Saturday, May 18"खबर जो असर करे"

Tag: BJP

भाजपा के मिशन 2024 से ही टीम भारत का निर्माण

भाजपा के मिशन 2024 से ही टीम भारत का निर्माण

अवर्गीकृत
- संजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को एक अवसर मानते हुए अगले 25 वर्ष की नई राजनीतिक अवधारणा पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इस बार के चुनाव में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर टिकट देकर आगामी 25 वर्षों के लिए अत्यंत ऊर्जावान और क्रियाशील टीम भारत का आधार तैयार करने की रणनीति पर कार्य शुरू हो चुका है। यह सब विजन मोदी के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक भी है। इसके संकेत स्वयं प्रधानमंत्री के संसद के बजट सत्र में दिए गए विस्तृत संबोधन में भी दिखे हैं। इसको समझने के लिए प्रधानमंत्री के अमृतकाल की परिधि को भी समझना होगा। वर्ष 2047 तक के कालखंड को अमृतकाल मानते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य निर्धारित हो चुका है। तब भारत अपनी स्वाधीनता के 100 वर्ष पूरे कर रहा होगा। उस समय तक राष्ट्र को सक्षम और अयंत ऊर्जावान राजनीतिक टीम की जरूरत होगी। ऐसे में प्रधानमंत...
मप्रः लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने बनाई रणनीति, आचार संहिता से पहले मोदी-शाह के दौरे

मप्रः लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने बनाई रणनीति, आचार संहिता से पहले मोदी-शाह के दौरे

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों (Lok Sabha election preparations) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय (Bharatiya Janata Party (BJP) Office) में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बैठक का दौर चला। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक (State Election Committee meeting) में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा के मध्य प्रदेश में दौरे होंगे। इसको लेकर बैठक में रणनीति तय की गई। प्रधानमंत्री का 11 फरवरी को झाबुआ में सभा प्रस्तावित है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जट...
भाजपा ने मप्र में डॉ महेंद्र सिंह को बनाया लोकसभा चुनाव प्रभारी, सतीश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त

भाजपा ने मप्र में डॉ महेंद्र सिंह को बनाया लोकसभा चुनाव प्रभारी, सतीश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP)) ने आगामी लोकसभा चुनाव (upcoming lok sabha elections) की तैयारियों के बीच शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति (Appointment of in-charges for Lok Sabha elections) कर दी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में डॉ महेन्द्र सिंह को लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 23 राज्यों के लोकसभा प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा इसकी सूची जारी है। जारी सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश में डॉ महेन्द्र सिंह को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वे उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। डॉ महेंद्र सिंह वर्ष 201...
लोकसभा चुनाव की तैयारीः भाजपा ने मप्र को सात कलस्टर में बांटा, नियुक्त किए प्रभारी

लोकसभा चुनाव की तैयारीः भाजपा ने मप्र को सात कलस्टर में बांटा, नियुक्त किए प्रभारी

देश, मध्य प्रदेश
-नरोत्तम को ग्वालियर-चंबल और विजयवर्गीय को इंदौर संभाग की जिम्मेदारी भोपाल (Bhopal)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP)) इसी साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी (Preparation for Lok Sabha elections) में जुट गई है। इसी के मद्देनजर दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों (Lok Sabha cluster in-charge) की बैठक हुई। सुबह 11:30 बजे से रात करीब 8 बजे तक चली बैठक में देशभर के 300 पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने उद्घाटन कर पहले सत्र को संबोधित किया, जबकि शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में 146 क्लस्टर बनाए। इसमें मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को सात क...
मप्रः लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर प्लान तैयार, हारे हुए 11 हजार बूथों पर फोकस

मप्रः लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर प्लान तैयार, हारे हुए 11 हजार बूथों पर फोकस

देश, मध्य प्रदेश
- विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों के हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का लक्ष्य भोपाल (Bhopal)। इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों (Lok Sabha election preparations) और सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा के लिए भाजपा (ऱझ) की लोकसभा चुनाव योजना बैठक (Lok Sabha election planning meeting) गुरुवार देर शाम सीहोर के एक रिसॉर्ट में हुई। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा उन 11 हजार बूथों पर फोकस (Focus on 11 thousand booths) करेगी, जो वह लगातार तीन चुनाव में हार रही हैं। साथ ही यह भी तय किया गया कि एमपी में इस बार लोकसभा चुनाव में वोट शेयर 68 फीसदी तक बढ़ाना है। सिंगल बूथ पर भी 51 फीसदी से कम वोट शेयर नहीं होना चाहिए। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रदेश की 29 संसदीय सीटों को सात अलग-अलग क्लस्टर में बांटा जाएगा। क्लस्टर में केंद्रीय मंत्री अम...
अनुपम हाजरा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री पद से हटाया गया

अनुपम हाजरा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री पद से हटाया गया

देश, राजनीति
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP)) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (National president JP Nadda) ने अनुपम हाजरा (Anupam Hazra ) को राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा (removed National Minister post) दिया है। मंगलवार को जारी भाजपा अध्यक्ष का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह फैसला मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक बैठक के बाद लिया गया। इस कोर समिति की बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करते हैं और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां से 35 सीटों पर विजयी दिलाएगी। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी से भाजपा में आए और पूर्व लोकसभा सदस्य अनुपम हाजरा को पार्टी...
विकसित भारत यात्रा के सहारे भाजपा की मजबूत तैयारी

विकसित भारत यात्रा के सहारे भाजपा की मजबूत तैयारी

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित आगामी लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए देश के सभी राजनैतिक दलों ने अपनी-अपनी चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। इस तैयारी पर यदि समग्र व निष्पक्ष दृष्टि से डाली जाए तो इस समय नि:संदेह भारतीय जनता पार्टी आगे दिखाई पड़ रही है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव जिन्हें लोकसभा का सेमी फाइनल माना जा रहा था उनमें भाजपा ने सभी विश्लेषकों को चौंकाते हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल की, जिससे उसका उत्साह बढ़ा है। इन सभी राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री चयन ने विपक्ष की जातिवाद की राजनीति की गहरी काट खोजने का प्रयास किया है । भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री चयन के बाद उनका प्रचार भी प्रारम्भ कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का उत्तर प्रदेश के यादव बाहुल्य क्षेत्रों और राजस्थान के...
मप्र विस चुनावः भाजपा ने जारी की पांचवीं सूची, 92 उम्मीदवारों के नाम घोषित

मप्र विस चुनावः भाजपा ने जारी की पांचवीं सूची, 92 उम्मीदवारों के नाम घोषित

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा शनिवार को जारी इस सूची में 92 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें 67 वर्तमान विधायकों में से 37 को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि तीन मंत्रियों समेत 29 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इन्हें मिलाकर भाजपा अब तक 228 सीटों पर अपने घोषित कर चुकी है। अब सिर्फ दो सीटें -गुना और विदिशा के उम्मीदवार घोषित होना शेष है। दिल्ली से शनिवार को जारी हुई सूची के अनुसार भाजपा ने विजयपुर से बाबूलाल मेवरा, जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा सिकरवार, अम्बाह से कमलेश जाटव, भिंड से नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मेहगांव से राकेश शुक्ला, ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह, भांडेर से घनश्याम पिरोनिया, पोहरी से सुरेश राठखेड...
देर रात तक चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, जल्द होगा उम्मीदवारों का ऐलान

देर रात तक चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, जल्द होगा उम्मीदवारों का ऐलान

देश
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर मंगलवार को कोर ग्रुप की बैठक देर रात तक चली। इस बैठक में अमित शाह भी मौजूद रहे। बैठक में पहले राजस्थान, फिर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर मंथन हुआ। राजस्थान की दूसरी सूची से पहले हुई इस बैठक में सभी चुनावी राज्यों के अध्यक्ष, प्रभारी और वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। बैठक में वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में टिकट बंटवारे पर चर्चा हुई और सभी से राय मांगी गई। बैठक के बाद उम्मीद की जा रही है कि 19 तारीख के बाद जल्द ही केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो सकती है जिसके बाद मध्य प्रदेश के लिए बाकी उम्मीदवारों,...