Saturday, May 18"खबर जो असर करे"

Tag: extreme

राजस्थान में लड़खड़ाता तीसरा मोर्चा

राजस्थान में लड़खड़ाता तीसरा मोर्चा

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर पहुंच गया है। मतदान 25 नवम्बर को है। सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता व स्टार प्रचारक लगातार चुनावी रैलियां को संबोधित कर रहे हैं। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री व बड़े नेता लगातार चुनावी रैलियां को संबोधित कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। जहां कांग्रेस व भाजपा पूरे जोशखरोश के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, तीसरी ताकत बनकर चुनाव परिणाम बदलने का दावा करने वाले तीसरे मोर्चे के दलों की स्थिति कमजोर लग रही है। विधानसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे के नेता बड़े-बड़े दावे कर सत्ता की ...
अपराध के चरम का अंत

अपराध के चरम का अंत

अवर्गीकृत
- प्रमोद भार्गव जब किसी कुख्यात और उसके कुनबे के अपराधों पर कानून के राज की व्यवस्था शून्य हो जाए, तब कुदरत उसके अंत की रचना रचती है। अतीक अहमद के अंत की कहानी यही कह रही है। ऐसे अपराधियों को जब संवैधानिक-राजनीतिक सुरक्षा कवच मिल जाए तो अपराध की भूमिका उनके राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के विस्तार का कारण बनते जाते हैं। यह सिलसिला तब और निष्ठुर एवं हिंसक हो जाता है, जब पुलिस तो पुलिस अदालत के न्यायाधीश भी ऐसे दुर्दांत के मामले की सुनवाई से इनकार कर दें और राजनेता व राजनीतिक दल संरक्षण देने लग जाएं ? इसीलिए अतीक बेखौफ होकर प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल समेत दो पुलिसकर्मियों की सरेआम हत्या करा देता है। हत्यारे कानून व्यवस्था से इतने निश्चित रहते हैं कि चेहरे को ढकने के बजाय खुला रखते हैं, जिससे उनका खौफ कायम रहे कि वह कौन हैं ? झांसी में पुलिस मुठभेड़ में ये हत्यारे मारे जाते हैं। ...