यह चुनाव भारत को दुनिया का नंबर वन देश और मध्यप्रदेश को नंबर एक का प्रदेश बनाने के लिए है : डॉ. मोहन यादव
भोपाल। हमारे देश के साधु-संत भगवा पहनते हैं। वे संस्कृति की रक्षा करते हैं। भाजपा भी हमेशा से भगवा की पक्षधर रही है। अब दूरदर्शन के लोगों में भगवा रंग हो गया तो कांग्रेस के लोग उस पर भी आपत्ति उठा रहे हैं। हिन्दुओं के चिन्हों से कांग्रेस को हमेशा से नफरत रही है। वर्षों तक हमारे देश पर राज करने वाले अंग्रेजों ने भी जो पाप और काम नहीं किए उन कामों को करने का पाप कांग्रेस पार्टी ने किया है। 500 साल से बाहर बैठे भगवान श्रीराम को 70 सालों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी मंदिर में विराजमान नहीं करवा सकी। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम उस देश में रह रहे हैं, जहां गीता, गंगा और गौ माता को पूजा जाता है और उनके कारण ही दुनिया में भारत की संस्कृति जीवित है, हमेशा पूजती रही और अब उस संस्कृति एवं भारत माता की आन, शान बान को बचाने के लिए उनके पीछे 56 इंच का सीने लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ख...