Thursday, May 1"खबर जो असर करे"

Tag: Pakistan

दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान की चिंता अमेरिकी हथियार

अवर्गीकृत
- आरके सिन्हा पड़ोसी देश पाकिस्तान की प्राथमिकताएं कभी-कभी हैरान करती हैं। जो देश फिलहाल अपने अब तक के इतिहास की सबसे भयानक बाढ़ से हुई तबाही को झेल रहा है, उसे इस समय बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने की तनिक भी चिंता नहीं है। चिंता होती तो इस समय वह अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू विमानों की डील को अंतिम रूप देने के लिये उतावलापन न दिखा रहा होता। अमेरिका ने एफ-16 विमान कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर की मदद देने का ऐलान किया है। जाहिर है इस राशि से बाढ़ के पानी में लाखों बह गए घर बन जाते और बेबस लोगों को मदद पहुंचाई जा सकती थी। पर पाकिस्तान के हुक्मरानों की प्राथमिकता तो कुछ और ही हैं। वहां पर सब अहम फैसले लंबी-लंबी मूछों वाले फौजी जनरल ही लेते हैं। जिनकी उपलब्धि टके भर की भी नहीं होती है। उन्होंने देश को भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। आज उनकी गलत नीतियों और भ्रष्ट आचरण ने प...

एशिया कपः श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर जीता खिताब

खेल
दुबई। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया है। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 170 बनाये थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रन पर ही ढेर हो गई। श्रीलंका की तरफ से भानुका राजपक्षे ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। एशिया कप टी-20 का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के खोकर 170 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 147 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से मदुशन ने तीन और हसरंगा ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए। उल्लेखनीय है कि ...

Asia Cup : आखिरी सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022:) के दुबई में खेले गए आखिरी सुपर-4 मैच (last super-4 match) में श्रीलंका (Sri Lanka) ने पाकिस्तान (Pakistan) को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 121 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ने पथुम निसानका के नाबाद अर्धशतक (55*) की मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 24 रन बनाए। पाकिस्तान ने 28 के स्कोर पर मोहम्मद रिजवान का विकेट खो दिया। वहीं पॉवरप्ले के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 49 रन हो गया। इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनरों ने वापसी कराई और कसी हुई गेंदबाजी से टीम को 19.1 ओवर में 121 पर समेट दिया। जवाब में श्रीलंका ने दो के स्कोर तक अपने दो विकेट खो दिए। खराब शुरुआत के बाद निसानका ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिला दी। लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने अच्छी...

Asia Cup: अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान फाइनल में, भारत टूर्नामेंट से बाहर

खेल
नई दिल्ली। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट (Asia Cup Cricket Tournament) में पाकिस्तान (Pakistan's) की अफगानिस्तान (Afghanistan) पर रोमांचक जीत के साथ ही भारत (India) की उम्मीद धूमिल हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस जीत के साथ पाकिस्तानी टीम की फाइनल में जगह पक्की हो गई। बुधवार को दूसरे राउंड यानी सुपर फोर के चौथे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी हैं। इसके जवाब में फाइनल में जगह पक्की करने के लिए खेल रही पाकिस्तान की टीम पहले तो दबाव में आ गई। बाबर आजम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। फखर जमां 5 रन पर और मोहम्मद रिजवान 20 रन बनाकर आउट हो गए। बाद के खिलाड़ियों ने संघर्ष किया। आखिरी ओवर में 6 गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन चाहिए। फारूकी की पहली और दूसरी गेंद पर नसीम ने लगातार दो छक्के जड़...

Asia Cup 2022 : पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर-4 के मुकाबले (super-4 match) में पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत (India) को पांच विकेट (beat five wickets) से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली जबकि मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन बनाए। 181 रन के पीछा करने उतरी पाकिस्तान शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका कप्तान बाबर आजम के रूप में लगा। 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम को दूसरा झटका फखर ज़मान के रूप में लगा। फखर 15 रन ही बना सके। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने मोहम्मद नवाज के साथ पारी को आगे बढ़ाया। मोहम्मद रिजवान ने टी-20...

Asia Cup 2022: पाकिस्तान सुपर-4 में, हांगकांग को 155 रनों से हराया

खेल
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने हांगकांग (Hong Kong) को 155 रनों (beating 155 runs) से हराते हुए सुपर-4 में जगह (Place in Super-4) बना ली है। इसके साथ ही रविवार (04 सितंबर) को उनका भारत के खिलाफ मुकाबला भी पक्का हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (78*) की बदौलत 193/2 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में हांगकांग की टीम 38 रनों पर ही ढेर हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 13 के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद रिजवान (78*) और फखर जमान (53) ने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की थी। खुशदिल शाह ने अंत में 15 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। शादाब खान ने चार विकेट लेते हुए हांगकांग की पारी को 38 रनों पर ही समेट दिया। मोहम्मद नवाज ने भी तीन विकेट लिए। मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंदों में नाबाद 78 रनों की पार...

संकट में पाक को याद आया भारत

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पड़ोसी मुल्क का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। अब तक बड़ी संख्या में लोगों की जान तक जा चुकी है। स्थिति वास्तव में बहुत गंभीर है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पाकिस्तान ने भारत से आलू, टमाटर,प्याज और खाद्य तेलों का आयात करने की इच्छा जताई है। वहां इन तमाम जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। पाकिस्तान के पास कोई विकल्प भी तो नहीं बचा है कि वह भारत से खाने-पीने की जरूरी चीजों का आयात न करे। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि सरकार बाढ़ के बाद देश भर में फसल बर्बाद होने के बाद लोगों की सुविधा के लिए भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ आयात करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में औपचारिक रूप से भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को इजर...

पाकिस्तान के पास एशिया कप 2022 जीतने की क्षमता है : मोइन खान

खेल
कराची। पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर (former pakistani wicketkeeper) मोइन खान (Moin Khan) का मानना है कि पाकिस्तान के पास एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) जीतने की क्षमता है। मोइन ने कहा कि यदि पाकिस्तानी खिलाड़ी आक्रामक दृष्टिकोण और एक साथ होकर खेलते हैं तो वह एशिया कप जीत सकते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अभी तक सिर्फ दो बार एशिया कप का खिताब जीते हैं। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने अपने 2022 एशिया कप अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच से की। मोइन ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा, "यह भ्रम कि भारत हमारे लिए बहुत बड़ी टीम है और हम उन्हें हरा नहीं सकते हैं, टूट गया है। भारत ने कई बदलाव भी किए हैं और उनकी टीम उतनी मजबूत नहीं है। अगर हम एक आक्रामक दृष्टिकोण अपनाते हैं और एक साथ खेलते हैं, तो हमारे पास टूर्नामेंट जीतने की क्षमता है।" पाकिस्तान को अपने एशिया क...

पाकिस्तान को मदद की जरूरत

अवर्गीकृत
- डा. वेदप्रताप वैदिक पाकिस्तान में पहले से ही आर्थिक और राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। अब प्राकृतिक संकट ने उसका दम फुला दिया है। घनघोर बरसात और बाढ़ के कारण लगभग आधा पाकिस्तान पानी में डूब गया है। सवा हजार से ज्यादा लोग मर चुके हैं। लाखों लोगों के घर ढह गए हैं। करोड़ लोगों को खाने-पीने की सांसत हो गई है। 4000 किलोमीटर सड़क उखड़ गई है। डेढ़ सौ से ज्यादा पुल ढह गए हैं। 2010 में भी लगभग ऐसा ही भयंकर दृश्य पाकिस्तान में उपस्थित हुआ था लेकिन इस बार जो महाविनाश हो रहा है, उसके बारे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि ऐसा वीभत्स दृश्य उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। यदि यही स्थिति दो-तीन दिन और बनी रही तो सिंधु नदी और काबुल नदी का उफनता हुआ पानी पता नहीं कितने करोड़ अन्य लोगों को अनाथ कर देगा। इस साल पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान में हर साल के मुकाबले तीन ...