Monday, May 20"खबर जो असर करे"

लिफ्ट देकर महिला से ऑटो चालक ने किया रेप, पांच दिन बंधक बनाकर रखा

-कंपू थाना क्षेत्र का मामला
ग्वालियर। महिला को बंधक बनाकर ऑटो चालक ने एक टपरे मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला अपने पति को तलाश करने निकली थी, तभी पड़ोसी ऑटो चालक उसे मिल गया। लि ट के बहाने उसे अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं वह महिला को एक सुनसान इलाके में ले गया और उसे बंधक बनाकर उसके साथ 5 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से छूट कर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी ऑटोचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिर तार कर लिया है।

कंपू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके परिचित ऑटो चालक ने 5 दिन तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह महिला 2 बच्चों की मां है और अपने पति को ढूंढने के लिए 20 मई  को रात के करीब 11 बजे कंपू क्षेत्र में निकली थी। तभी उसे रास्ते में कुलदीप जाट नामक युवक मिला जो ऑटो चलाता है। महिला गुड़ा गुड़ी का नाका पर रहती है कुलदीप जाट भी वही आस पास रहता है। कुलदीप ने महिला को घर छोडऩे के बहाने अपने ऑटो में बिठा लिया और वह उसे शिवपुरी लिंक रोड के पास स्थित हॉस्पिटल के पास बने टपरों में ले गया। जहां वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे 5 दिनों तक उसी कमरे में बंधक बनाकर बलात्कार करता रहा। इसी तरह मौका पाकर महिला 25 मई को उसके चुंगल से छूटकर कंपू थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक कुलदीप जाट के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिर तार कर लिया है, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पति से रह रही थी अलग
महिला अपने पति से पारिवारिक विवाद के चलते अलग रहती थी। महिला को पता चला था कि उसका पति चंद्रबदनी नाका इलाके में कहीं रह रहा है। उसकी तलाश करते हुए महिला नाका चंद्रबदनी जा रही थी तभी उसे कुलदीप जाट मिला था।

एक महिला ने ऑटो चालक पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिर तार कर लिया है, फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विजय भदौरिया, सीएसपी