Friday, May 17"खबर जो असर करे"

Tag: hockey

हॉकी : ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम मैच में भारत को 3-2 से हराया, श्रृंखला 5-0 से जीती

हॉकी : ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम मैच में भारत को 3-2 से हराया, श्रृंखला 5-0 से जीती

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (Five-match test series) के पांचवें और अंतिम मैच में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) को ऑस्ट्रेलिया (Australia .) के खिलाफ 2-3 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (4') और बॉबी सिंह धामी (53') ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए जेरेमी हेवर्ड (20'), के विलॉट (38') और टिम ब्रांड (39') गोल स्कोरर रहे। इस हार के साथ ही भारतीय टीम पांच मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी और ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्विप करते हुए श्रृंखला 5-0 से अपने नाम की। शुरुआती क्वार्टर में, भारत ने गेंद पर कब्ज़ा बनाए रखने और खेल की गति निर्धारित करने के लिए एक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ शुरुआत की। इस रणनीति ने उन्हें लगातार पेनल्टी कॉर्नर अर्जित करते हुए कई बार ऑस्ट्रेलिया की रक्षा में सेंध लगाने में सक्षम बनाया। कप्तान हरमनप्रीत...
हॉकी5एस महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड को 11-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

हॉकी5एस महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड को 11-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

खेल
मस्कट (Muscat)। एफआईएच हॉकी5एस महिला विश्व कप 2024 (FIH Hockey5s Women's World Cup 2024) के क्वार्टर फाइनल (quarter finals) में न्यूजीलैंड (New Zealand) को 11-1 से हराकर भारतीय महिला टीम (Indian women's team) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां आज रात भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। मैच शुरू से ही एक्शन से भरपूर था क्योंकि न्यूजीलैंड ने ओरिवा हेपी (2') के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत ने दीपिका सोरेंग (2') के गोल से पंद्रह सेकंड के भीतर ही बराबरी कर ली। मैच के नौवें मिनट में रुताजा दादासो पिसल (9') ने स्कोर करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी, इसके बाद मुमताज खान (10', 11') और मारियाना कुजूर (13', 14') ने गोल कर पहले हाफ की समाप्ति पर भारत को 6-1 से आगे कर दिया। हॉफ टाइम के बाद रुताजा दादासो पिसल (22') ने मैच का अपना दूसरा गोल किया और भारत की बढ़त 7-1 हो गई। इसक...
Hockey : चिली ने चेक रिपब्लिक को 6-0 से हराया, जर्मनी-जापान का मैच 1-1 से ड्रा

Hockey : चिली ने चेक रिपब्लिक को 6-0 से हराया, जर्मनी-जापान का मैच 1-1 से ड्रा

खेल
रांची (Ranchi)। एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर (FIH Women's Hockey Olympic Qualifier) के दूसरे दिन रविवार को रांची के मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहला मुकाबला (First match) चेक रिपब्लिक (Czech Republic) और चिली (Chile) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेक रिपब्लिक (Czech Republic) को 6-0 से हराकर चिली (Chile) की टीम विजयी रही। चिली की ओर से डे लास हेरास कॉन्सुएलो ने एक गोल, उरोज मैनुएला ने दो गोल, कैरम कैमिला ने एक गोल, मोरालेस ऑर्चर्ड अंतानिया ने एक गोल और माल्डोनाडो मारिया ने एक गोल किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उरोज मैनुएला (चिली) बनीं। वहीं, एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स के तहत रविवार को दूसरा मुकाबला जर्मनी और जापान के बीच खेला गया। जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड में खेला गया यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। जर्मनी के लिए त...
हॉकी: राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन कर्नाटक, मणिपुर, बंगाल और आंध्र प्रदेश जीते

हॉकी: राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन कर्नाटक, मणिपुर, बंगाल और आंध्र प्रदेश जीते

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। चेन्नई (Chennai) में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2023 (13th Hockey India Senior Men National Championship 2023) के चौथे दिन (fourth day) चार रोमांचक मुकाबले (Four exciting matches) देखने को मिले। हॉकी कर्नाटक, मणिपुर हॉकी, हॉकी बंगाल और हॉकी आंध्र प्रदेश ने सोमवार को मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। हॉकी कर्नाटक ने बिहार को दी करारी शिकस्त: दिन की शुरुआत हॉकी कर्नाटक के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। कर्नाटक ने पूल सी में हॉकी बिहार के खिलाफ 12-1 की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, हॉकी कर्नाटक ने टेबल टॉपर्स के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मोहम्मद राहील मौसीन ने शुरुआत में ही दो गोल (11', 14') किए, जिससे बाकी मैच के लिए माहौल तैयार हो गया। कप्तान गौड़ा शेशे (15'), चेतन मल्लप्पा कारीसिरी (18...
एशियन गेम्स: हॉकी में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, ग्रुप स्टेज में 10-2 से हराया

एशियन गेम्स: हॉकी में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, ग्रुप स्टेज में 10-2 से हराया

खेल
दिल्ली। चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियन गेम्स के सातवें दिन हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पटखनी दी। पूल-ए के लीग मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से मात देते हुए अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दन दनादन 4 गोल दागे। भारत ने मैच के पहले हाफ में चार गोल दागे थे, फिर दूसरे हाफ 6 और गोल दागे। वहीं पाकिस्तानी टीम का पहले हाफ में स्कोर शून्य था और दूसरे हाफ में पाकिस्तानी खिलाड़ी दो गोल करने में सफल रहे। टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वें, 17वें, 33वें और 34वें मिनट) ने चार गोल दागे, जबकि वरुण (41वें और 54वें मिनट) ने दो गोल दागे। ललित (49वें मिनट), शमशेर (46वें मिनट), मनदीप (8वें मिनट) और सुमित (30वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मोहम्मद (38वें मिनट) और अब्दुल राणा (45वें मिनट) ने गोल किए। पाकिस्त...
खेलो इंडिया यूथ गेम्सः हॉकी में मप्र के लड़कों ने जीता स्वर्ण, ओडिशा को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः हॉकी में मप्र के लड़कों ने जीता स्वर्ण, ओडिशा को 3-2 से हराया

खेल, मध्य प्रदेश
- मप्र की लड़कियों ने जीता रजत, झारखंड ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से दी शिकस्त भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पुरुष और महिला की हॉकी टीम (men's and women's hockey team) ने दिखाया कि उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स ( Khelo India Youth Games) के लिए कैसे प्रशिक्षण और तैयारी की थी। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। हॉकी प्रतियोगिताओं का फाइनल शुक्रवार को एमपी हॉकी अकादमी ग्वालियर में खेला गया। लड़कों की टीम ने हॉकी का पावरहाउस कहे जाने वाले ओडिशा को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, दूसरी ओर लड़कियों की टीम ने निर्धारित समय में झारखंड को कड़ी टक्कर देते हुए 1-1 से बराबरी की। हालांकि, पेनल्टी शूट आउट में मेजबान टीम 4-3 से पिछड़ गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसी तरह लड़कों के वर्ग में पंजाब ने झारखंड को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता,...