयासों के बाद यहां शांति और विकास का एक नया युग शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन आठ राज्यों को भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’, विकास और समृद्धि का अग्रदूत कहा, तो पहली बार इनकी अंतर्निहित क्षमताओं को स्वीकार किया गया। इस क्षेत्र में तेज गति से स्थापित हो रहे सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के जरिए इतिहास रचा जा रहा है। जहां तक गुणवत्ता का प्रश्न है, तो ये अवसंरचनाएं शेष भारत में उपलब्ध विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे जैसी ही हैं। यहां का युवा अब बंद, चक्काजाम और हड़ताल से परेशान नहीं हैं। अब उनके सपने पहले से कहीं ज्यादा सच हो रहे हैं। व्यापार को आसान बनाया गया है और पर्यटकों के लिए आकर्षण के नए केन्द्र बनाए गए हैं। यह सब बेहतर कनेक्टिविटी के कारण संभव हु...
अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा विंध्य क्षेत्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा विंध्य क्षेत्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने रीवा में किया 337 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने शुक्रवार को रीवा के एनसीसी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मार्गदर्शन में विंध्य क्षेत्र का समग्र विकास (Overall development of Vindhya region) होगा। विंध्य क्षेत्र अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि शासन ने विकास कार्यों के विकेंद्रीकरण करने की व्यवस्था बनाई गई है। सरकार अब घर-घर तक विकास ले जाएगी। हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार मिले। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो। इसके लिए आने वाले समय में मानव संस...
पूर्वोत्तर: नवाचार के माध्यम से विकास को गति

पूर्वोत्तर: नवाचार के माध्यम से विकास को गति

अवर्गीकृत
- जी किशन रेड्डी एक दशक पहले विशाल वन क्षेत्र और भूमि से घिरी भौगोलिक स्थिति के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण स्थलाकृति को क्षेत्र के विकास और परिवहन संपर्क के लिए एक प्राकृतिक बाधा के रूप में माना जाता था। दस साल बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र के जिरीबाम-इम्फाल में दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा रेलवे घाट पुल एक जीवंत तकनीकी चमत्कार है, जो स्थलाकृति की चुनौतियों के बावजूद निर्बाध परिवहन संपर्क की सुविधा प्रदान करता है। 2014 के बाद से क्षेत्र की वास्तविक क्षमता का लाभ उठाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 5 लाख करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं। प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास की रणनीति के अनिवार्य हिस्से बन गए हैं, जिनसे इस पहल को और गति मिली है। सार्वजनिक सेवा सुविधा व शासन से लेकर युवा और उद्यम तक, प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग पूर्वोत्तर भारत के अमृत काल में एक नई क्...
हम विकास के डबल इंजन, राहुल-प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजनः शिवराज

हम विकास के डबल इंजन, राहुल-प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजनः शिवराज

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों सुवासरा, मंदसौर, सैलाना, बड़नगर, उज्जैन उत्तर, घट्टिया, उदयपुरा, शमशाबाद, गंजबासोदा, विदिशा और नरेला में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार में मोदी वहां हैं और मामा यहां हैं, लेकिन कांग्रेस में केवल मनोरंजन है। हम डबल इंजन हैं तो वो दोनों भाई-बहन डबल मनोरंजन हैं। दोनों भाई-बहन मनोरंजन करने ही मध्यप्रदेश आते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं। प्रियंका गांधी कहती हैं कि तीन साल में केवल 21 लोगों को रोजगार मिला। कभी वो बता देती हैं कि भगवान राम को 13 साल के लिए वनवास हुआ था.. अब उनको यही पता नहीं है की राम भगवान को वनवास कितने साल हुआ था। राहुल गांधी भी कुछ भी बोलते रहते हैं, ये भाई बहन रोज झूठ बोलते हैं। ...