Wednesday, April 30"खबर जो असर करे"

Tag: Madhya Pradesh

मप्र के भिंड में खुदाई के दौरान मिले मुगलकालीन चांदी के 113 सिक्के

मप्र के भिंड में खुदाई के दौरान मिले मुगलकालीन चांदी के 113 सिक्के

देश, मध्य प्रदेश
भिंड। मध्य प्रदेश में भिंड जिले के गोहद नगर में गुरुवार को पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई के दौरान मिट्टी के एक घड़े में चांदी के 113 सिक्के मिले हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिक्कों को जब्त कर लिया है। ये सिक्के 500 साल पुराने मुगलकालीन 1700 से 1800 ईस्वी के मध्य के बताए जा रहे हैं। क्षेत्र के एसडीएम पराग जैन का कहना है कि पुरातत्व विभाग को भी जानकारी दी है। वह इन सिक्कों की जांच करेगा। दरअसल, भिंड के गोहद में वार्ड 11 कालिया कंठ मंदिर के पास गुरुवार को नल-जल योजना के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए रामकुमार सिंह गुर्जर, पंजाब सिंह गुर्जर के घर के पास खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मजदूरों को ढक्कन लगा हुआ मिट्टी का घड़ा मिला। उसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे। सिक्के मिलते ही स्थानीय रहवासी रामकुमार सिंह और पंजाब सिंह ने मिट्टी के घड़े को मजदू...
सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य

सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य

देश, मध्य प्रदेश
-अब तक 90 लाख से अधिक स्क्रीनिंग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य किया पूर्ण, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य कर्मियों को दी बधाई भोपाल। मध्य प्रदेश में अब तक कुल 90 लाख 98 हज़ार 902 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। साथ ही 53 लाख 87 हज़ार 892 सिकल सेल कार्ड (59.21%) वितरण की उपलब्धि दर्ज कर देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी देर शाम प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग, सभी स्वास्थ्य कर्मियों और ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप ‘सिकल सेल उन्मूलन मिशन’ के लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने तय समय-सीमा के भीतर प्रदेश को स...
मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में, मुरैना-श्योपुर में हुई बारिश

मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में, मुरैना-श्योपुर में हुई बारिश

देश, मध्य प्रदेश
- अगले दो दिनों तक अधिकतर शहरों में छाया रहेगा कोहरा भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में रहे। कई जिलों में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ग्वालियर-चंबल अंचल समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया। मुरैना और श्योपुर में हल्की बारिश हुई है। छतरपुर का नौगांव प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण शुक्रवार-शनिवार को अधिकतर शहरों में कोहरा रहने की संभावना है। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश का सबसे ठंडा नौगांव रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो में दिन का तापमान 16 डिग...
मध्य प्रदेश में फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू, पचमढ़ी में 0.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

मध्य प्रदेश में फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू, पचमढ़ी में 0.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार चल रही बर्फीली हवा के कारण प्रदेश में ठंड ने यू टर्न लिया है। बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं, शाजापुर में रात का तापमान 2, सीहोर में 2.7 और भोपाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में तीव्र शीतलहर रही। रतलाम, सिवनी और नीमच में भी शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे कम दृश्यता 100 मीटर ग्वालियर एयरपोर्ट पर रही। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम न्यूनमम तापमान पचमढ़ी में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले पचमढ़ी में 8 जनवरी 2013 को शून्य डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था...
मप्र के दमोह में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से झुलसीं तीन मासूम, दो की मौत

मप्र के दमोह में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से झुलसीं तीन मासूम, दो की मौत

देश, मध्य प्रदेश
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोदा में बुधवार देर शाम खेत में बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में झोपड़ी में मौजूद तीन मासूम बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और परिजनों को सूचित किया। बच्चियों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो बच्चियों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। मासूम बच्चियों के पिता गोविंद आदिवासी ने बताया कि वह सागर जिले के बंडा तहसील के तारौली गांव का रहने वाला है। इस साल हटा ब्लॉक के बरोदा गांव में खेती की सिंचाई का ठेका लेकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। बुधवार शाम के समय वह खेत में प्याज की छिलाई कर रहा था। मे...
केन्द्र द्वारा गैर-बासमती चावल पर प्रतिबंध हटाने से मप्र के किसानों-निर्यातकों की आय में होगी वृद्धि

केन्द्र द्वारा गैर-बासमती चावल पर प्रतिबंध हटाने से मप्र के किसानों-निर्यातकों की आय में होगी वृद्धि

देश, मध्य प्रदेश
- मप्र के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मे मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री ने फैसले को बताया ऐतिहासिक भोपाल। केंद्र सरकार (Central Government) के गैर-बासमती चावल (Non-Basmati Rice.) के निर्यात ( Exports) पर से प्रतिबंध हटाने का निर्णय देश के चावल उत्पादकों को भरपूर राहत देने वाला साबित होगा। मध्य प्रदेश के चावल उत्पादक किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में कृषि निर्यात में सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश और मध्य प्रदेश के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान स्थापित करने में मदद करेगा। उल्लेखनीय है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशाल...
पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए गए मप्र के 23 श्रद्धालु नेपाल में फंसे, लगाई मदद की गुहार

पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए गए मप्र के 23 श्रद्धालु नेपाल में फंसे, लगाई मदद की गुहार

देश, मध्य प्रदेश
- राज्य सरकार ने मदद के लिए केंद्र को लिखा पत्र भोपाल। नेपाल (Nepal) में भारी बारिश (Heavy rain) के बाद आई बाढ़ (Flood) में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 23 श्रद्धालु फंस गए हैं। सभी भगवान पशुपतिनाथ (Lord Pashupatinath.) के दर्शन करने के लिए नेपाल के काठमांडू (Kathmandu) गए थे। काठमांडू से लौटने के दौरान काबरे जिले में तेज बारिश के बाद नदी में आई बाढ़ से ब्रिज और सड़कें बह गई। जिसके कारण श्रद्धालु यहां फंस गए, जिसके बाद सभी ने केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) से मदद की गुहार लगाई है। स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है, जिसमे त्वरित सहायता प्रदान करने की मांग की गई है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की अपील की है। नेपाल भू-स्खलन में फंसे प्रदेश के नागरिक न हो चिंतित : मुख्यमं...
आईएएस अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त

आईएएस अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) (Indian Administrative Service (IAS) के 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन (Anurag Jain) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नए मुख्य सचिव (New Chief Secretary) होंगे। इस पद पर उनका कार्यकाल अगस्त 2025 तक रहेगा। इस संबंध में सोमवार देर रात आदेश जारी कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव एम सेलवेन्द्रन द्वारा आधी रात को जारी आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल के आदेशानुसार आईएएस अनुराग जैन को भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति से लौटने पर अस्थाई रूप ससे आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से मुख्य सचिव, मप्र शासन नियुक्त किया गया है। दरअसल, सोमवार को वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल पूरा हो गया। उनकी जगह वरिष्ठता के आधार पर जैन को इस पद पर नियुक्ति किया गया है। मप्र कैडर के आईएएस अनुराग जैन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ...
मप्र की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिला नेशनल लेवल पर “9वां पीएसयू आईटी अवार्ड“

मप्र की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिला नेशनल लेवल पर “9वां पीएसयू आईटी अवार्ड“

देश, मध्य प्रदेश
- तीन श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नेशनल लेवल पर मिला अवार्ड भोपाल। मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को नवीन बिजली कनेक्शन एवं कनेक्शन सम्बन्धी अन्य सेवाओं के लिए नेशनल लेवल पर “9वां पीएसयू आई टी अवार्ड“ मिला है। यह नेशनल लेवल का अवार्ड सरल संयोजन पोर्टल तथा विद्युत संबंधी विभिन्न कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मिला है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने क्वालिटी कंट्रोल पोर्टल का निर्माण कर राज्य की अन्य कंपनियों में एक मिसाल कायम की है। इस कार्य के लिए भी राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। नेशनल अवार्ड मिलने पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग सहित सभी कार्मिकों को बधाई दी है। यह अवार्ड गुरुवार...