Tuesday, May 14"खबर जो असर करे"

Tag: Corruption

भ्रष्टाचार के विरोध की पटकथा, केजरीवाल और परिवारवाद

भ्रष्टाचार के विरोध की पटकथा, केजरीवाल और परिवारवाद

अवर्गीकृत
- सुरेश हिंदुस्तानी भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। यह सभी जानते हैं कि भारत में जनता के लिए जनता का ही शासन है। जनता के शासन का सीधा तात्पर्य यही है कि जनता अपने बीच के किसी व्यक्ति को नायक बनाकर अपना प्रतिनिधि बनाती है। लोकतंत्र में जनता की पसंद और नापसन्द को ही महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन आज हमारे देश में राजनीतिक दल अपने ही परिवार के कुछ लोगों को जबरदस्ती आगे करके नायक बनाने का खेल खेल रहीं हैं। यह खेल निश्चित रूप से लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कहा जा सकता है। इस श्रेणी में एक या दो दल नहीं, कमोबेश हर राजनीतिक दल आज परिवारवाद की राह का अनुसरण करने के लिए अग्रसर हो रहा है। सवाल यह आता है कि आज नेता का बेटा या बेटी को ही विरासत सौंपने का चलन क्यों बढ़ रहा है, जबकि सारे राजनीतिक दल विशेषकर विपक्षी राजनीतिक दल लोकतंत्र को बचाने का नाराज बुलंद करने का सब्जबाग दिखा रहे हैं। अभी कुछ दि...
‘मोहल्ला क्लीनिक’ में भ्रष्टाचार के आरोप

‘मोहल्ला क्लीनिक’ में भ्रष्टाचार के आरोप

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर ‘मोहल्ला क्लीनिक’ योजना पर लगे फर्जीवाड़े के आरोप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि पर एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। मोहल्ला क्लीनिक उनकी ऐसी योजना रही है जिसे उन्होंने अभी तक अपने चुनावी जीत वाले मंत्र के तौर पर इस्तेमाल किया। इसलिए अन्य योजनाओं के मुकाबले उनकी ये सबसे अग्रणी योजना रही है। इसे उन्होंने चुनावी ‘मॉडल’ के रूप में प्रचारित किया और उसका नाम लेकर लोगों से वोट भी मांगे। लेकिन अब इसमें भी भ्रष्टाचार का दीमक लग गया है। 2023-24 के लिए दिल्ली सरकार ने 80 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया था जिसमें मोहल्ला क्लीनिक के लिए करीब एक तिहाई बजट रखा। पर, इस भारी-भरकम धनराशि की ऐसी बंदरबांट होगी, इसकी दिल्ली वासियों ने कल्पना तक नहीं की होगी। अन्य राज्यों के मुकाबले दिल्ली में टैक्स देने वालों की संख्या कहीं अधिक है। लेकिन उन्हें क्या पता उनके टैक्स क...
कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचारियों के खात्मे की गारंटी हैं : विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचारियों के खात्मे की गारंटी हैं : विष्णुदत्त शर्मा

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (BHOPAL)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (BJP state president Vishnudutt Sharma) ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Congress Rajya Sabha MP from Jharkhand Dheeraj Sahu) के झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर छह दिसंबर से आयकर विभाग की छापेमारी (Income Tax Department raid) चल रही है। अब तक उनके पास से 210 करोड़ रुपये कैश मिल चुके हैं, जो अब तक इस तरह के छापों में बरामद हुई सबसे बड़ी नकद राशि है। नोटों के बंडल अभी भी इतनी बड़ी तादाद में मिल रहे हैं कि उनकी गिनती के लिए कई मशीनें मंगानी पड़ी है। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन (Congress and arrogant alliance) के नेता जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं, मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं। इस घटना से एक बार फिर ये साबित हो गया है कि कांग्रेस भ्रष्टा...
मप्र विस चुनावः कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचारः जेपी नड्डा

मप्र विस चुनावः कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचारः जेपी नड्डा

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (Bhopal)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने कहा कि कांग्रेस का मतलब (Congress means) है करप्शन (corruption), भ्रष्टाचार (atrocities), अत्याचार (malpractices), अनाचार, आपके हकों पर डाका। कांग्रेस जहां रहेगी वहां भ्रष्टाचार तो होना ही है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं। दूसरी तरफ भाजपा (BJP) का मतलब है आपकी तरक्की, आपका विकास, आपकी सरकार और आपके साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना। इसलिए ये चुनाव सिर्फ उषा ठाकुर को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये मध्यप्रदेश को आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ाने का चुनाव है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा मंगलवार शाम को इंदौर जिले के महू में पार्टी प्रत्याशी उषा ठाकुर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यहां विशाल रोड शो भी किया। नड्डा ने कहा कि सभा में बड़ी संख्या में हमारे नौजवान स...
भ्रष्टाचार में ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो को आठ साल 10 महीने की सजा

भ्रष्टाचार में ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो को आठ साल 10 महीने की सजा

विदेश
ब्राजिलिया (Brasilia)। ब्राजील (Brazil) के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो कोलोर डी मेलो (Former President Fernando Collor de Mello) को भ्रष्टाचार के एक मामले (corruption case) में आठ वर्ष 10 महीने के कारावास की सजा (Imprisonment eight years and 10 months ) सुनाई गई है। ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने 73 वर्षीय फर्नांडो को रिश्वतखोरी के मामले में दोषी करार देते हुए बुधवार को यह फैसला सुनाया। 15 मार्च, 1990 से 29 दिसंबर, 1992 तक ब्राजील के 32वें राष्ट्रपति रहे फर्नांडो पर आरोप था कि उन्होंने 2010 से 2014 के दौरान बतौर सीनेटर एक निर्माण कंपनी से रिश्वत के तौर पर 40 लाख डॉलर लिए। दोषी ठहराए गए फर्नांडो पर इसी मामले में उन पर महाभियोग चलाने की भी तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने सीनेटर पद से इस्तीफा दे दिया था। वह नेशनल रिकंस्ट्रक्शन पार्टी के सीनेटर थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में ब्राजील...
प्रसन्नता भारतीय राष्ट्रभाव का अंग

प्रसन्नता भारतीय राष्ट्रभाव का अंग

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित संयुक्त राष्ट्र टिकाऊ विकास समाधान नेटवर्क की हाल में जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट की खासी चर्चा है। प्रसन्नता रिपोर्ट हर साल 20 मार्च के आसपास जारी की जाती है। वर्ष 2023 की रिपोर्ट में 136 देशों को शामिल किया गया है। प्रसन्नता को मापने के लिए छह प्रमुख आधार बताए गए हैं। पहला सामाजिक सहयोग है। आय, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति भी आधार हैं। ताजा रिपोर्ट में फिनलैंड प्रथम है। डेनमार्क दूसरा है। तीसरा आइसलैंड है। रिपोर्ट में अफगानिस्तान को सबसे बुरा प्रदर्शनकर्ता बताया गया है। 136 देशों की सूची में भारत को 125वां स्थान दिया गया है। वर्ष 2022 में 146 देशों में भारत 136वें स्थान पर था। रिपोर्ट की मानें तो भारत नेपाल, चीन, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पडोसी देशों से भी पीछे है। राष्ट्रीय प्रसन्नता सूचकांक की धारणा 1972 में भूटान से प्रारम्भ हुई थ...
कांग्रेस का मतलब है करप्शन, कमीशन और डिवीजन : जेपी नड्डा

कांग्रेस का मतलब है करप्शन, कमीशन और डिवीजन : जेपी नड्डा

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। कांग्रेस का मतलब (Congress means) है करप्शन ( corruption), कमीशन (commission) और डिवीजन (division)। भाई भतीजावाद (Nepotism), परिवारवाद (familyism) इनकी पहचान है। हमारी संस्कृति समाजसेवा, समाज के सशक्तीकरण और रिपोर्ट कॉर्ड की है, जो कहेंगे वो करेंगे और जो कहा है, वो किया है। कांग्रेसियों के भाषण सुनिए, उनमें से वोट बैंक संस्कृति की झलक दिखाई देती है। हमें कांग्रेस की यह संस्कृति जनता को बताना है। भाजपा की सरकारें (BJP governments) देश और प्रदेश को लगातार आगे बढ़ा रही हैं, यह जनता को समझाना है और पार्टी को यशस्वी बनाना है। हर बूथ का अध्यक्ष आज यह संकल्प लें कि मेरे बूथ पर सिर्फ जीत ही होगी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने रविवार को भोपाल प्रवास के दौरान नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागों के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही। स...
समाज के लिए कैंसर है भ्रष्टाचार

समाज के लिए कैंसर है भ्रष्टाचार

अवर्गीकृत
- लालजी जायसवाल देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई बहुत समय से चली आ रही है। यह परिणाम तक कब पहुंचेगी कह पाना कठिन है। पिछले दिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पैसे की भूख ने भ्रष्टाचार को कैंसर की तरह पनपने में मदद की है। बहरहाल, यह टिप्पणी कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रधान सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के उच्च अदालत के फैसले को रद्द करते हुए की है। अदालत ने कहा कि संविधान के तहत स्थापित अदालतों का देश के लोगों के प्रति कर्तव्य है कि वे दिखाएं कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। साथ ही वे अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करें। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ उच्च अदालत ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में राज्य के पूर्व प्रधान सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज प्राथम...
तृणमूल का मतलब आतंक, माफिया और भ्रष्टाचार : जेपी नड्डा

तृणमूल का मतलब आतंक, माफिया और भ्रष्टाचार : जेपी नड्डा

देश
कोलकाता (Kolkata)। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने रविवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस आतंक, माफिया और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने कहा कि ममता के जंगल राज को अलविदा कहने का समय आ गया है। अपने एक दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे जेपी नड्डा ने आगे कहा कि तृणमूल के शासन में पश्चिम बंगाल का विकास ठहर गया है। तृणमूल को बंगाल की सत्ता से बाहर करने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, भाजपा वह सब करेगी। पश्चिम बंगाल में पीएम आवास योजना (पीएमएवाई) को लागू करने में भारी अनियमितताओं के हालिया आरोपों का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि गरीबों के लिए बनी इस योजना को तृणमूल नेताओं ने लूट लिया। उन्होंने कहा कि ऑडिट के दौरान, यह पाया गया कि जिन...