Friday, May 17"खबर जो असर करे"

Tag: ‘Rammay’

देश में समरसता का माहौल

देश में समरसता का माहौल

अवर्गीकृत
- बृजनन्दन राजू भारत की संस्कृति राममय है। राम राष्ट्रनायक हैं। भारत के जीवन दर्शन में सर्वत्र राम समाये हुए हैं। भारत की आस्था, भारत का मन, भारत का विचार, भारत का दर्शन, भारत का चिंतन, भारत का विधान राम से है। भारत का प्रताप, प्रभाव व प्रवाह भी राम हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से राम की सर्वव्यापकता के दर्शन हुए। भारत के नगर, ग्राम, गिरी और कंदराओं से लेकर दुनिया के 125 देशों में रहने वाले हिन्दुओं ने उत्सव मनाया। युवाओं के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से बढ़कर कोई आदर्श नहीं हो सकता। राम ने अपने जीवन का स्वर्णिम समय 'तरुणाई' को राष्ट्र के काम में लगाया। राम का सारा जीवन प्रेरणा से भरा है। राम की राजमहल से जंगल तक की यात्रा को देखें तो कठिनतम परिस्थितियों में भी वह अविचल रहे। उन्होंने समाज में सब प्रकार का आदर्श स्थापित किया। आदर्श भाई,आदर्श मित्र,आज्ञाकारी पुत्र, आज्ञाकार...
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से समस्त भारत हुआ राममय

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से समस्त भारत हुआ राममय

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से सम्पन्न हो गई। संत समाज के अलावा पूरे विश्व से मात्र लगभग ढाई-तीन हजार चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया, जिसमें सौभाग्य से मैं सपत्नीक आमंत्रित था। यह सबों के लिये जीवन के एक दुर्लभ क्षण के रूप में याद रखा जाएगा। यह कल्पना से परे अविस्मरणीय दृश्य रहा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके साथ ही सारा देश सारा देश राममय हो गया। पूरे देश क्या विश्व भर के राम भक्तों के मन में भावनाओं की अनंत आनंद के हिलोरें हैं। भावनाओं की अभिव्यक्ति में शब्द सक्षम या पर्याप्त नहीं हैं। कश्मीर में बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों से लेकर कन्याकुमारी में धूप से सराबोर समुद्र तटों तक, राम नाम की गूंज ने पूरे भारत में भक्ति का माहौल बना दिया है। अब अयोध्याधा...
22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार, सारी दुनिया हुई राममय

22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार, सारी दुनिया हुई राममय

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा कई सप्ताह से पूरा विश्व उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहा है। दक्षिण पूर्वी एशियाई देश हों या फिर यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया या जर्मनी से जापान तक सभी राममय हो रहे हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर से लेकर यूरोप के एफिल टावर तक देखने को मिलेगा। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 21 जनवरी को ‘रामरथ यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे यूरोप से हजारों लोग भाग लेंगे। इतना ही नहीं, एफिल टावर के पास भव्य उत्सव भी मनाया जाएगा। इसी तरह अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। नॉर्थ अमेरिका से लेकर कनाडा तक के मंदिरों में पूजन और दीपोत्सव किया जाएगा। अमेरिका में कैलिफोर्निया के साथ ही वाशिंगटन, शिकागो और अन्य शहरों में ...
‘राममय’ हुआ इंदौर, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सम्पूर्ण शहर

‘राममय’ हुआ इंदौर, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सम्पूर्ण शहर

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने इंदौर के विश्राम बाग में आयरन स्क्रैप से निर्मित श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति का किया उद्घाटन - 22 जनवरी को दीप उत्सव मनाकर अविस्मरणीय बनाने का आह्वान इंदौर (Indore.)। आज का दिन संपूर्ण इंदौर शहर के लिए अविस्मरणीय बन गया, जब जय श्री राम की गूंज और मंत्रों के उच्चारण के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने लक्ष्मण सिंह गौड़ उद्यान (विश्राम बाग) में आयरन स्क्रैप से निर्मित (Made from iron scrap.) श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति (Replica of Shri Ram Temple Ayodhya) का अनावरण किया। इस दौरान पूरा शहर राममय नजर आया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार देर शाम इंदौर में रोड के बाद विश्राम बाग पहुंचे थे। इस अवसर पर नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, सांसद शंकर लालव...