Sunday, May 19"खबर जो असर करे"

Tag: won gold medal

विश्व एथलेटिक्स: नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए पहली बार जीता स्वर्ण पदक

विश्व एथलेटिक्स: नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए पहली बार जीता स्वर्ण पदक

खेल
बुडापेस्ट। भारत के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सोमवार तड़के इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम को एक मीटर से भी कम अंतर से हरा दिया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया और अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखने में सफल रहे। 87.82 मीटर के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन नदीम को रजत पदक मिला। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। किशोर जेना (सर्वश्रेष्ठ 84.77 मीटर) पांचवें स्थान पर रहे जबकि डीपी मनु (सर्वश्रेष्ठ 84.14 मीटर) छठे स्थान पर रहे। अब, भारत के पास विश्व चैंपियनशिप में सभी रंगों के पदक हैं। पिछले साल रजत पदक हासिल करने के बाद विश्व चैंपियनशिप मे...
खेलो इंडिया यूथ गेम्सः आखिरी दिन भोपाल के तैराक आर्यन गणेश ने जीता स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः आखिरी दिन भोपाल के तैराक आर्यन गणेश ने जीता स्वर्ण पदक

खेल, मध्य प्रदेश
- पदक तालिका में 161 पदकों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर, हरियाणा 128 पदक के साथ दूसरे और मध्य प्रदेश 96 पदक के साथ तीसरे स्थान पर भोपाल (Bhopal)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022) का शनिवार देर शाम भोपाल के बड़े तालाब पर बनाए गए भव्य मंच पर रंगारंग समापन हुआ। इस मौके पर केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports and Youth Affairs Minister Anurag Thakur) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समापन से पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन तैराकी में मप्र के लिए भोपाल के तैराक आर्यन एस गणेश ने स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ मप्र ने 39 स्वर्ण 30 रजत व 27 पदक सहित कुल 96 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, महाराष्ट्र 56 स्वर्ण 55 रजत व 50 कांस्य सहित कुल 161 पदक जीतकर ...
Khelo India Youth Games: मप्र की बुशरा खान ने जीता तीन हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक

Khelo India Youth Games: मप्र की बुशरा खान ने जीता तीन हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक

खेल, मध्य प्रदेश
- राजस्थान के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने जीता बास्केटबाल खिताब - पारंपरिक खेल गटका में पंजाब का बोलवाला, जीते 3 स्वर्ण - हरियाणा की दीपिका ने लड़कियों के भाला फेंक मुकाबले में बनाया नया राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की उभरती हुई धाविका बुशरा खान (bushra khan) ने शनिवार को यहां 3 हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक (Gold medal in 3000 meter event) हासिल किया। बुशरा ने यह रेस 10.04.29 मिनट में पूरी की। बुशरा ने इससे पहले शुक्रवार को 1500 मीटर स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था। वहीं, पारंपरिक खेल गटका में पंजाब का बोलबाला रहा। उसने कुल तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी तरह लड़कों के 110 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण तमिलनाडु के रतीश पांडीदुरई ने जीता। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में शनिवार को हरियाणा की दीपिका ने लड़कियों के भाला फेंक मुकाबले में नया राष्ट्रीय यूथ रिकॉ...