Wednesday, April 30"खबर जो असर करे"

Tag: Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह ने किया PM पर पलटवार, बोले- … तो किसी मुस्लिम को क्यों नहीं बना देते BJP अध्यक्ष?

दिग्विजय सिंह ने किया PM पर पलटवार, बोले- … तो किसी मुस्लिम को क्यों नहीं बना देते BJP अध्यक्ष?

देश, राजनीति
भोपाल। कांग्रेस नेता (Congress leader) दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस को किसी मुसलमान को अध्यक्ष बनाने की सलाह दी थी। सिंह ने कहा कि अगर पीएम मोदी को मुसलमानों की इतनी ही चिंता है तो वह किसी मुसलमान को भाजपा अध्यक्ष (BJP President) क्यों नहीं बना देते। सिंह ने भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को हरियाणा के हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखा था। इस अवसर अपने संबोधन में पीएम ने कहा था कि यदि कांग्रेस को वास्तव में मुसलमानों से हमदर्दी है तो उसे किसी मुसलमान को अपना अध्यक्ष बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘मुसलमान कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं...
भारत जोड़ो यात्रा में जमकर थिरके दिग्विजय सिंह, खुद को बताया 75 साल का युवा

भारत जोड़ो यात्रा में जमकर थिरके दिग्विजय सिंह, खुद को बताया 75 साल का युवा

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Congress's bhaarat jodo yaatra) में शुक्रवार को अलग ही नजर देखने को मिला। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Senior leader Digvijay Singh) ढोल की थाप में जमकर थिरके। उनके साथ यात्रा में शामिल अन्य नेताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने भी इस वीडियो को ट्वीट पर पोस्ट किया है, साथ ही उन्होंने स्वयं को 75 साल का युवक बताया है। दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस यात्रा के प्रभारी भी हैं और शुरू से ही उसमें शामिल हैं। शुक्रवार को यात्रा का दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ ढोल-मांदल की थाप पर जमकर डा...