Saturday, May 18"खबर जो असर करे"

Tag: sanatan dharma

जीवन में रामत्व

जीवन में रामत्व

अवर्गीकृत
- ऋचा सिंह श्रीराम को सनातन धर्म में विष्णु का अवतार माना गया है। लोग उनको भगवान और आराध्य मान कर पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन जब हम राम के सम्पूर्ण जीवन का अवलोकन करते हैं तो पाते हैं कि राम केवल पूजा के विषय नहीं हैं, वह अनुकरणीय हैं हर स्थिति काल में जीवन को दिशा प्रदान करने वाले प्रेरणा पुंज हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि राम ने स्वयं को एक राजा और भगवान के अवतार के रूप में नहीं अपितु जननायक के रूप में स्थापित किया। हम उनके संपूर्ण जीवन में देखते हैं कि कैसे उन्होंने कठिन स्थितियों में भी मर्यादा के नूतन आयाम स्थापित किए। राजकुल में जन्म लेने के बाद भी राम ने अपना जीवन राजसी वैभव में नहीं बिताया। उनका बाल्यकाल आश्रम में व्यतीत हुआ, गुरुकुल में वह राजकुमारों की भांति नहीं अपितु सामान्य बालकों की भांति अपने और आश्रम के सारे कार्य करते थे। जब वह युवा हुए और राज्याभिषेक का समय आया तो उन्हें पिता...
मप्र विस चुनावः सनातन धर्म के खिलाफ है कांग्रेस का इन्डी एलाइन्सः मनोज तिवारी

मप्र विस चुनावः सनातन धर्म के खिलाफ है कांग्रेस का इन्डी एलाइन्सः मनोज तिवारी

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
- हमास के आतताइयों का समर्थन करती है कांग्रेस पार्टीः भाजपा सांसद भोपाल (Bhopal)। भोजपुरी अभिनेता एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (congress party) एक बार फिर झूठ के सहारे चुनाव मैदान (election field based on lies) में है। कांग्रेसी के इन्डी एलाइन्स (Congressman's Indie Alliance) में शामिल लोग सनातन धर्म के खिलाफ हैं और उसे खत्म करने की बात करते हैं। इस चुनाव में आप अपना मत भाजपा के प्रत्याशियों को दें, जो हर समय सनातन धर्म के साथ रही है। अयोध्या में तैयार हो रहा प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर इसका प्रमाण है। मनोज तिवारी सोमवार को सतना में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां विकास के इतने काम हुए हैं कि आज मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। उन्ह...
सनातन धर्म है गांधी के हिंद स्वराज का मूल

सनातन धर्म है गांधी के हिंद स्वराज का मूल

अवर्गीकृत
- प्रो.रजनीश कुमार शुक्ल महात्मा गांधी की पहचान विश्व मानवता को प्राण देने के लिए निरंतर संघर्षरत एक ऋषि और राजनेता की है। गांधी के समस्त तप को हिंद स्वराज से अलग होकर के नहीं समझा जा सकता है। वस्तुत गांधी की छोटी किताब धरती पर रामराज्य लाने की अवधारणात्मक प्रस्तुति है। यह पश्चिमी जीवन सृष्टि के प्रतिकार में एक ऐसी सनातन पद्धति का प्रस्ताव है जिसका उद्देश्य लोक कल्याणकारी राज और समाज दोनों ही की निर्मिति है। गांधी की हिंद स्वराज की अवधारणा एक राजनैतिक दर्शन न हो करके संपूर्ण संस्कृति को अभिलक्षित, युग की जरूरत के अनुरूप निर्मित और प्रतिपादित संस्कृति दर्शन है। आधुनिकता के कथित खाते में और व्यक्ति राज्य के बीच अन्य सभी सहज यात्रा संस्थाओं के समापन की घोषणा को उत्तर आधुनिकता कहा जा रहा है। किंतु विश्व के वैचारिक इतिहास में गांधी पहले उत्तर आधुनिक हैं जिन्होंने आधुनिक सभ्यता को युद्ध और यां...
सनानत धर्म है अनंत, उसका आदि न अंत

सनानत धर्म है अनंत, उसका आदि न अंत

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित सनातन धर्म राष्ट्रीय बहस का मुद्दा है। कुछ लोगों द्वारा सनातन धर्म को अपमानित किया जा रहा है। यह अनुचित है। अस्तित्व भी सनातन है। सदा से है। सदा रहता है। इसका न आदि है और न अंत। अस्तित्व का अणु परमाणु एक सुसंगत व्यवस्था में गतिमान है। वेदों में ब्रह्माण्ड के इस संविधान का नाम 'ऋत' है। ऋत विधान भी सदा से है, इसलिए सनातन है। 'सनातन' का अर्थ है जो सदा से है और जिसका आदि और अंत नहीं है। प्रकृति की प्रत्येक इकाई का गुण धर्म होता है। जल का धर्म रस, अग्नि का ताप और स्पर्श वायु का धर्म है। मनुष्य का धर्म लोकमंगल के कर्तव्य हैं। अस्तित्व के संविधान का नाम है सनातन धर्म। सनातन धर्म भारत का धर्म है। इसका ध्येय लोकमंगल है। सनातन धर्म का विकास वैदिक काल से भी पहले हुआ। वैदिककाल के दार्शनिक ऋषि प्रकृति और मनुष्यों के स्वाभाविक परिवेश के प्रति जिज्ञासु रहे हैं। उन्होंने देखा कि अस्त...
सनातन धर्म न बाबर, न औरंगजेब के सामने झुका था और न अब झुकेगाः योगी आदित्यनाथ

सनातन धर्म न बाबर, न औरंगजेब के सामने झुका था और न अब झुकेगाः योगी आदित्यनाथ

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर (Indore)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि कुछ लोग हैं जो भारत (India) के बारे में सवाल उठाते हैं। भारतीयता के बारे में सवाल उठाते हैं। सनातन धर्म को लेकर सवाल उठाते हैं। ये वही लोग हैं जो कभी राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, कभी कृष्ण के अस्तित्व को नकारते थे। ये वहीं हैं जिन्होंने भारत को हर काल खंड में अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोडी, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि सनातन धर्म (Sanatan Dharma) न कभी डिगा है डीगेगा। जो सनातन न तो बाबर और न ही औरंगजेब के अत्याचारों के सामने झुका, वह कभी नहीं झुकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को इंदौर प्रवास के दौरान यहां रविंद्र नाट्य गृह में देवी अहिल्याबाई की 228वीं पुण्यतिथि (228th death anniversary of Goddess Ahilyabai) के अवसर पर आयोजित गुणीजन सम्मान एवं पुरस्क...
सनातन धर्म के खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों से समाज को बचाने के लिए हिंदू जागरण जरूरीः दंडी स्वामी

सनातन धर्म के खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों से समाज को बचाने के लिए हिंदू जागरण जरूरीः दंडी स्वामी

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। हिंदू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) की अखिल भारतीय बैठक (all india meeting) को लेकर शुक्रवार को वीएनएस कॉलेज में भूमिपूजन अखिल भारतीय संत समाज (All India Sant Samaj) के राष्ट्रीय महामंत्री (National General Secretary) दंडी स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती (Dandi Swami Jitendranand Saraswati) महाराज के हाथों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडे, सह प्रांत प्रचारक विमल कुमार, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठक मनीष उपाध्याय, वीएनएस समूह के चेयरमैन जय कुमार सिंह और रानी दुलैया एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन हेमंत सिंह चौहान सहित मंच के अधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। हिंदू जागरण मंच की अखिल भारतीय बैठक का आयोजन वीएनएस कॉलेज में आगामी 10, 11 और 12 फरवरी को होगा। भूमिपूजन अवसर पर अखिल भारतीय संत समाज के महामंत्री दंड...