Wednesday, April 30"खबर जो असर करे"

Tag: India

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बनाः राजीव रंजन

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बनाः राजीव रंजन

देश
नई दिल्ली। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने आज नई दिल्ली के पूसा परिसर में 14वें एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि मंच (14एएफएएफ) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजीव रंजन सिंह ने सतत मत्स्य पालन के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। राजीव रंजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक बन गया है। मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल मत्स्य पालन मंच और पोत निगरानी, ​​ट्रांसपोंडर और आपातकालीन अलर्ट जैसे अत्याधुनिक डिजिटल समाधानों को लागू कर रहा है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना को मछुआरों और मछली किसानों तक बढ़ाया गया है और मत्स्य प...
इंग्लैंड की हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए भारत पहुंची

इंग्लैंड की हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए भारत पहुंची

खेल
भुवनेश्वर। इंग्लैंड की पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के भारत में होने वाले मैचों के लिए बुधवार को ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंची। इंग्लैंड की टीम भुवनेश्वर में अपने पहले मैच में स्पेन से भिड़ेगी। टीम ने अब तक एफआईएच हॉकी प्रो लीग में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने चार मैचों में 11 अंक अर्जित किए हैं, जिसमें तीन जीत और एक ड्रॉ है। भुवनेश्वर पहुंचने पर इंग्लैंड टीम के कप्तान टिम नर्स ने कहा कि मैं पहली बार भारत में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे साथियों ने यहां 2023 विश्व कप के अपने अविश्वसनीय अनुभव साझा किए हैं और मैं खुद उस माहौल का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद है कि जब हम भारत से भिड़ेंगे तो स्टेडियम खचाखच भरा होगा। हम यहां जीतने के लिए आए हैं और इस चरण के सभी चार मैचों में जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखते हैं। भारत का घर...
Ind vs Eng: रोहित शर्मा का शानदार शतक, भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

Ind vs Eng: रोहित शर्मा का शानदार शतक, भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

खेल
कटक। भारत (India) ने रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium, Cuttack) में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले (Second ODI match) में इंग्लैंड (England) को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की एकदिनी श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रृंखला का तीसरा मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 304 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लंबे समय से फॉर्म से बाहर चल रहे रोहित शर्मा ने 90 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए। रोहित के अलावा शुभमन गिल ने 60, श्रेयस अय्यर ने 44 और अक्षर पटेल ने 41 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेमी ओवरटन ने दो विकेट चटकाए। जबकि गस अटकिंसन, आदिल राशिद...
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कश्मीर सहित अन्य मुद्दों भारत के साथ बातचीत पर दिया जोर

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कश्मीर सहित अन्य मुद्दों भारत के साथ बातचीत पर दिया जोर

विदेश
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों को हल करने के लिए भारत के साथ संवाद की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने यह बात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की विधानसभा में "कश्मीर एकजुटता दिवस" के अवसर पर विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी जनता के प्रति अपने "नैतिक, कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन" को दोहराया। शरीफ ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है और क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत के साथ बातचीत को ही एकमात्र रास्ता मानता है। उन्होंने 05 अगस्त 2019 को भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर मुद्दे का हल नहीं निकलता, तब तक क्षेत्र में स्थायी शांति संभव नहीं होगी। ...
भारत टेक्स 2025 वैश्विक कपड़ा महाशक्ति बनने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण: कपड़ा सचिव

भारत टेक्स 2025 वैश्विक कपड़ा महाशक्ति बनने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण: कपड़ा सचिव

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा सचिव नीलम शमी राव ने मंगलवार को भारत टेक्स 2025 के आयोजन में वस्त्र उद्योग निकायों के सक्रिय प्रयासों की सराहना की। इसे अब तक का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक वस्त्र आयोजन बताते हुए उन्होंने वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषदों और अन्य उद्योग निकायों की प्रतिबद्धता की सराहना की, जिन्होंने वस्त्रों की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को भारत टेक्स के अंतर्गत लाने के लिए अथक प्रयास किया। उद्योग भवन में भारत टेक्स 2025 ऐप और वेबसाइट के लॉन्चिंग के मौके पर कपड़ा सचिव ने अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत टेक्स एक विश्वसनीय, सतत सोर्सिंग गंतव्य के साथ-साथ वस्त्रों के लिए बड़े पैमाने पर निवेश गंतव्य के रूप में भारत के आकर्षण की पुष्टि करेगा। उन्होंने कहा कि पूरा आयोजन वैश्विक वस्त्र महाशक्ति बनने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वस्त्र मंत्रालय समर्थित...
भारत अभूतपूर्व गति, पैमाने और दायरे के साथ वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी : जोशी

भारत अभूतपूर्व गति, पैमाने और दायरे के साथ वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी : जोशी

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि भारत अभूतपूर्व गति, पैमाने और दायरे के साथ वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है। ऊर्जा मंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के तीसरे भारत ऊर्जा परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने फिक्‍की हाउस में आयोजित सम्मेलन के दौरान भारत की ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति पर जोर देते हुए विश्वास व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि भारत 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय क्षमता हासिल कर लेगा, जो 2047 तक 1800 गीगावाट क्षमता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जोशी ने इस अवसर पर पॉवरिंग इंडियाज एनर्जी ट्रांजिशन का भी विमोचन किया। सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विकास की गति, पैमाने और दायरे के बारे में बात की। जोशी ने अपने...
फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत-चीन में बनी सहमति

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत-चीन में बनी सहमति

देश
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बनी सहमति के बाद इस साल की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी । दोनों देश के बीच सीधी हवाई सेवाएं और सीमा पार नदियों से संबंधित हाइड्रोलॉजिकल डेटा और अन्य सहयोग भी दोबारा शुरू करने पर सहमति बनी है। इन मुद्दों पर आगे संबंधित स्तर बने तंत्रों पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। दोनों देशों के बीच यह सहमति विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री की बीजिंग में आयोजित ‘विदेश सचिव-उप विदेश मंत्री तंत्र’ की बैठक के दौरान बनी है। रूस के कजान में प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति के बीच संबंधों को स्थिर और पुनर्निर्मित करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति बनी थी। बैठक उसी के अनुरूप आयोजित की गई।वर्ष 2020 में उत्पन्न सैन्य तनानती के कारण दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी। उस समय भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा र...
दूसरा टी20 मैचः रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

दूसरा टी20 मैचः रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

खेल
चेन्नई। पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम की इस जीत के हीरो मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 72 रन की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ भारत ने श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की ओर से मिले 166 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए भारत ने चार गेंद शेष रहते हुए दो विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने पहला विकेट दूसरे ओवर में गंवाया, जब अभिषेक शर्मा 6 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फेल साबित हुए और मात्र 12 रन बना सके। हार्दिक पांड्या भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और 7 रन के निजी योग पर पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम का एक छोर से विकेट लगातार गिरता रहा लेकिन दूसरे छोर पर तिलक वर्मा ने मोर्च...
भारत की शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ हुई ऑस्कर में शामिल, देखें अवॉर्ड्स नॉमिनेशन की लिस्ट

भारत की शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ हुई ऑस्कर में शामिल, देखें अवॉर्ड्स नॉमिनेशन की लिस्ट

बॉलीवुड
मुंबई। द अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स और साइंस ने गुरुवार को 97 ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान किया है। इस बार भारत के लिए भी गर्व का मोमेंट है क्योंकि भारतीय फिल्म भी नॉमिनेट हुी है। विनर्स 2 मार्च को टेलिकास्ट होंगे। चलिए बताते हैं आपको नॉमिनेशन्स की पूरी लिस्ट के बारे में। बेस्ट एक्ट्रेस :सिनथिया एरिवो, (विक्ड) कारला सोफिया गैसकॉन, (एमिलिया पेरेज) माइकी मैडिसन, अनोरा डेमी मूरे (द सब्सटांस), फर्नांदा टोर्रस (आई एम स्टिल हेयर) बेस्ट डायरेक्टर : सीन बेकर (अनोरा), ब्रैडी कोर्बेट (द ब्रूटलिस्ट), जेमेस मानगोल्ड (अ कम्पलीट अनोन), जैक्स ऑगार्ड, कोराली फारगीट (एमिलिया पेरेज) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : यूरा बोरिसोव, किरन कल्किन, एडवर्ड नोर्टोन, गाय पेरेस, जर्मी स्ट्रॉन्ग बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : मोनिका बारबरो, एरियाना ग्रांडे, फेलिसिटी जोन्स, इसाबेला रोस्सेलिनी, एमिलिया पेरेज। बेस्ट ...