Tuesday, May 14"खबर जो असर करे"

Tag: Darshan

MP: महाशिवरात्रि पर 7.35 लाख श्रद्धालुओं ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

MP: महाशिवरात्रि पर 7.35 लाख श्रद्धालुओं ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व (festival of mahashivratri) धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेशभर के शिव मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple of Ujjain) से लेकर ओंकारेश्वर, रायसेन के भोजपुर मंदिर और सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम तक में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर (Jyotirlinga Lord Mahakaleshwar Temple) के पट रात ढाई बजे ही पट खुल गए थे। भस्म आरती के साथ ही मंदिर में सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं के आने का दौर चालू रहा, जो शनिवार दोपहर तक यानी 44 घंटे लगातार जारी रहेगा। प्रातः चलित भस्मारती में लगभग 40 हज़ार दर्शनार्थियों ने दर्शन किए। रात 10 बजे तक लगभग 7 लाख 35 हजार दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के ...
भगवान रामलला के गर्भ-गृह में दर्शन करना अविस्मरणीय क्षण रहा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान रामलला के गर्भ-गृह में दर्शन करना अविस्मरणीय क्षण रहा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
- अयोध्या से लौटने पर भोपाल विमानतल पर हुआ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) सपत्नीक अपने मंत्री-मंडल के सदस्यों (members of the cabinet) के साथ अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) में भगवान श्री रामलला के दर्शन (Darshan of Lord Shri Ramlala) करने के बाद सोमवार देर शाम भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का राजा भोज हवाई अड्डा पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मंत्री- मंडल के सभी सदस्यों ने आनंद के साथ यात्रा का लाभ उठाया। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भ-गृह में दर्शन करके जीवन का सबसे अविस्मरणीय क्षण का अनुभव हुआ। मुख्यमंत्री ने रामजन्म भूमि न्यास और उससे जुड़े सभी कारसेवकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने भगवान श्रीरामलला ...
नेपाल के प्रधानमंत्री आज करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन, इंदौर का कचरा प्रबंधन भी देखेंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री आज करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन, इंदौर का कचरा प्रबंधन भी देखेंगे

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे हवाई जहाज से शुक्रवार, दो जून को इंदौर आएंगे। उनके साथ नेपाल के मंत्रियों का दल भी आ रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री शुक्रवार को उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का कचरा प्रबंधन भी देखेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के साथ उनकी बेटी गंगा दहल, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सोद, वित्त मंत्री डॉ प्रकाश शरन महत, ऊर्जा जल संसाधन मंत्री शक्ति बहादुर बासनेत, भौतिक व परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश रिजल, प्रधानमंत्री के सलाहकार हरिबोल प्रसाद, मुख्य सचिव शंकरदास बैरागी और नेपाल के विदेश सचिव भरतराज पौड्याल भी इंदौर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नेपाल के...
राहुल गांधी और प्रियंका ने भगवान ओंकारेश्वर के किए दर्शन, मां नर्मदा को चढ़ाई चुनरी

राहुल गांधी और प्रियंका ने भगवान ओंकारेश्वर के किए दर्शन, मां नर्मदा को चढ़ाई चुनरी

देश, मध्य प्रदेश
खंडवा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के तीसरे दिन शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ओंकारेश्वर पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी थीं। राहुल और प्रियंका यहां मां नर्मदा की संध्या आरती में शामिल हुए। उन्होंने मां नर्मदा आरती की और मां नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किये और करीब पांच मिनट तक दोनों भाई-बहन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रहे। ओंकारेश्वर में राहुल गांधी धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सिर पर मेहरून कलर की पगड़ी पहनी थी। गले में माला नजर आई। साथ ही, ऊं लिखा पीले रंग का शॉल ओढ़ रखा था, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रआ ने सिर पर चुनरी ओढ़ रखी थी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थ...

उज्जैनः सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत सिंह ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

देश, मध्य प्रदेश
उज्जैन/इंदौर। मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन अवश्य करे। इंदौर में वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज खेलने आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत सिंह गोनी ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया। नंदी हाल में पुजारियों ने उन्हें पाठ सुनाया। दरअसल, इन दिनों वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज के मैच इंदौर में खेले जा रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए कई दिग्गज क्रिकेटर इंदौर आए हैं। सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत सिंह गोनी रविवार शाम उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया रविवार को प्रसिद्ध खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ, प्रज्ञान ओझा, मनप्रीत सिंह तथा कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भगवान महाकाल के द...