Sunday, May 19"खबर जो असर करे"

Tag: Leadership

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि हुई: सीतारमण

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि हुई: सीतारमण

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि (Rapid growth in India's economy) हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व ने देश के तेज विकास का मार्ग प्रशस्त किया है, जो आने वाले कुछ वर्षों में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए तैयार है। विशाखापत्तनम के गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन संस्थान (गीतम) विश्वविद्यालय में विकसित भारत एंबेसडर कैंपस संवाद को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि भारत 2014 में यूपीए के कार्यकाल में 10वें स्थान पर था, अब 2024 में सिर्फ़ 10 वर्षों के भीतर 5वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने जोर दिया कि भारत सरकार ने अनुसंधान को...
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था और रोजगार में वृद्धि, गरीबी में कमी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था और रोजगार में वृद्धि, गरीबी में कमी

अवर्गीकृत
- पंकज जगन्नाथ जयस्वाल वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के व्यापक परिदृश्य में भारत अपने तेज़ विकास और नई ऊंचाइयों को छूने के निरंतर संकल्प के लिए कार्यरत है। भारतीय संस्कृति की एक लंबी परंपरा है और 1.4 बिलियन से अधिक की आबादी के साथ, भारत एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में विकसित हो रहा है, जो लगातार दुनिया भर में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण है। इसमें एक विशाल, युवा आबादी के साथ-साथ एक खुली, लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रणाली भी है। यह वर्तमान में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (पीपीपी) है और वैश्विक आर्थिक विकास में एक प्रमुख योगदानकर्ता है, फिर भी अभी महत्वपूर्ण अप्रयुक्त क्षमता है। दुनिया की आबादी के छठे हिस्से से अधिक के साथ भारत वैश्विक उत्पादन का बमुश्किल 7 फीसदी हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों का उसके वैश्...
जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में आयरलैंड के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में आयरलैंड के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की अगुवाई में भारतीय टीम (Indian team) तीन मैचों की टी20 सीरीज (three match T20 series) के लिए मंगलवार सुबह आयरलैंड दौरे (Ireland tour) पर रवाना हो गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (Board of Control for Cricket in India - BCCI) ने आयरलैंड के लिए टीम के प्रस्थान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की हैं। बीसीसीआई के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने भी टीम के प्रस्थान की तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की है, जिसमें बुमराह, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी-20 मैच 18, 20 और 23 अगस्त को डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेले जाएंगे। भारत और आयरलैंड ने जून 2022 में दो मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली, जिसमें मेहमान टीम ने श्रृंखला 2-0 से जीती। हालां...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रचती केन्द्र सरकार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रचती केन्द्र सरकार

अवर्गीकृत
- दीपक कुमार त्यागी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय से कार्य करके अपनी छाप छोड़ चुके नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रीय राजनीति का असली सफर 26 मई 2014 से उस वक्त शुरू हुआ जब राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित समारोह में उन्होंने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ही मोदी अपनी ओजस्वी वाकपटुता व दमदार व्यक्तित्व के दम पर देश के आम जनमानस के बीच बेहद कम समय में जगह बनाने में कामयाब हुए और इस चुनाव में अपनी अथक मेहनत के दम पर भाजपा को शीर्ष पर पहुंचा दिया। उसके बाद भी बहुत सारे ऐसे क्षण आये जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने बार-बार इतिहास रचने का कार्य किया। आज अधिकांश देशवासियों का मत है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां भाजपा को देश व दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाकर संगठनात्मक स्तर पर इतिहास र...
उप्र निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी लकीर

उप्र निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी लकीर

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भगवा राजनीति का अजेय दुर्ग बन चुका है । 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ पहली बार 73 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। अब गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जितने भी चुनाव हो रहे हैं, हर में भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ रहा है। 2017 के नगर निगम चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव, 2022 के विधानसभा चुनाव और अब 2023 के नगर निकाय चुनाव ने तो नया अध्याय लिख दिया है। निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने सभी 17 नगर निगम और उसके बाद नगर पंचायत और पालिका चुनाव में सीट व वोट प्रतिशत के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी जीत अर्जित कर बड़ी लकीर खींच दी है। इसी समय हुए उपचुनाव में भाजपा ने सपा के मजबूत नेता आजम खां के अंतिम गढ़ को भी ध्वस्त कर दिया है। ...
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हो रहे किसान-कल्याण के कार्य: शिवराज

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हो रहे किसान-कल्याण के कार्य: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने सागर से किया कृषक ब्याज माफी योजना-2023 का शुभारंभ भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार (farmer's government) है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में पूरे देश में किसान-कल्याण के कार्य (Farmer-welfare works) हो रहे हैं। पुरानी सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा और उन्हें डिफॉल्टर बना दिया। उन्होंने 10 दिन में किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की और सवा साल में 48 हजार करोड़ के कर्जे में से सिर्फ 6 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया। यह किसानों के साथ बड़ा धोखा था। किसानों के सर पर कर्ज की गठरी ला दी गई और वे डिफॉल्टर हो गए। इससे उन्हें फसल ऋण मिलना बंद हो गया। हमारी सरकार ऐसे प्रत्येक किसान की ब्याज की राशि भरेगी, जिससे वे डिफॉल्टर न रहे और उन्हें ज...
सुरक्षित भारत, शक्तिशाली भारत

सुरक्षित भारत, शक्तिशाली भारत

अवर्गीकृत
- प्रो. संजय द्विवेदी किसी विचारक का कहना है कि तुम्हारा अच्छे से अच्छा सिद्धांत व्यर्थ है, अगर तुम उसे अमल में नहीं लाते। हमारी सुरक्षा चिंताओं से संबंधित कानूनों की भी एक दशक पहले तक यही स्थिति रही है। वर्ष 1947 में तैयार राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति को अभी तक ठीक से परिभाषित नहीं किया जा सका है, वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 सुरक्षा से ज्यादा राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए ज्यादा जाना जाता रहा है। देश को भीतरी-बाहरी खतरों से सुरक्षित रखने के लिए बने ऐसे तमाम कानून कभी उन उद्देश्यों की पूर्ति में सफल नहीं हो पाए, जिनके लिए उनका निर्माण किया गया था। इसके पीछे ईमानदार प्रयासों की कमी रही हो या इच्छाशक्ति की, या फिर दोनों की, देश ने आजादी के बाद के छह दशकों में बहुत कुछ सहा है। सीमाओं के भीतर भी और सीमाओं पर भी। एक दशक पहले, जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली...
संगठन को युगानुकूल सामर्थ्य देने वाला नेतृत्व

संगठन को युगानुकूल सामर्थ्य देने वाला नेतृत्व

अवर्गीकृत
- विष्णुदत्त शर्मा राष्ट्रीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का सफर महज दो सीटों से शुरु हुआ था और आज 303 सीटें हैं। 1984 से लेकर 2023 तक की यात्रा में चार पक्षों की सबसे बड़ी भूमिका रही है- विजन, संगठन, नेतृत्व और कार्यकर्ता। इन चारों बातों के कारण जनता का विश्वास बढ़ा और उसने लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाजपा को सिरमौर बनाया। स्पष्ट विजन और संगठन बनता है नेतृत्व से और नेतृत्व खड़ा होता है कैडर यानी कार्यकर्ताओं से। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवानी से लेकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जय प्रकाश नड्डा तक पार्टी का नेतृत्व करने वाले अनेक लोग इसी कैडर की गंगोत्री से निकले हैं। सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और सदा कार्यकर्ता बनकर दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे हैं। यह विशिष्ट संगठन तंत्र ही भाजपा को दूसरे दलों की तुलना में विशेष बनाता है। वर्तमान दौर का आकलन करें तो नरेंद्र भाई मोदी के चमत...
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का हो रहा उदय: शिवराज

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का हो रहा उदय: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल को किया स्थापित भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) की मेजबानी देकर अद्भुत कार्य किया है। उनके नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार देर शाम भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारम्भ किया। इस मौके पर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक, अरुणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग, मप्र के गृह मंत्...