Sunday, May 12"खबर जो असर करे"

Tag: stranded

मप्रः महादेव पानी में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 15 वर्षीय किशोर बहा

मप्रः महादेव पानी में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 15 वर्षीय किशोर बहा

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। भोपाल (Bhopal) से लगे रायसेन जिले के सेहतगंज स्थित महादेव पानी झरना (mahadev water fall) पर रविवार को कई पर्यटक (tourists stuck) फंस गए। लगातार बारिश (incessant rain) से रास्ते में बने रपटों पर पानी आ गया, जिससे लोग वहीं अटक गए। बताया जा रहा है कि महादेव पानी झरने में नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर बह गया। घटना रविवार देर शाम की महादेव पानी से दो किलोमीटर दूर धोबीघाट की बताई जा रही है। खबर मिलते ही रायसेन से पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। देर रात करीब 10 बजे तक उसकी तलाश चलती रही, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर जेएल कोठारी ने बताया कि 15 साल का एक लड़का मिसिंग बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू बंद कर दिया गया। अब सोमवार सुबह पांच बजे फिर से रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। उन्होंने बत...
चार धाम यात्रा पर निकले मप्र के 30 यात्री भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में फंसे

चार धाम यात्रा पर निकले मप्र के 30 यात्री भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में फंसे

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह घाट पर भूस्खलन की स्थिति बन रही है। इसके कारण चार धाम की यात्रा पर निकले यात्री उत्तराखंड में फंस गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 30 श्रद्धालु उत्तराखंड में फंसे हुए हैं। सभी यात्री 18 जून को उत्तराखंड में देवदर्शन के लिए निकले थे। गुरुवार सुबह करीब 8.00 बजे ये यात्री भूस्खलन से रास्ता बंद होने जाने के कारण चमोली जिले में घाट पर फंस गए। शाम 7:00 बजे तक यात्री रास्ते में फंसे थे। स्थानीय प्रशासन की टीम रास्ते को साफ करने में जुटी है। महू में सात रास्ता क्षेत्र में रहने वाले हर्षद कजरे ने बताया कि वह 18 जून को चार धाम की यात्रा पर निकले थे। इसमें महू के दोस्त और परिवार के करीब 15 लोग हैं। साथ ही इंदौर से भी महूनाके क्षेत्र की बालदा कालोनी में रहने वाले 15 लोग हैं। जिनके मुखिया दुर्गेश देप्ते हैं। इस तरह कुल 30 लोग यात्रा के...
सूडान में फंसे 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा

सूडान में फंसे 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा

देश
नई दिल्ली (New Delhi)। सूडान में गृह युद्ध (civil war in sudan) के हालातों के बीच भारत सरकार (Indian government) के आपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) के तहत वहां फंसे 360 भारतीयों को सुरक्षित (Evacuate 360 ​​Indians safely) निकाल लिया है। इन भारतीयों को लेकर एक विमान जेद्दा से नई दिल्ली पहुंच गया है। अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत में जेद्दा में एक कंट्रोल रूम बनाया है। सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से समुद्री मार्ग से निकाल कर पहले जेद्दा पहुंचाया जा रहा है। वहां से हवाई मार्ग से भारतीय को भारत लाने के लिए भारतीय वायु सेना लगी है। सूडान में गृह युद्ध के बीच करीब तीन हज़ार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए भारत ऑपरेशन कावेरी चला रहा है। सूडान से लाए गए लोगों ने हवाई अड्डे पर भारत सरकार के इस अभियान की तारीफ की है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत...
सूडान में फंसे मप्र के चारों नागरिकों की हुई सकुशल वापसी

सूडान में फंसे मप्र के चारों नागरिकों की हुई सकुशल वापसी

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का माना आभार भोपाल (Bhopal)। भारत सरकार (Indian government) के प्रयासों से सूडान (Sudan) में फंसे मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) के चारों नागरिक (All four citizens stranded) संकट से उबर गए हैं। इनकी सुरक्षित वापसी की कार्यवाही पूरी हो गई है। बुधवार को मध्यप्रदेश के चारों नागरिक शिरोमणी तिवारी, जयंत केवलानी, विष्णु वर्धन गुंट्रु और पवित्र मोहन प्रधान की साउदिया फ्लाइट्स से नई दिल्ली पहुंच गए है। प्रदेश के चारों नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तत्परतापूर्वक की गई कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह सूडान की स्थितियों की जानकारी और भारतीय नागरिकों के वहां फंसे होने संबंधी संज्ञान मिलते ही मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्र सरकार से सम्पर्क कर अवगत करवाया था।...