Tuesday, May 14"खबर जो असर करे"

Tag: Mumbai Indians

IPL 2024: प्लेऑफ में पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया

IPL 2024: प्लेऑफ में पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2024 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders- KKR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) को 18 रन से हरा दिया। इसी के उसने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। KKR इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बारिश के कारण यह मुकाबला सिर्फ 16 ओवर का हुआ, जिसमें KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI की टीम सिर्फ 139/8 का स्कोर ही बना पाई। MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज 10 रन पर पवेलियन लौट गए। वेंकटेश अय्यर ने KKR के लिए सबसे बड़ी पारी (42) खेली। MI के लिए जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में MI के लिए ईशान किशन (40) और तिलक वर्मा (00...
IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad- SRH) को 7 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में SRH ने पहले गेंदबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 173/8 का स्कोर बनाया। जवाब में MI ने सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी (102*) की बदौलत 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। ये MI की इस सीजन में चौथी जीत है। SRH ने अभिषेक शर्मा (11) और मयंक अग्रवाल (5) के विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद ट्रेविस हेड ने 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम में कप्तान पैट कमिंस (35) ने उपयोगी योगदान देते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में MI ने 31 रन तक रोहित शर्मा (4), ईशान किशन (9) और नमन धीर (0) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक वर्मा (37*) ने उम्दा पारी खेलत...
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals- RR) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) को 9 विकेट (defeated by 9 wickets) से हरा दिया। इस सीजन RR की यह 7वीं जीत है, वहीं MI को इस सीजन 5वीं हार मिली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। जवाब में RR ने 18.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। MI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और 52 रन तक टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। तिलक वर्मा (65), नेहाल वढेरा (49) ने MI की पारी संभाली और टीम का स्कोर 179 रन तक ले गए। RR के लिए संदीप शर्मा ने 5 विकेट झटके। जवाब में यशस्वी जायसवाल (104*) के शानदार शतक से RR को आसान जीत मिल गई। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक है।   RR ...
IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings- PBKS) को 9 रन (beat by 9 runs) से हराते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/7 का स्कोर बनाया। जवाब में PBKS की पूरी टीम 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। PBKS की इस सीजन ये 5वीं हार है। PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। MI को पहला झटका ईशान किशन (8) के रूप में बहुत जल्दी लग गया था। इसके बाद रोहित शर्मा (36), सूर्यकुमार यादव (78) और तिलक वर्मा (34*) ने अच्छी पारियां खेली। हर्षल पटेल के खाते में 3 विकेट आए। जवाब में PBKS के 5 विकेट 49 रन पर गिर गए थे। आशुतोष शर्मा (61) ने कमाल की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नही...
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings.- CSK) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) को 20 रन से हराते (beat by 20 runs) हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की है। वानखेड़े स्टेडियम में जीत के लिए मिले 207 रन के विशाल लक्ष्य को MI की टीम रोहित शर्मा की बेहतरीन शतकीय पारी (105*) के बावजूद हासिल नहीं कर सकी। MI की टीम पूरे ओवर खेलकर 186/6 का स्कोर ही बना सकी। CSK से अजिंक्य रहाणे (5) और रचिन रविंद्र (21) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद शिवम दुबे (66*) और रुतुराज गायकवाड़ (69) ने अर्धशतक लगाए। अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 20 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 206/4 का पहुंचाया। जवाब में MI से रोहित और ईशान किशन (23) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारी खेली। अंत तक रोहित के संघर्ष के ...
IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore- RCB) को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं, RCB को इस सीजन में 5वीं हार मिली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। जवाब में MI ने 15.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (61), रजत पाटीदार (50) और दिनेश कार्तिक (53) के शानदार पारियों की मदद से RCB ने 196 रन बनाए। MI के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। जवाब में ईशान किशन (69), रोहित शर्मा (38) और सूर्यकुमार यादव (52) की शानदार पारियों के दम पर MI ने आसानी से जीत हास...
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई इंडियंस  को 6 विकेट से हराया

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League .- IPL) 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals.- RR) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians.- MI) को 6 विकेट से हराते हुए अपनी जीत की हैट्रिक लगाई है। वानखेड़े स्टेडियम में जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य को RR ने रियान पराग की पारी (54*) की बदौलत हासिल किया। दिलचस्प रूप से ये MI की मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी हार है। ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी (3/22) के चलते MI ने 20 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (34) और तिलक वर्मा (32) ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। बोल्ट के अलावा युजवेंद्र चहल ने भी 3 विकेट चटकाए। जवाब में RR ने 48 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद पराग ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाई। MI से आकाश मधवाल ने 3 विकेट लिए। बोल्ट ने मैच के पहले ओवर की 5...
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad- SRH) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) को 31 रन से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए थे। जवाब में MI 246/5 रन ही बना पाई। यह इस सीजन MI की लगातार दूसरी हार है। SRH की इस सीजन में पहली जीत दर्ज है। उन्हें 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड (62), अभिषेक शर्मा (63), एडेन मार्करम (42) और हेनरिक क्लासेन ने (80) की शानदार पारियों के दम पर SRH ने 20 ओवर में 277 रन बना दिए। यह IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में MI ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और 5 विकेट खोकर 246 रन बनाए। तिलक वर्मा (64) ने सबसे बड़ी पारी खेली। अभिषेक MI के खिलाफ आतिशी ब...

IPL-2024 : गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को 6 रन से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 (Indian Premier League (IPL) 2024) के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans- GT) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) को 6 रन से हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में GT ने निर्धारित 20 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 168 का स्कोर बनाया। जवाब में MI की टीम रोहित शर्मा (43) और डेवाल्ड ब्रेविस (46) की पारियों के बावजूद 162/9 का स्कोर ही बना सकी। गुजरात टाइटंस से शुभमन गिल (31) और साई सुदर्शन (45) ने शीर्षक्रम में अच्छी बल्लेबाजी की। आखिरी ओवरों में राहुल तेवतिया ने 15 गेंदो में 22 रन का योगदान देते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में MI को ईशान किशन (0) के रूप में शुरुआती झटका लग गया। इसके बाद रोहित और ब्रेविस ने उम्दा पारी खेली। हालांकि, इन बल्लेबाजों के विकेट के पतन के बाद MI की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सक...