Wednesday, April 30"खबर जो असर करे"

Tag: BJP’s victory

हिन्दी पट्टी में भाजपा की जीत के मायने

हिन्दी पट्टी में भाजपा की जीत के मायने

अवर्गीकृत
- ऋतुपर्ण दवे निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव के नतीजों से अगर सबसे ज्यादा किसी में उत्साह होगा तो वह है भाजपा। उसमें भी मध्य प्रदेश के नतीजों ने तो जैसे भाजपा के उत्साह में सुनामी ला दी। बहरहाल यह मोदी मैजिक ही है जिसने हिन्दी पट्टी वाले राज्यों में विपक्ष या कहें कि नवगठित इंडिया गठबंधन के सपने धराशायी कर दिए। माना कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना ने कमल के लिए कमाल का काम किया, लेकिन छत्तीसगढ़ में आखिर ऐसा क्या हुआ जो गाय, गोबर, गोठान, महतारी योजना, आत्मानन्द स्कूलों के बाद भी नतीजे एकदम उम्मीद से इतर आए? जबकि राजस्थान में जादूगर अशोक गहलोत का चलते दिख रहे जादू पर भाजपा का जादू भारी पड़ गया। तेलंगाना में जरूर कांग्रेस को झोली में उम्मीद से ज्यादा हासिल मिला। शायद भारत की यही विविधता है। विश्लेषण के लिहाज से इन नतीजों के मायने काफी गहरे हैं। इन्हें 2024 के आम चुनाव से जोड़ा जाएगा...