Wednesday, April 30"खबर जो असर करे"

Tag: resignation accepted

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार, पांच राज्यों के राज्यपाल नियुक्त

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार, पांच राज्यों के राज्यपाल नियुक्त

Breaking News, देश
- जनरल वीके सिंह को मिजोरम और अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह अब हरिबाबू को राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने पांच राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मिजोरम के गवर्नर हरि बाबू को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जनरल वीके सिंह को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है जबकि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी तरह पूर्व गृह ...
श्रीलंकाः गोटबाया का इस्तीफा मंजूर, संसद की बैठक कल

श्रीलंकाः गोटबाया का इस्तीफा मंजूर, संसद की बैठक कल

विदेश
कोलंबो। श्रीलंका की संसद की बैठक शनिवार को होगी। संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्दने ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। यह जानकारी श्रीलंका के डेली मिरर अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक महिंदा यापा अभयवर्धन ने कहा कि संसद की बैठक कल (शनिवार) होगी। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आधिकारिक इस्तीफा आज दिया है। उसे मंजूर कर लिया गया है। उम्मीद है कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार सात दिन के भीतर संसद नए राष्ट्रपति का चुनाव कर लेगी। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे तब तक राष्ट्रपति के कार्यों, कर्तव्यों और शक्तियों का निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है कि आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंको को मझधार में छोड़कर गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग चुके हैं। लंबे समय से हजारों प्रदर्शनकारी गोटाबाया के ...