Saturday, April 27"खबर जो असर करे"

Tag: Amartya Sen

बंगाल में फैली अमर्त्य सेन की मौत की खबर, बेटी ने कहा – पिता सही सलामत

बंगाल में फैली अमर्त्य सेन की मौत की खबर, बेटी ने कहा – पिता सही सलामत

देश
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दोपहर से लेकर शाम तक मशहूर अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता अमर्त्य सेन के निधन की खबरें फैल गई थीं। हालांकि बाद में पता चला कि यह केवल अफवाह थी और अमर्त्य सेन सही सलामत हैं। उनकी बेटी नंदना देब सेन ने मौत की खबर का खंडन किया और कहा कि वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। दरअसल, अर्थशास्त्र में इस बार की नोबेल पुरस्कार विजेता क्लाउडिया गोल्डिन के नाम से बने अनवेरिफाइड अकाउंट से मंगलवार शाम करीब पांच बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया कि अमर्त्य सेन का कुछ मिनट पहले निधन हो गया है। इसी पोस्ट का हवाला देते हुए भारत की एक न्यूज़ एजेंसी ने भी मौत की जानकारी दी। जैसे ही ये अफवाह फैली सोशल मीडिया पर अमर्त्य सेन की मौत पर दुख जताने वालों का भी तांता लग गया था। जानकारी मिलते ही बेटी नंदना देब सेन ने इसका खंडन किया। इसके बाद उस न्यूज एजेंसी को भी पोस्ट हटाना पड़ा।...