Monday, May 13"खबर जो असर करे"

Tag: Karnataka

कर्नाटक में कांग्रेस के झूठे वादे

कर्नाटक में कांग्रेस के झूठे वादे

अवर्गीकृत
- मनोहर यडवट्टि भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में आज सत्तारूढ़ कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस/आईएनसी) अपने 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय किए गए चुनावी वादों और गारंटियों को लागू करने में विफल दिख रही है। ऐसा लगता है कि शायद, सत्ता में आने की जल्दी में पार्टी प्रबंधकों ने कभी भी ड्राइवर की सीट संभालने की स्थिति में बाद के परिणामों के बारे में नहीं सोचा था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जब यह कहते हैं कि सभी वादे पूरे करने के लिए नहीं होते हैं। चुनाव से पहले न जाने क्या-क्या आश्वासन जनता को दिए जाते हैं, उन्हें पूरा करने का वादा भी किया जाता है। किंतु इसका मतलब यह नहीं कि सभी वादे पूरे करने जरूरी हैं। वस्तुत: आज यह स्वीकार करके उन्होंने साबित कर दिया कि किसी भी चुनाव से पहले किए जाने वाले राजनीतिक पार्टियों के सभी वादे और बड़ी-बड़ी बातें केवल सार्वजनिक संवाद के लिए होती हैं, क्रियान्व...
स्टार्टअप परिस्थितिकी तंत्र के मामले में गुजरात, केरल और कर्नाटक अव्वल

स्टार्टअप परिस्थितिकी तंत्र के मामले में गुजरात, केरल और कर्नाटक अव्वल

देश, बिज़नेस
- स्टार्टअप की 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अहम भूमिका : पीयूष गोयल नई दिल्ली (New Delhi)। देश में उभरते उद्यमियों (Emerging entrepreneurs in the country) के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित (Startup ecosystem evolves) करने के मामले में गुजरात (Gujarat), केरल (Kerala) तथा कर्नाटक (Karnataka) सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य (best performing states) बनकर उभरे हैं। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से जारी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में यह बात सामने आई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2022 जारी की। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि स्टार्टअप 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्टार्टअप और राज्य रैंकिंग पुरस्कार ...
हॉकी: राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन कर्नाटक, मणिपुर, बंगाल और आंध्र प्रदेश जीते

हॉकी: राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन कर्नाटक, मणिपुर, बंगाल और आंध्र प्रदेश जीते

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। चेन्नई (Chennai) में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2023 (13th Hockey India Senior Men National Championship 2023) के चौथे दिन (fourth day) चार रोमांचक मुकाबले (Four exciting matches) देखने को मिले। हॉकी कर्नाटक, मणिपुर हॉकी, हॉकी बंगाल और हॉकी आंध्र प्रदेश ने सोमवार को मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। हॉकी कर्नाटक ने बिहार को दी करारी शिकस्त: दिन की शुरुआत हॉकी कर्नाटक के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। कर्नाटक ने पूल सी में हॉकी बिहार के खिलाफ 12-1 की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, हॉकी कर्नाटक ने टेबल टॉपर्स के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मोहम्मद राहील मौसीन ने शुरुआत में ही दो गोल (11', 14') किए, जिससे बाकी मैच के लिए माहौल तैयार हो गया। कप्तान गौड़ा शेशे (15'), चेतन मल्लप्पा कारीसिरी (18...
कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून हो रहा रद्द, यह सही समय है खुशी मनाने का!

कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून हो रहा रद्द, यह सही समय है खुशी मनाने का!

अवर्गीकृत
- डॉ. मयंक चतुर्वेदी कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई और भारतीय जनता पार्टी विधानसभा की 66 सीटें पाकर सत्ता से बाहर हो गई। देश ने देखा भी कि जब इलेक्शन के परिणाम घोषित हो रहे थे तब कांग्रेस के नेताओं के साथ आम कार्यकर्ताओं के चेहरे पर एक अलग प्रकार की खुशी थी। कई कार्यालयों में हनुमान जी की गदा कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं के हाथों में लहरा रही थी और दावे यही किए जा रहे थे कि बजरंगबली का साथ भाजपा को नहीं कांग्रेस को कर्नाटक में मिला और वह सत्ता पर काबिज हो गई। लेकिन उन्हीं बजरंगबली को पूजनेवाले बहुसंख्यक समाज की रक्षा करने एवं उसके अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जिस संविधानिक व्यवस्था से धर्मांतरण विरोधी कानून कर्नाटक में पिछली भाजपा सरकार लाई थी, आज उसी को नई कांग्रेस सिद्धारमैया सरकार रद्द करने जा रही है। सही भी है, सत्ता जिसकी, निर्णय भी...
अब ‘उन्हें’ शर्म आती है ईवीएम पर सवाल उठाने में

अब ‘उन्हें’ शर्म आती है ईवीएम पर सवाल उठाने में

अवर्गीकृत
- सुरेश हिन्दुस्थानी दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को सत्ता मिल गई। इससे निश्चित ही कांग्रेस को डूबते को तिनके का सहारा मिल गया है। हालांकि कर्नाटक में सत्ता के शिखर पर पहुंचने के लिए चार दिन तक चले सत्ता के संग्राम में बाजी पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के हाथ लगी है। राजनीतिक दृष्टि से अध्ययन किया जाए तो यही कहा जाएगा कि कर्नाटक में कांग्रेस की विजय अप्रत्याशित नहीं है, क्योंकि यह कर्नाटक का लंबे समय से राजनीतिक इतिहास रहा है कि वहां कोई भी सरकार पुन: पदासीन नहीं हुई है, इसलिए कांग्रेस की इस जीत को परंपरावादी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं कही जाएगी। इसके बाद भी पूरे देश में सिमटती जा रही कांग्रेस के नेताओं में उत्साह का संचार पैदा हुआ है। कुछ राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस की इस जीत को इस रूप में भी प्रस्तुत करने लगे हैं कि दक्षिण में कांग्रेस ने भाजप...
आखिर क्यों बरकरार रहा उप्र निकाय चुनाव में योगी मैजिक

आखिर क्यों बरकरार रहा उप्र निकाय चुनाव में योगी मैजिक

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हरेक विधनासभा और नगर निगम चुनाव पर सारे देश की निगाहें रहने वाली हैं। इस परिप्रेक्ष्य में कर्नाटक विधानसभा और उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का नतीजा देखना होगा। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को निराशा हाथ लगी लेकिन उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव ने पार्टी को जश्न मनाने का पूरा मौका दिया है। अभी देश में सिर्फ और सिर्फ कर्नाटक चुनाव की ही चर्चा हो रही है । जबकि, उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में कर्नाटक में जितने मतदाताओं ने भाग लिया उससे कहीं ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया । अतः मैं तो आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की ही चर्चा करूंगा । भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व जीत हासिल करते हुए सभी 17 नगर निगम में अपना परचम लहराया है। इसके अतिरिक्त सभी अन्य निकाय में भाजपा का प्रदर्शन अत्यंत ही प्रभावशाली रहा है । सपा, कांग...
कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, जालंधर लोकसभा सीट से जीता ‘आप’ उम्मीदवार

कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, जालंधर लोकसभा सीट से जीता ‘आप’ उम्मीदवार

देश
-उप्र विधानसभा उपचुनाव में अपना दल ने मारी बाजी नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की है। शनिवार को आए चुनावी नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस 136, भाजपा 65, जनता दल (सेक्यूलर) 19 और अन्य ने चार पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को इन चुनाव में 43 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले हैं। जबकि भाजपा को 36 और जेडीएस 13.31 प्रतिशत मत मिला। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने जीत दर्ज की है। वहीं उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में मिर्जापुर की छानबे और रामपुर जिले की स्वार सीट से अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्योशियों की जीत हुई। छानबे सीट से रिंकी कोल और स्वार सीट पर शफीक अहमद ने दर्ज की है। ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) की उम्म...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल, कड़े मुकाबले में कांग्रेस दिख रही आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल, कड़े मुकाबले में कांग्रेस दिख रही आगे

देश
नई दिल्ली (New Delhi)। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों (Karnataka's 224 assembly seats) के लिए बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न (polling conducted peacefully) हुआ। मतदान के तुरंत बाद विभिन्न एजेंसियों और टीवी चैनलों के एग्जिट पोल (exit poll) आने शुरू हो गए। इन एग्जिट पोल्स की मानें तो कर्नाटक में सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस इसमें कुछ बढ़त के साथ आगे और बहुमत के करीब नजर आ रही है। मतदान बाद हुए इस चुनावी सर्वे में भाजपा 100 सीटों और कांग्रेस 100 से ज्यादा सीटें लेती हुई दिखाई दे रही है। वही हर बार की तरह इस बार भी राज्य की पार्टी जनता दल सेकुलर कम सीटों के बावजूद गठजोड़ की राजनीति में बड़ी भूमिका में नजर आ सकती है। कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस वक्त भी कि...
कर्नाटक में IT की Raid, 15 करोड़ नकदी, 5 करोड़ के आभूषण जब्त

कर्नाटक में IT की Raid, 15 करोड़ नकदी, 5 करोड़ के आभूषण जब्त

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। आयकर विभाग (Income tax department) ने कर्नाटक (Karnataka) में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले बड़े पैमाने पर नकदी और ज्वैलरी जब्त (cash and jewelery seized) की है। विभाग ने राजधानी बेंगलुरु और मैसूर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर 15 करोड़ रुपये नकद और पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए धन मुहैया कराने वाले कुछ लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में 15 करोड़ रुपये नकद और पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी बेंगलुरु के शांति नगर, कॉक्स टाउन, शिवाजी नगर, आरएमवी एक्सटेंशन, कनिंघम रोड, सदाशिव नगर, कुमारपार्क वेस्ट और फेयरफील्ड लेआउट स्थित परिसरों...