Monday, May 20"खबर जो असर करे"

Tag: Commonwealth Games 2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : बजरंग पुनिया ने भारत को दिलाया सातवां स्वर्ण

खेल
बर्मिंघम। ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) के आठवें दिन शुक्रवार को कोवेंट्री एरिना रेसलिंग (Coventry Arena Wrestling) के मैट बी पर खेले गए मुकाबले में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (Indian wrestler Bajrang Punia) ने पुरुषों के 65 किग्रा के फाइनल में कनाडा के लछलन मैकनील को हराकर भारत को सातवां स्वर्ण पदक दिलाया। बजरंग ने कनाडा के मैकनील को 9-2 के अंतर से हराया। भारतीय दिग्गज पहलवान बजरंग ने शुरुआत में विपक्षी खिलाड़ी पर लगातार दबाव बनाते हुए चार प्वाइंट की बढ़त हासिल की। बाउट के पहले राउंड में बजरंग ने अपना वर्चस्व बनाए रखा और विरोधी पहलवान को अंक हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया। लचलन मैकनील ने दो अंक लेने के लिए मुकाबले में वापसी की और बढ़त को कम कर दिया। यहां तक मुकाबला काफी टक्कर का रहा लेकिन बजरंग इसके बाद 6-2 से आगे हो गए। इसके ...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : मुक्केबाज अमित पंघाल सेमीफाइनल में

खेल
बर्मिंघम। भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल (Indian boxer Amit Panghal) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में गुरुवार को स्कॉटलैंड के लेनन मुलिगन (Lennon Mulligan) को 5-0 से हराकर पुरुषों के 51 किग्रा (फ्लाईवेट) सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही पंघाल ने लगातार दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पदक पक्का किया। इससे पहले उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में राउंड-16 से बाहर होने के बाद से अपने पहले बड़े टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करते हुए, पंघाल ने मुलिगन पर आसान जीत दर्ज की। मुलिगन ने शुरुआती दौर की शुरुआत आक्रामक तरीके से की, जबकि पंघाल ने पीछे हटकर दबाव को कम किया। पंघाल ने अंतिम मिनट में मुलिगन के जबड़े पर जबर्दस्त पंच लगाया, जिसके बाद पांच में से चार जजों ने पंघाल को राउंड विजेता घोषित किया। मुलिगन ने दूसरे राउंड में भी आक्रामक ...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंदा

खेल
बर्मिंघम। भारतीय पूरूष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में अपने पूल बी मैच में कनाडा (Canada) को 8-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में जोरदार शुरूआत की और मैच के सातवें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इस गोल के 3 मिनट बाद ही मैच के 10वें मिनट में अमित रोहिदास ने बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। 20वें मिनट में ललित उपाध्याय ने एक और गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। सात मिनट बाद ही मैच के 27वें मिनट में गुरजंत सिंह ने एक और गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 4-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर आक्रामक रूख अख्तियार किया और मध्यांतर के 8 मिनट बाद मैच क...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : भारत के लिए शानदार रहा दूसरा दिन, एक स्वर्ण सहित मिले 3 पदक

खेल
बर्मिंघम/नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत (India) के लिए दूसरा दिन काफी शानदार रहा। भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू (Indian weightlifter Mirabai Chanu) ने बर्मिंघम में इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। चानू ने 49 किग्रा क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भारोत्तोलक संकेत सरगर ने 55 किग्रा पुरुष फाइनल में रजत पदक जीता। सरगर ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 135 किलो वजन उठाया और फाइनल में अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में 139 किलो का वजन उठाया। भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। गुरुराजा कुल 269 किग्रा भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे। सरगर की जीत के बाद, भारत ने बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में श्रीलंका को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, भारत ने लॉन बाउल्स के पुरुष ट्रिपल इ...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

Breaking News, खेल, देश
बर्मिंघम। भारतीय स्टार महिला भारोत्तोलक (Indian star female lifter) मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में भारत (India) को पहला स्वर्ण पदक (first gold medal) दिलाया। चानू ने अपने पहले क्लीन एंड जर्क प्रयास में 109 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 201 किग्रा (स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा) का भार उठाया। चानू क्लीन एंड जर्क दौर में अपने तीसरे प्रयास में 115 किग्रा भार उठाने में विफल रही। बहरहाल टीम इंडिया को बर्मिंघम में पहला स्वर्ण पदक मिला। चानू ने इससे पहले 49 किग्रा वर्ग के स्नैच दौर में अपने दूसरे प्रयास में 88 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ अपना नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। यह एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड भी है। हालांकि इसके ...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए बर्मिंघम रवाना हुई भारतीय पुरुष हॉकी टीम

खेल
बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 (Commonwealth Games (CWG) 2022) के लिए शनिवार को इंग्लैंड के लिए रवाना (leave for england) हो गई। मेगा इवेंट बर्मिंघम में 28 जुलाई 2022 से 8 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में पूल बी में रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार 31 जुलाई 2022 को घाना के खिलाफ करेगी। कप्तान मनप्रीत सिंह ने अपने प्रस्थान से पहले टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम के उत्साह के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों में पोडियम फिनिश करना होगा। उन्होंने कहा, "हम इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि हम पिछले कुछ समय से इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं, और हम दुनिया की कु...
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतना हमारा लक्ष्य : स्मृती मंधाना

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतना हमारा लक्ष्य : स्मृती मंधाना

खेल
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान (Opener and vice-captain) स्मृती मंधाना (Smriti Mandhana) ने कहा कि टीम का लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेल 2022 (सीडब्ल्यूजी) (Commonwealth Games 2022 (CWG)) में स्वर्ण पदक जीतना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास में पहली बार राष्ट्रमंडल खेल 2022 में प्रतिस्पर्धा करेगी, जो बर्मिंघम में 29 जुलाई से शुरू हो रहा है। 29 जुलाई को भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। मंधाना ने शुक्रवार को बर्मिंघम के लिए टीम के प्रस्थान से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "शिविर में मूड बहुत अच्छा है और हम सीडब्ल्यूजी में प्रतिस्पर्धा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। निश्चित रूप से हमारा लक्ष्य स्वर्ण जीतना है। हमने टीवी पर ओलंपिक और सीडब्ल्यूजी को देखा है। टोक्यो में स...
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम घोषित

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम घोषित

खेल
कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने आगामी राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के लिए अपनी 15 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (15 member national women's cricket team) की घोषणा (announced) कर दी है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पिछले महीने भारत के खिलाफ घर में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलने वाली टीम को ही बरकरार रखा गया है। यह श्रृंखला श्रीलंकाई टीम 2-1 से हार गई थी। स्टार बल्लेबाज चमारी अट्टापट्टू को टीम का कप्तान बनाया गया है। भारत के खिलाफ अपनी पहली श्रृंखला के दौरान प्रभावित करने के बाद सलामी बल्लेबाज विशमी गुणरत्ने कप्तान चमारी अट्टापट्टू के साथ पारी की शुरूआत कर सकती हैं, ऑलराउंडर कविशा दिलहारी को भी टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका को ग्रुप बी में रखा गया है। श्रीलंकाई टीम 30 जुलाई को एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत कर...