Monday, May 20"खबर जो असर करे"

Tag: peace

कश्मीर में अमन से गुलजार होता गोवा

कश्मीर में अमन से गुलजार होता गोवा

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा अब गोवा के करीब आता जा रहा है कश्मीर। हो सकता है कि यह बात अविश्सनीय लगे, पर सच तो यही है। कश्मीर घाटी से हजारों लोगों का गोवा घूमने के लिए जाना बताता है कि दोनों राज्य करीब आ रहे हैं। ये दोनों राज्य न केवल भारत बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। गोवावासी तो लंबे समय से छुट्टियां बिताने कश्मीर जाते ही रहे हैं, लेकिन कुछ साल पहले तक कश्मीरियों के लिए ऐसा सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था। हालात अब तेजी से बदल रहे हैं और घाटी के लोग बड़ी तादाद में छुट्टियां बिताने गोवा जा रहे हैं। दिल्ली-गोवा फ्लाइट में सफर करने वाले इसे आसानी से समझ सकते हैं। अगर आपने हाल के दौर में कभी राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा का सफर किया है तो आपने कश्मीरियों को सपरिवार गोवा जाते देखा ही होगा। इससे इस बात की पुष्टि भी होती है कि कभी अशांत रहे कश्मीर की फिजा...
समग्र जीवन का उत्कर्ष है योग

समग्र जीवन का उत्कर्ष है योग

अवर्गीकृत
- गिरीश्वर मिश्र आज के सामाजिक जीवन को देखें तो यह स्पष्ट हो जाता है कि हर कोई सुख, स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि के साथ जीवन में प्रमुदित और प्रफुल्लित अनुभव करना चाहता है। इसे ही जीवन का उद्देश्य स्वीकार कर मन में इसकी अभिलाषा लिए आत्यंतिक सुख की तलाश में सभी व्यग्र हैं और सुख है कि अक्सर दूर-दूर भागता नजर आता है। आज हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब हर कोई किसी न किसी आरोपित पहचान की ओट में मिलता है। दुनियावी व्यवहार के लिए पहचान का टैग चाहिए पर टैग का उद्देश्य अलग-अलग चीजों के बीच अपने सामान को खोने से बचाने के लिए होता है। टैग जिस पर लगा होता है उसकी विशेषता से उसका कोई लेना-देना नहीं होता। आज हमारे जीवन में टैगों का अम्बार लगा हुआ है और टैग से जन्मी इतनी सारी भिन्नताएं हम सब ढोते चल रहे हैं। मत, पंथ, पार्टी, जाति, उपजाति, नस्ल, भाषा, क्षेत्र, इलाका समेत जाने कितने तरह के टैग भेद का आधार बन...

अमन चैन वाला नया उत्तर प्रदेश

अवर्गीकृत
- शशिकान्त जायसवाल आम धारणा है कि पुलिस हमेशा घटना होने के बाद पहुंचती है, अमूमन होता भी यही है, लेकिन यूपी पुलिस इस धारणा को तोड़ रही है और अब किसी संभावित घटना की रोकथाम कर रही है। तभी तो चाहे कांवड़ यात्रा हो या रामनवमी, हनुमान जयंती और अग्निपथ योजना सहित कई ऐसे आयोजन और घटनाक्रम रहे, जिनमें देश के कई राज्य जल उठे लेकिन उत्तर प्रदेश में शांति रही। विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। जबकि कुछ माह पहले बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सुप्रीम कोर्ट को भी हस्तक्षेप करना पड़ा और सीबीआई जांच तक चल रही है। यह वही उत्तर प्रदेश है, जिसमें कुछ वर्षों पहले तक पर्व-त्योहारों पर सांप्रदायिक हिंसा और दंगा आम बात थी। उत्तर प्रदेश की पहचान देशभर में ध्वस्त कानून व्यवस्था के रूप में भी थी, लेकिन अब इसी प्रदेश को लेकर लोगों का नजरिया बदला है तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को...