Saturday, May 18"खबर जो असर करे"

विजडन के प्रमुख T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने सूर्यकुमार, हरमनप्रीत ने जीता क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

– क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

लंदन (London)। भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Indian cricketer Suryakumar Yadav) को विजडन अल्मनैक (Wisden Almanack) का प्रमुख टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर (Prominent T20 International cricketer) चुना गया है, वहीं, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार (Cricketer of the Year Award) जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

सूर्या ने वर्ष 2022 में 187.43 की शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 1164 रन बनाए। इसमें 68 छक्के शामिल थे, जो किसी भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज ने एक कैलेंडर वर्ष में नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए। उन्होंने अपने बल्लेबाजी से भारत को पिछले साल अपने 40 मैचों में से 28 में जीतने में मदद की। 2022 में नॉटिंघम में उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाते हुए 55 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली।

वहीं, हरमन के लिए भी 2022 शानदार रहा। उनकी कप्तानी में भारत ने 1999 के बाद पहली बार इंग्लैंड की धरती पर 3-0 से एकदिवसीय श्रृंखला जीती और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता।

उन्होंने 2022 में 754 एकदिवसीय रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 143 रनों की शानदार पारी शामिल है। इसके अलावा टी-20 में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 524 रन बनाए।(एजेंसी, हि.स.)