Friday, May 17"खबर जो असर करे"

Tag: Always

भारतीय नृत्य संस्कृति की संसार ने हमेशा सराहना की

भारतीय नृत्य संस्कृति की संसार ने हमेशा सराहना की

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर नृत्य दुनिया भर की संस्कृतियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नृत्य एक कला भी है और शिक्षा भी। मानव शरीर को स्वस्थ रखने की साधना भी। आज ‘अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस’ है जिसकी शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई थी। आज का ये खास दिन नृत्य कला के महान सुधारक जीन-जॉर्जेस नोवरे की जन्म स्मृति पर आधारित है। जहां तक भारतीय नृत्यों की बात है, दुनिया भर में हमेशा से मशहूर रहे हैं। भरतनाट्यम और कथक नृत्य का आज भी कोई जवाब नहीं। इंग्लैंड की महारानी हों, या पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से लेकर कई देशों के प्रमुखों का पसंदीदा कथक नृत्य ही रहा। कथक नृत्य की वेशभूषा आज भी लोगों को आकर्षित करती है। आज का ये विशेष दिन यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय थिएटर इंस्टीट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल को नृत्य दिवस के रूप में सर्वसम्मति से मनाने का निर्णय लिया था। वर्ष-2023 में ‘अं...
सदैव अनुकरणीय रहेंगे भगवान श्रीराम के आदर्श

सदैव अनुकरणीय रहेंगे भगवान श्रीराम के आदर्श

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल समूचे भारतवर्ष में प्रतिवर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष नवमी को रामनवमी का त्यौहार भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो इस वर्ष 17 अप्रैल को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि त्रेता युग में इसी दिन अयोध्या के महाराजा दशरथ की पटरानी महारानी कौशल्या ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को जन्म दिया था। रामनवमी के दिन श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में उत्सवों का विशेष आयोजन होता है, जिनमें भाग लेने के लिए देशभर से हजारों भक्तगण अयोध्या पहुंचते हैं। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में जनवरी में हुई भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार पहली बार रामनवमी बेहद खास होगी। समूची अयोध्या नगरी इस दिन पूरी तरह राममय नजर आएगी और हर तरफ भजन-कीर्तन तथा अखण्ड रामायण के पाठ की गूंज सुनाई पड़ेगी। रामनवमी के अवसर पर भगवान राम के दर्शन के लिए इस बार लाखों लोगों के अयोध्या पहुंचने क...
रेडियो की खनक सदैव रहेगी बरकरार?

रेडियो की खनक सदैव रहेगी बरकरार?

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर इसमें दो राय नहीं कि सूचना-मनोरंजन की पारंपरिक उपाधि सदैव रेडियो के हिस्से ही रहेगी। आज का दिन रेडियो के लिए खास है। क्योंकि समूचा संसार आज ‘विश्व रेडियो दिवस’ मना रहा है। रेडियो की अहमियत मानव जीवन से कितना वास्ता रखती है, जिसका अंदाज मौजूदा वर्ष-2024 की थीम से लगा सकते हैं। इस बार की थीम ‘सूचना देने, मनोरंजन करने और शिक्षित करने वाली एक सदी’ रखी गई है जिसका उद्देश्य रेडियो के उल्लेखनीय अतीत, प्रासंगिक वर्तमान और गतिशील भविष्य पर व्यापक प्रकाश डालना। ये सच है कि सूचना यो मनोरंजन विधाओं में चाहे कितने ही साधन क्यों न उपलब्ध जाएं। पर, रेडियो की अहमियत और उसकी प्रासंगिकता कभी भी कम नहीं होगी। विश्व रेडियो दिवस सालाना 13 फरवरी को मनाया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है, जिसे यूनेस्को ने अपने 36 वें वार्षिक सम्मेलन से मनाने का निर्णय लिया था। 13 फरवरी ही वह तारीख थी जो 194...
नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा करने वालों को हमेशा सम्मान देता है देशः अनुसुईया उइके

नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा करने वालों को हमेशा सम्मान देता है देशः अनुसुईया उइके

देश, मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने नेहरू युवा केन्द्र के स्वर्ण जयंती समारोह में युवाओं को सम्मानित किया भोपाल। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके (Governor of Chhattisgarh Anusuiya Uikey) ने कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि नेहरू युवा केंद्र (Nehru Yuva Kendra) से जुड़कर सामाजिक कार्य कर रहे हैं। जो लोग मानवीय संवेदना के साथ नि:स्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा (Selfless service to society and nation) करते हैं, देश उन्हें हमेशा सम्मान देता है। राज्यपाल अनुसुईया उइके सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) में नेहरू युवा केंद्र के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में युवा संवाद : इंडिया @2047 एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने उपस्थित सभी को नेहरू युवा केंद्र के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की बात कहते हुए ने...